loading...
टेक्नॉलॉजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 14 Year Mumbai Boy Commit Suicide To Complete The Online Game Blue Whale Challenge

क्या कोई इंटरनेट गेम किसी की जान ले सकता है? अभी तक तो लगता था कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन जब से ब्लू वेल (Blue Whale) नाम का गेम आया है, इसने दुनियाभर में 250 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. इनमें अकेले रूस में 130 से ज्यादा मौतें हुई हैं. इसके अलावा पाकिस्तान और अमेरिका समेत 19 देशों में इस गेम की वजह से खुदकुशी के कई मामले सामने आए हैं.


अब इन जान गंवाने वाले लोगों की लिस्ट में अपने देश का भी नाम शामिल हो गया है. 30 जुलाई को मुंबई में जिस 14 साल के लड़के ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी, बताया जा रहा है कि वो ब्लू वेल गेम खेल रहा था. इस गेम की आखिरी स्टेज में प्लेयर को खुदकुशी करने के लिए कहा जाता है और उस लड़के ने खुदकुशी कर ली. इंडिया में अभी इस तरह का कोई और मामला नहीं आया है.


पायलट बनना चाहता था, गेम खेलने में जान गंवा दी

14 Year Mumbai Boy Commit Suicide To Complete The Online Game Blue Whale Challenge
14 साल के बच्चे ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरी ईस्ट का रहने वाला मनप्रीत साहस 9वीं क्लास में पढ़ता था. शनिवार को उसने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. घर में वो अपने मम्मी-पापा और दो बड़ी बहनों के साथ रहता था. उसका सपना पायलट बनने का था और ट्रेनिंग के लिए रूस जाना चाहता था. जिस ब्लू वेल गेम को खेलते हुए उसने जान गंवाई, वो रूस में ही बनाया गया है.


इंटरनेट पर खोजा था छत से कूदने का तरीका

सुसाइड केस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनप्रीत ने छलांग लगाने से पहले इंटरनेट पर सर्च किया था कि छत से छलांग कैसे लगाई जाती है. मनप्रीत ने शुक्रवार को ही दोस्तों को बता दिया था कि वो सोमवार को स्कूल नहीं आएगा. 


शनिवार को छलांग लगाने से पहले मनप्रीत ने करीब 20 मिनट तक घर की छत पर बैठकर अपने दोस्तों से बात की. मनप्रीत ने गेम के आखिरी टास्क को लेकर छत से छलांग लगाने का भी जिक्र किया. उसने चैटिंग में लिखा कि अब आप लोग मुझे सिर्फ तस्वीरों में ही देखोगे, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. बाद में पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली.


पड़ोसी ने कहा था, ‘नीचे उतरो’

जांच टीम में शामिल एक अफसर के मुताबिक मनप्रीत जब छलांग लगाने के लिए टेरेस पर गया था, तो दूसरी बिल्डिंग के एक शख्स ने उसे देख लिया था. उसने मनप्रीत से नीचे उतरने के लिए भी कहा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनप्रीत ने इस बात का जिक्र गेम के एडमिन से भी किया था, लेकिन एडमिन उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने में सफल रहा.


50 स्टेज में पूरा होता है गेम

द ब्लू वेल गेम को 2013 में रूस से फिलिप बुडेकिन ने बनाया था. इस खेल में एक एडमिन होता है, जो खेलने वाले को अगले 50 दिन तक बताते रहता है कि उसे आगे क्या करना है. अंतिम दिन खेलने वाले को खुदकुशी करनी होती है और उससे पहले एक सेल्फी लेकर अपलोड करनी होती है.
अजीबो-गरीब होते हैं टास्क


blue whale challenge
आत्महत्या के लिए छत से कूदने के लिए कहा जाता है.

 
गेम खेलने वाले को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है, जो हॉरर से जुड़ा होता है. इसमें हाथ पर ब्लेड से F57 लिखकर इसकी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा हर रोज के खेल के लिए एक कोड होता है, जो सुबह चार बजे ही ओपन हो सकता है. 


इस गेम का एडमिन स्काइप के जरिए गेम खेलने वाले से बात करता रहता है. हर टास्क के पूरा होने पर हाथ में एक कट लगाने के लिए कहा जाता है और उसकी फोटो अपलोड करने को कहा जाता है. गेम का विनर उसे ही घोषित किया जाता है, जो अंतिम दिन जान दे देता है.


गेम छोड़ने पर मिलती है धमकी

अगर किसी ने एक बार गेम खेलना शुरू कर दिया, तो वो इसे बीच में नहीं छोड़ सकता. एक बार गेम शुरू हो जाने पर गेम खेलने वाले का फोन एडमिन हैक कर लेता है और फोन की सारी डिटेल उसके कब्जे में आ जाती है. अगर कोई बीच में गेम छोड़ना चाहे, तो एडमिन की तरफ से धमकी मिलती रहती है कि उसे या फिर उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा.


जेल में है गेम बनाने वाला

यह गेम 2013 में रूस में बना था, लेकिन सुसाइड का पहला मामला 2015 में आया था. इसके बाद गेम बनाने वाले फिलिप को जेल भेज दिया गया. जेल जाने के दौरान अपनी सफाई में फिलिप ने कहा था कि ये गेम समाज की सफाई के लिए है. जिन लोगों ने भी गेम की वजह से आत्महत्या की, वो बॉयोलॉजिकल वेस्ट थे.


