loading...
टेक्नोलॉजी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 14 Year Mumbai Boy Commit Suicide To Complete The Online Game Blue Whale Challenge

क्या कोई इंटरनेट गेम किसी की जान ले सकता है? अभी तक तो लगता था कि ऐसा नहीं हो सकता, लेकिन जब से ब्लू वेल (Blue Whale) नाम का गेम आया है, इसने दुनियाभर में 250 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. इनमें अकेले रूस में 130 से ज्यादा मौतें हुई हैं. इसके अलावा पाकिस्तान और अमेरिका