ब्रिटेन में लॉन्च होने वाला है गेम

250 से अधिक मौतों के बाद भी इस गेम को दुनिया के किसी भी देश में बैन नहीं किया गया है. ये अभी तक ब्रिटेन में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन अब वहां भी इसे लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. ब्रिटिश वेबसाइट metro.co.uk के मुताबिक बेसिलडोन के वुडलैंड्स स्कूल के प्रिंसिपल डेविड राइट ने बच्चों के माता-पिता को आगाह करते हुए एक पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि पुलिस की मदद से उन्होंने एक गेम का पता लगाया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. यह ब्लू वेल नाम का गेम है, जो कई सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खेला जाता है. इसमें खेलने वाले को आखिरी दिन जान देकर गेम जीतना होता है.


पोकेमॉन गो ने भी मचाया था हंगामा


pokemon go
2016 में पोकेमॉन गो बच्चों के साथ बड़ों में भी पॉपुलर हुआ था

पिछले साल गेम्स की दुनिया में पोकेमॉन गो ने हंगामा मचाया था. ये जानलेवा भले नहीं था, लेकिन बहुत सारे लोग काम-धाम छोड़कर पोकेमॉन पकड़ने के लिए निकल जाते थे. हालांकि, कुछ महीनों बाद इसके क्रेज में कमी आ गई है. भारत में अब भी ये गेम आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है.




सोर्स:लल्लनटॉप.कॉम
loading...

हिमानी बहुगुणा


हिमानी बहुगुणा

चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र जो कि एक एवरेज स्टूडेंट रहा हो अब वह गूगल में नौकरी करने जा रहा है और हर महीने उसकी तनख्वाह 12 लाख रुपए होगी। हम बात कर रहे हैं सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अभी आईटी स्ट्रीम से बारहवीं करने वाले हर्षित शर्मा की। 


हर्षित अपनी इस कामयाबी पर काफी खुश है लेकिन उसे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके जैसे एक एवरेज छात्र को गूगल में नौकरी मिली है। हर्षित ने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरी मेहनत रंग लाई है।


फिलहाल शुरुआत में एक साल हर्षित को ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और उसके लिए उसे हर महीना 4 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद हर्षित को हर महीने 12 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। गूगल द्वारा हर्षित को ग्राफिक डिज़ाइनर के तौर पर नियुक्त किया गया है।


 चंडीगढ़ न्यूज़लाइन से अपनी इस कामयाबी की बात करते हुए हर्षित ने कहा कि जब वह दस साल का था तब से ही उसका झुकाव ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखने की तरफ हो गया था। इसके बाद उसने निर्णय किया कि वह गूगल में नौकरी करेगा और तब से ही उसने अपने सपने को सच करने के लिए मेहनत करना शुरु कर दिया। हर्षित शर्मा ने गुप्त रूप से अपने एक अंकल से ग्राफिक डिज़ाइनिंग की ट्रेनिंग लेने लगा। हर्षित 7 अगस्त को गूगल में ट्रेनिंग करने के लिए कैलिफोर्निया जाएगा।



हर्षित ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे गूगल द्वारा चुना जाएगा। मैंने अपने अंकल रोहित शर्मा से ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखना शुरु किया था। धीरे-धीरे यह मेरा जुनून बन गया और फिर मैं गूगल में नौकरी पाने का सपना देखने लगा। आज मुझे जो भी कुछ मिला है वो केवल मेरे अंकल की वजह से मिला है क्योंकि मैंने कभी भी ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखने के लिए किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला नहीं लिया जो कुछ भी सीखा अपने अंकल से सीखा है। वहीं हर्षित के गूगल में जाने से खुश उसके स्कूल के प्रिंसीपल इंद्र बेनीवाल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और मुझे हर्षित पर काफी गर्व है।




सोर्स:जनसत्ता
loading...

 At Reliance AGM, Mukesh launches JioPhone which is effectively free

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पचास तरह के काम करती है. लेकिन फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का सबसे जाना-पहचाना इंट्रो यही है कि वो जियो की मालिक है. तो जब रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी कंपनी की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग में बोलने खड़े हुए, पब्लिक कान की फ्रीक्वेंसी ‘जियो’ शब्द सेट कर के सुनने लगी.


अंबानी ने भी निराश नहीं किया. डाटा खपा-खपा कर अघा चुके लोगों के लिए उनका नया वरदान था, JioPhone. अब तक जीयो की Volte सर्विस के लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन होना ज़रूरी था. JioPhone एक फीचर फोन होगा. आम भाषा में सादा फोन. जैसा स्मार्ट फोन के आने से पहले एक ज़माने में मोबाइल हुआ करता था.


इससे पहले आप चप्पल झाड़कर लाइन में लगने के लिए तैयार हों, जान लीजिए कि JioPhone है क्या बलाः

# JioPhone सितंबर से मिलना शुरू होगा. इसके लिए प्रीबुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी.


# जियो की तरह ही JioPhone भी फ्री ऑफर के साथ आता है. आपको फोन खरीदने के लिए 1500 रुपए सेक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर देने है. कंपनी 3 साल बाद इसे वापस कर देगी.


# जियो फोन पर वॉइस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेंगे.


# JioPhone 153 रुपए में अनलिमिटिड डाटा का ऑफर आएगा.


# जियो फोन को आप टीवी से जोड़ पाएंगे. इसमें ऐसा जुगाड़ होगा कि स्मार्ट टीवी से भी जुड़ जाए और पुराने डिब्बा टीवी से भी.



सोर्स:लल्लनटॉप
loading...

 here is the list of launched smartphones

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों Kodak, Alcatel और Ziox ने मोबाइल बाजार में कई हैंडसेट्स तीन हैंडसेट्स लॉन्च किए गए हैं। फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए Kodak ने Ektra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरु हो गई है। 


तो वहीं, Alcatel ने Idol 4 Pro पेश किया है जिसकी कीमत 419.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड यानि करीब 35,000 रुपये है। इसके अलावा Ziox ने S333 Wi-Fi मार्किट में उतारा है। इसकी कीमत 1,993 रुपये है।


Kodak Ektra की खासियत:

Kodak Ektra 

इसे खासतौर से फोटोग्राफर्स के लिए ही बनाया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फास्ट-फोकस कैमरा सेंसर, f/2.0 अपर्चर और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो PDAF और f/2.2 अपर्चर से लैस है। इसका कैमरा DSLR जैसे सीन सेलेक्शन डायल के साथ आता है। 


इसमें कस्टमाइज्ड कैमरा एप दी गई है। इसमें यूजर्स को सीन सेलेक्शन डायल के दौरान रीयल टाइम सेटिंग्स का मौका मिलता है। इसमें HDR, लैंडस्केप, पोट्रेट, मैक्रो, स्पोर्ट, नाइट टाइम और पैनोरामा आदि शामिल हैं।

अन्य फीचर्स:

इसमें 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज हेलियो एक्स20 डेकाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


Alcatel Idol 4 Pro के फीचर्स:

Alcatel Idol 4 Pro  

इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 820 क्वाड-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 


यह फोन विंडोज 10 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो टच फोकस और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो रियल-टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन और एलईडी फ्लैश से लैस है।


बैटरी और कनेक्टिविटी:

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी क्विक चार्ज 2.0 तकनीक से लैस है। इसकी बैटरी 95 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 


यह 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 420 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई (कैट 6.), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (ओटीजी सपोर्ट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Ziox S333 Wi-Fi:

Ziox S333 Wi-Fi: 

यह फोन वाई-फाई फीचर से लैस है। भारतीय मार्किट में इसकी कीमत 1,993 रुपये है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1750 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 32 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड से इंटरनेट मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें एफएम रेडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है।




सोर्स:जागरण.कॉम
loading...

how to get free 3g internet on mobile and computerhow to get free 3g airtel internet on mobile and computer



आज तक फ्री इंटरनेट पाने के लिए आपने बहुत सी ट्रिक अपनाई होंगी। यहां तक की एयरटेल का वह विज्ञापन भी देखा होगा जिसमें फ्री इंटरनेट देने के वादे किए गए,लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी होगी। अब फ्री इंटरनेट पाने का आपका सपना एकदम सच होगा। 


आज हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप एयरटेल पर फ्री इंटरनेट चला सकेंगे, फिर चाहे मोबाइल हो या कंप्यूटर इस ट्रिक से दोनों डिवाइसेज पर आपको 3G इंटरनेट मिलेगा बिल्कुल फ्री:



एंड्रायड यूजर्स इस तरह पा सकते हैं फ्री 3G इंटरनेट:

1.सबसे पहले ड्रोइड वीपीएन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

2.अब इस एप में अपना एक अकाउंट बनाएं।

3.बस अब अपने एंड्रायड फोन में आप आराम से फ्री 3G इंटरनेट चला सकते है।

वैसे ये ट्रिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात,पंजाब,कोलकाता, एमपी व केरला में काम करेगी यानि देश के हर राज्य में नहीं।


कंप्यूटर में इस तरह चलाएं फ्री इंटरनेट

1.कंप्यूटर पर फ्री में इंटरनेट चलाना है तो पीडी-प्रॉक्सी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।

2.इस सॉफ्टवेयर का साइज 2MB है और इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।


3.अब पीडी-प्रॉक्सी वेबसाइट में अपना अकाउंट बनाएं और और इस सॉफ्टवेयर को अपने यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से रन कर दें।

4.इस ट्रिक से आप आपको प्रतिदिन फ्री इंटरनेट 100MB तक मिल सकता है,फिर चाहे वह 3G हो या 2G.



सोर्स:जागरण.कॉम
loading...

tech guide tips and triks to run free internet on your android smartphonetech guide tips and triks to run free internet on your android smartphone



आपका मोबाइल इंटरनेट यूसेज अगर ज्यादा है और आपको इंटरनेट डाटा के लिए खूब पैसे भरने पड़ते हैं| तो हम आपके लिए कुछ यूजफुल ट्रिक्स लेकर आये हैं| इन ट्रिक्स से आप फ्री इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल आकर पाएंगे| इससे आपका इंटरनेट का काफी खर्कग बच भी जाएगा|



 ये ट्रिक्स केवल एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है| तो अब आपको सर्फिंग करने के लिए पैसे नहीं खर्चने पड़ेंगे| तो आइये आपको इस पोस्ट में बताएं की किस तरह आप फ्री इंटरनेट का आनंद उठा सकते हैं|



इस टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर के यूजर्स अपने फोन में फ्री इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं:
 


  • सबसे पहले, आपको गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में ओपेरा मिनी ब्राउजर डाउनलोड करना होगा|

opera mini browser 

  • ओपेरा ब्राउजर डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें|

  • इसके बाद स्पीड डायल स्टार्ट स्क्रीन पर वोडाफोन इंटरनेट पास/ आईडिया इंटरनेट वेब पास पर क्लिक करें|

  • यहाँ आपको गेट फ्री ब्राउजिंग बाय फ्रीचार्ज का चयन करना होगा|

  • बस, इसके बाद आप पूरा दिन फ्री इंटरनेट का प्रयोग कर पाएंगे|


Tathering से भी फ्री डाटा का इस्तेमाल संभव:


tethering

इसके अलावा एंड्रायड यूजर्स अपने 3G या 4G फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ टेथर भी कर सकते हैं|


इसके लिए आपको वाईफाई टेथरिंग के लिए अपने फोन को रूट करना होगा| हालांकि, यूएसबी टेथरिंग में फोन को रूट करने की जरुरत नहीं है|


अगर आईफोन यूजर्स को इस ट्रिक का उपयोग करना है तो उन्हें पहले जेलब्रेक करना होगा|


इसके अलावा आप टेथरिंग एप्स भी डाउनलोड कर के फोन में फ्री इंटरनेट चला सकते हैं |



सोर्स:जागरण.कॉम


loading...

 nokia-all-set-to-launch-nokia-3-nokia-5-and-nokia-6-smartphones


Nokia भारत में शनिवार को तीन बेहद ही खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कंपनी ने Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 नाम दिया है। नोकिया का मालिकाना हक HMD Global नाम की कंपनी के पास है और अब वह नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन्स का निर्माण करती है। बताया जा रहा है कि Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 की कीमत क्रमश: 9,000 रुपये, 12,000 रुपये और 15,000 रुपये होगी। आइए, आपको बताते हैं इस तीनों ही स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स के बारे में:



नोकिया 3 के प्रमुख फीचर्स: रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nokia 3 में 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम मौजूद होगा। इस फोन में 1.3 गीगीहर्ट्ज क्वॉड कोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि Nokia 3 में 16 जीबी इंटरनल मेमरी, ऑटोफोकस से लैस 8 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले फ्लैश मौजूद होगा और यह फोन सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसकी पॉलीकार्बोनेट बॉडी विद कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लैमिनेशन इसे अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी। इस फोन में 2,650mAh की बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपॉर्ट करेगा।



नोकिया 5 के प्रमुख फीचर्स: Nokia 5 में 5.2 इंच IPS डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। इस फोन की इंटरनल मेमरी 16GB की है और इसमें सिंगल और डुअल सिम वैरिएंट का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। फोन की बॉडी मेटल की है और इसमें 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ल ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन का रियर कैमरा जहां 13 मेगापिक्सल का होगा वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा। नोकिया का यह फोन सिल्वर, ब्लैक, कॉपर और ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Nokia 5 में 3,000mAh की बैटरी दी गई है।



नोकिया 6 के प्रमुख फीचर्स: नोकिया का यह फोन ऐंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करेगा। इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो गोरिल्ला ग्लास प्रॉटेक्शन के साथ आता है। Nokia 6 में 4GB रैम के साथ 64GB इनबिल्ट मेमरी होगी। यह एक डुअल सिम फोन होगा और इसकी बैटरी 3,000 mAh की होगी। Nokia 6 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की अल्यूमिनियम बॉडी कईओ लोगों को आकर्षित कर सकती है। खास बात यह है कि Nokia 6 फिंगर प्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमस तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा।




सोर्स:खबरइंडिया टीवी
loading...

India's most powerful rocket GSLV Mark-3 India's most powerful rocket GSLVmark-3


 देश का सबसे ताकतवर और अब तक का सबसे भारी उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 अपनी पहली उड़ान के लिए तैयार है। यह श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सोमवार को शाम 5.28 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की दिशा में भारत के लिए नए अवसर खोलेगा।


 
वैज्ञानिक इस लॉन्चिंग को स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव लाने वाले मिशन के तौर पर देख रहे हैं। इसरो के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सलाहकार के. राधाकृष्णन ने कहा कि यह प्रक्षेपण बड़ा मील का पत्थर है क्योंकि इसरो प्रक्षेपण उपग्रह की क्षमता 2.2-2.3 टन से करीब दोगुना करके 3.5-04 टन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर भारत को 2.3 टन से अधिक के संचार उपग्रह का प्रक्षेपण करना हो तो हमें विदेश जाना पड़ता है। 



जीएसएलवी मार्क-3 के कामकाज शुरू करने के बाद हम संचार उपग्रहों के प्रक्षेपण में आत्मनिर्भर हो जाएंगे और हमें विदेशी ग्राहकों को लुभाने में भी सफल होंगे। 2000 में मंजूर जीएसएलवी मार्क-3 कार्यक्रम से करीबी रूप से जुड़े रहे राधाकृष्णन ने कहा कि यह भविष्य में इसरो का मजबूत प्रक्षेपण यान होने वाला है। इस अभियान के सफल होने से चार टन वजनी उपग्रहों का प्रक्षेपण करने वाले देशों की कतार में भारत भी शामिल हो जाएगा। इस सफलता से हम विदेशी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सफल होंगे।



साकार होगी अंतरिक्ष में मानव भेजने की योजना

India's most powerful rocket GSLVmark-3 

जीएसएलवी मार्क-3 की कल्पना करने वाले पूर्व इसरो चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन ने कहा कि यह रॉकेट भविष्य में भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला यान साबित होगा। उल्लेखनीय है कि इसरो अंतरिक्ष में मानव भेजने की योजना पहले ही तैयार कर चुका है। यदि सरकार उसे तीन से चार अरब डॉलर तक राशि की मंजूरी देती है तो वह अंतरिक्ष में दो-तीन सदस्यीय चालक दल को भेजेगा। यदि यह योजना साकार होती है तो भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश होगा जिसका एक मानवीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम भी होगा।



भारत के लिए क्यों अहम है यह प्रयोग

तेजी से बदलते साइबर सुरक्षा के माहौल में भारत को तुरंत पूरी तरह से नई इंटरनेट सुविधा की आवश्यकता है। संचार क्रांति के इस दौर में देश ऑप्टिकल फाइबर, कॉपर आधारित टेलीफोन और मोबाइल सेलुलर सेवाओं पर ही निर्भर नहीं रह सकता। मौजूदा समय में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा संचार का एक मजबूत और सुरक्षित रूप है। इसरो चेयरमैन ए. एस. किरण कुमार ने कहा कि नए रॉकेट से नए संचार उपग्रहों के साथ यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयोग है।



जीएसएलवी मार्क-3 की खासियत

India's most powerful rocket GSLVmark-3 

- इसरो द्वारा विकसित किया गया यह अत्याधुनिक उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट है।
- इसकी वहनीय क्षमता मौजूदा जीएसएलवी मार्क-2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है।
- यह दो ठोस, एक द्रव नोदक कोर और एक क्रायोजेनिक चरण वाला तीन चरणों का रॉकेट है।
- इसका वजन पांच पूरी तरह से भरे बोइंग जम्बो विमान या 200 हाथियों के बराबर है।
- यह भविष्य का स्वदेशी रॉकेट है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ले जाएगा।



जीसैट-19 की खूबियां

- अकेला जीसैट-19 पुराने किस्म के 6-7 संचार उपग्रहों के बराबर काम करेगा।
- जीसैट-19 का वजन तीन टन से अधिक है जो किसी हाथी के बराबर है।
- भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।
- आयतन के हिसाब से भारत में बना यह सबसे बड़ा उपग्रह है।
- पहली बार इसमें स्वदेशी लीथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया गया है।
- पहली बार नए तरीके की मल्टीपल फ्रीक्वेंसी बीम का भी प्रयोग हुआ है।
- इससे इंटरनेट की गति और कनेक्टिविटी दोनों बढ़ जाएगी।
- हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मैकेनिकल सिस्टम्स एक्सीलेरोमीटर से लैस है।




सोर्स:अमरउजाला

loading...

5 best android hacking apps for android mobile


 android hacking apps for android mobile

 
दुनिया की आधी आबादी अपने सारे काम अपने स्मार्टफोन के जरिए पूरा कर लेती है। जो काम आप अपने डेस्कटॉप से करते थे, अब वो सारे काम एंड्रायड स्मार्टफोन्स के जरिए भी किए जा सकते हैं। 


स्मार्टफोन से केवल कॉलिंग और एसएमएस ही नहीं, बल्कि हैकिंग भी की जा सकती है। आज हम आपको ऐसे कुछ हैकिंग एप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके एंड्रायड स्मार्टफोन को हैकिंग मशीन या हैक बॉक्स बना सकती हैं।


1. Insider:

इस एप के जरिए आप अपने क्षेत्र में छुपे वाई-फाई के बारे में जान सकते हैं। अगर आप इस एप को डाउनलोड करते हैं, तो आप छुपी हुई एसएसआईडी वाई-फाई के सिग्नल देख सकते हैं और अपने क्षेत्र में कम श्रेणी के वाई-फाई सिग्नल का भी पता कर सकते हैं।



2. Install Backtrack on Android Mobile:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बैकस्ट्रेक एप सिक्योरिटी टेस्टिंग के लिए समर्पित है और सिस्टम में कमजोरियों का भी पता लगाता है। आप इस OS एप को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।




3. Fing Networks Tools:

फिंग एक दूसरी एंड्रायड एप है, जो जिसके जरिए वाई-फाई को खोज सकते हैं। लेकिन यह एप दूसरे एप से थोड़ा अलग है। आप इस एंड्रायड हैकिंग एप के जरिए पूरे नेटवर्क को स्कैन कर सकते हैं। यह एप पूरी तरह से मुफ्त है और विज्ञापन के बिना आता है।



4. ZAnti Penetration Testing Android Hacking Toolkit:

यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हैकिंग एप है। इस एंड्रायड एप में आपको किसी भी वाई-फाई नेटवर्क को हैक करने से संबंधित लगभग सभी सिक्योरिटी टूल्स मिल जाएंगे।



5. WPS Connect:

अगर आप वास्तव में एंड्रायड मोबाइल फोन से किसी वाई-फाई का पासवर्ड हैक करना चाहते हैं, तो आपको डब्ल्यूपीएस कनेक्ट वाई-फाई पासवर्ड हैकिंग एंड्रायड एप को डाउनलोड करना होगा। ऐसा करके आप किसी भी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर पाएंगे और आपको इसके लिए पासवर्ड डालने की भी जरूरत नहीं होगी।




सोर्स:दैनिक जागरण
loading...



लैपटॉप एक ऐसा साधन है, जिस कहीं भी ले जाया जा सकता है। चाहें आप कार में हो या फ्लाइट में, आप कहीं भी लैपटॉप पर काम कर सकते हैं। लेकिन हर कोई महंगा लैपटॉप अफोर्ड नहीं कर सकता है। 



अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और बजट बहुत कम है, तो कई ऐसे लैपटॉप्स भी मार्किट में हैं, जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। जी हां, आप एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमत में लैपटॉप खरीद सकते हैं। इस कीमत पर ज्यादा ऑप्शन तो उपलब्ध नहीं हैं, मगर कुछ हैं जिन्हें खरीदने पर आप विचार कर सकते हैं।



 ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही लैपटॉप्स के ऑप्शन बताने जा रहे हैं।



RDP ThinBook, कीमत- 9,999 रुपये: 


RDP ThinBook,


यह विंडोज 10 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह लैपटॉप इंटेल ऐटम x5-Z8300 प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया जा सकता है। इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



Lenovo IdeaPad 100S, कीमत- 14,999 रुपये:


Lenovo IdeaPad 100S


 यह विंडोज 10 पर काम करता है। इसमें 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इंटेल ऐटम प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस इस लैपटॉप में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस लैपटॉप में 2-cell 39Whr बैटरी दी गई है।



iBall Exemplaire CompBook, कीमत- 13,999 रुपये: 

iBall Exemplaire CompBook


14 इंच के एचडी डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप में इंटेल ऐटम प्रोसेसर के साथ 2जीबी रैम दी गई है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। विंडोज 10 पर काम करने वाले इस लैपटॉप में 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है।




Micromax Canvas LT666 LapTab, कीमत- 14,999 रुपये:


Micromax Canvas LT666 LapTab

 माइक्रोमैक्स का यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। इसमें 10.1 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 4th जेनरेशन का ऐटम प्रोसेसर है, जिसके साथ 2जीबी रैम दी गई है। इसकी स्टोरेज 32 जीबी है। इसमें 2 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।




Micromax Canvas L1161 LapBook, कीमत- 13,999 रुपये: 


Micromax Canvas L1161 LapBook,


माइक्रोमैक्स कैनवस L1161विंडोज 10 पर काम करता है। इसमे 11.6-इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह इंटेल ऐटम क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।



iBall Excelance CompBook, कीमत- 9,999 रुपये: 


iBall Excelance CompBook


यह विंडोज 10 वाला भारत का सबसे सस्ता लैपटॉप है। इसमें 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले है। यह लैपटॉप इंटेल ऐटम Z3735F क्वॉड-कोर प्रोसेसर और 2जीबी रैम से लैस है। इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया जा सकता है। इसमें 10000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



Acer One 10 S1002-15XR, कीमत- 14,990 रुपये: 



Acer One 10 S1002-15XR

इसमें एसर वन10 S1002 में रोटेशनल डिस्प्ले दिया गया है। यह विंडोज 8.1 पर काम करता है। इसे विंडोज 10 में अपग्रेड किया जा सकता है। इसमें 10.1-इंच का WXGA डिस्प्ले, इंटेल ऐटम Z3735F क्वॉड-कोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम और 8400 एमएएच बैटरी दी गई है।





सोर्स:जागरण.कॉम 

loading...

Bengaluru- ISRO scientists and other officials celebrate the



हिंदुस्तान में लोग सोशल मीडिया एकाउंट सोशल होने के लिए कम, गर्व करने के लिए ज़्यादा बनाते हैं. किसी को जाति पर गर्व है, किसी को अपनी जाति की महिलाओं के जल कर मर जाने पर गर्व है. और तो और लोगों को वीडियो बनाकर गाली दे रहे फर्जी फौजियों पर भी गर्व है. इन सबके बीच इसरो के वैज्ञानिकों ने एक साथ 104 सैटलाइट एक रॉकेट पर अंतरिक्ष में भेज कर हमें गर्व करने का सही कारण दिया है. 



जिस परिस्थिति और बजट में इसरो के वैज्ञानिक पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं वो अद्भुत है. बात करते हैं तमाम उन कारणों की जिनके चलते इसरो ने बार-बार हमें गर्व करने का मौका दिया है-



# नवाज़ शरीफ के लॉन तक अब नज़र रख सकते हैं हम



श्री हरिकोटा से लॉन्च हुए इस रॉकेट में सिर्फ 104 की गिनती ही इंपॉर्टेंट नहीं है. इसरो के भेजे इन सैटलाइट्स में कार्टोसैट-2 सीरीज़ की सैटेलाइट भी शामिल है. इसे खास तौर पर हमारे पड़ोसी मुल्कों पर नज़र रखने के लिए बनाया गया है. 



इस सैटेलाइट के ज़रिए हम पाकिस्तान और चीन के इलाकों की 1 मीटर से कम विस्तार तक की तस्वीरें ले सकते हैं. एक मीटर तक तस्वीरें लेने का मतलब है कि एक मेज पर क्या रखा है, इसका अंदाज़ा इस सैटेलाइट के कैमरे से लगया जा सकता है.



बाकी के 103 सैटेलाइट में अमेरिका, इज़राइल, नीदरलैंड, स्विटज़रलैंड, यूएई, और कज़ाकिस्तान के सैटेलाइट शामिल हैं. इस मिशन के लिए जिस रॉकेट का इस्तेमाल किया गया है, वो इसरो का सबसे ताकतवर रॉकेट है. 



इसी रॉकेट के ज़रिए चंद्रयान और मंगल मिशन को अंतरिक्ष में भेजा गया था. वैसे आपको बता दें कि पाकिस्तान का स्पेस मिशन हमसे पहले शुरू हुआ था, मगर वो अब तक कुल 3 सैटेलाइट ही अंतरिक्ष में भेज पाए हैं.



pslv-c37-759
लॉन्च से पहले PSLV



# बैलगाड़ी वाले मुल्क से अंतरिक्ष सुपर पावर तक


First Indian Rocket on Cycle and Satellite on Bullock Cart
साइकिल पर जाता पहला रॉकेट और बैलगाड़ी पर सैटलाइट

जब हिंदुस्तान का मंगल मिशन कामयाब हुआ था तो न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक कार्टून छापा था जिसमें गाय लिए हुए एक आदमी अंतरिक्ष एलीट क्लब का दरवाजा खटखटा रहा है. इसको देखकर कई लोग आहत हो गए. मगर इसरो का पहला रॉकेट साइकिल पर ले जाया गया था. हिंदुस्तान के पहले कम्युनिकेशन सैटेलाइट ऐपल को वैज्ञानिक बैलगाड़ी पर रख कर लॉन्च साइट तक ले गए थे. 



इसरो वालों की लगन देखकर फ्रेंच और रशियन स्पेस एजेंसियां इतनी प्रभावित हुई थीं कि उन्होंने हिंदुस्तान के सैटेलाइट्स को फ्री में अंतरिक्ष में भेजा था.



# अमेरिका ने पहले मालिक बनना चाहा अब किराएदार है

New York Times Cartoon on ISRO
न्यूयॉर्क टाइम्स का कार्टून

अमेरिका ने पहले हमारे स्पेस मिशन को ये कहकर खारिज किया कि भूख से लड़ रहा देश स्पेस में सैटेलाइट कैसे भेज सकता है. अमेरिका के विरोध के चलते इसरो को रूस ने 1992 में क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक नहीं दी. 


इसके बाद अगले 2 साल में इसरो ने बेहतर तकनीक डेवलप कर ली 2014 से अमेरिका हमारे रॉकेट्स पर अपने सैटेलाइट भेज रहा है.




# दुनिया में सबसे भरोसेमंद

इसरो का स्पेस मिशन दुनिया में सबसे भरोसेमंद माना जाता है. साल 2000 से अब तक इसरो का कोई भी मिशन फेल नहीं हुआ है.


शुरुआती रॉकेट लॉन्च



# सबसे सस्ता और अच्छा

Chandrayaan
चंद्रयान मिशन

मंगल मिशन को भेजने की कुल लागत 450 करोड़ रुपए थी. पहले चंद्रयान मिशन की लागत 386 करोड़ और दूसरे चंद्रयान मिशन का खर्च 603 करोड़ थी. ये राशि अंतरिक्ष मिशन के हिसाब से कितनी कम है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि 2016 के आईपीएल का विज्ञापनों से आया रेवेन्यू ही 1100 करोड़ था. 



मुकेश अंबानी के मकान एंटिलिया की कीमत ही लगभग 650 करोड़ बताई जाती है. वैसे ये भी कह सकते हैं जितना हमारी सुपरहिट फिल्में कमाती हैं उसमें हमारे वैज्ञानिक अंतरिक्ष होकर लौट आते हैं. वैसे नासा का एक साल का जितना बजट होता है उतना इसरो का अभी तक का कुल बजट है.



# मस्ती के साथ रहते हैं हमारे वैज्ञानिक


इसरो के वैज्ञानिकों के लिए वर्क हार्ड, पार्टी हार्डर वाली कहावत फिट बैठती है. देश के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक अब्दुल कलाम वीणा बजाने के शौकीन थे. इसरो चीफ राधाकृष्णन कथकली और कर्नाटक संगीत के शौकीन हैं, इसमें ट्रेंड भी हैं और स्टेज पर परफॉर्म भी कर चुके हैं. 



किसी आम हिंदुस्तानी महिलाओं की तरह दिख रहीं इन औरतों की तस्वीरें देखिए. ये मंगल मिशन और लेटेस्ट कम्प्यूटर्स पर काम करने वाली वैज्ञानिक हैं. कपड़ों से इम्पावर्ड होने आहत होने वाले लोगों को ये तस्वीर थोड़ी देर रुक कर देखनी चाहिए.


Bengaluru- ISRO scientists and other officials celebrate the
मंगल मिशन के बाद खुशी मनाती वैज्ञानिकों की टीम





सोर्स:लल्लनटॉप 
loading...


features-of-nokia-3310-reboot-expected-to-be-launched-in-mwc-2017



वो फोन नहीं बख्तरबंद फोन था. मिलिट्री टैंक से भी मजबूत डिवाइस. गिर के पुर्जा-पुर्जा बिखर जाए तो भी वापस उठ खड़ा हो. अब वो वापस आ रहा है. अब तक आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि नोकिया 3310 वापस आ रहा है. 



दुनिया भर के टेक गुरू और सामान्य जनता इस कल्ट फोन के इंतज़ार में बैठे हैं. नोकिया 3310 के दुनिया में 12.60 करोड़ पीस बिके थे जो इसे दुनिया के सबसे ज़्यादा बिकने वाले 10 फोन्स की लिस्ट में शामिल करता है.



3310 का रीबूट वर्ज़न कैसा होगा इसकी सही जानकारी तो 23 फरवरी को इसके लॉन्च होने के बाद ही मिलेगी. मगर 3310 का कॉन्सेप्ट वीडियो इंटरनेट पर आगए हैं. इन वीडियोज़ के फीचर्स की मानें तो पता चल रहा है कि ये फोन अपने पुराने वर्ज़न से थोड़ा अलग (कहना चाहिए बेहतर) है.



पतली पिन का चार्जर नहीं होगा

चिंता मत करिए, घर आने वाले मेहमान को चाय नाश्ते के साथ अब पतली और मोटी पिन के चार्जर की पेशकश नहीं करनी पड़ेगी. नए वर्ज़न में माइक्रो यूएसबी पोर्ट होगा. मतलब आपके घर में जितने भी एंड्रॉइड फोन हैं उनके चार्जर और इसके चार्जर में कोई फर्क नहीं होगा. और हां अगर आप घर से भाग रहे हों तो आपको पतली पिन के चार्जर के लिए वापस नहीं आना पड़ेगा.



अब कैमरा ज़रूरी है

3310 के जाने और वापस आने के बीच दुनिया में सेल्फी युग आ चुका है. नए फोन में फ्रंट कैमरा होगा कि नहीं ये तो अभी स्पष्ट नहीं है मगर मेन कैमरा का फीचर हर कॉन्सेप्ट वीडियो में दिख रहा है.
थोड़ा और बेहतर






वीडियो में बताया जा रहा है कि फोन में इस बार बेहतर रंगीन डिस्पले, एफ एम और 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी. साथ ही पिछली बार की 1,000 एमएच की बैटरी की जगह 1,600 एमएच की बैटरी होगी. कान्सेप्ट का वीडियो खुद देख लीजिए.



मज़बूत कितना होगा

बाकी सब तो ठीक है भैया, मज़बूती वैसी होगी कि नहीं. इसके लिए आप जल्द ही लॉन्च होने वाले नोकिया 6 के एक टेस्ट वीडियो को देख लें, भरोसा हो जाएगा मज़बूती का. हमारी तो हिम्मत नहीं है इस स्टंट को आज़माने की, आप भी घर पर ना आज़माएं तो बेहतर है. और हां, 3310 कीमत 4,000 के आस पास रहने की उम्मीद है.










सोर्स:लल्लनटॉप 


loading...

jio-sim


रिलायंस जिओ ने एक तरफ पूरे टेलिकॉम बाजार में तहलका मचा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने एक बड़ा एलान कर दिया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही जिओ का फ्री ऑफर खत्म होगा, वैसे ही जिओ यूजर के घर इसका बिल आने लगेगा। 



जिसके बाद यूजर को नियम और शर्तों के मुताबिक बिल चुकाना होगा। ऐसे में अगर आप भी जिओ के फ्री कॉलिंग और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सतर्क रहने की जरुरत है।



 आपको बता दें कि जैसे ही कंपनी की फ्री सेवाएं खत्म हो जाएंगी, वैसे ही इसके पोस्टपेड ग्राहकों को बिल आने शुरू हो जाएंगे।



सबसे पहले आपको ये पता होना सबसे ज्यादा जरुरी है, कि आपका कनेक्शन पोस्टपेड है या प्रीपेड। इसके लिए जिओ एप खोलें। इसके बाद जो My jio का ऑप्शन आएगा उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें Welcome to your digital life लिखा होगा। 



अब यहां आपको Skip Sign In टैप करना है। इसके बाद एक और पेज ओपन होगा। इस नए पेज पर सबसे ऊपर की ओर My Jio लिखा होगा। 




अगर इस पेज पर Balance लिखा होगा, तो आपका नंबर प्री-पेड है और अगर Unpaid bill लिखा होगा, तो इसका मतलब आपका नंबर पोस्टपेड है। ऐसे में जिन यूजर्स का पोस्टपेड नंबर है, उन्हें फ्री ऑफर के खत्म होने के बाद जिओ की तरफ से बिल भेजे जाने लगेंगे।




आपको बता दें कि जिओ का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो रहा है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड एचडी वॉयस, जिओ नेट वाइ-फाइ, डाटा, एचडी वीडियो, एसएमएस, जिओ एप्स जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।





सोर्स:जागरण.कॉम 
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.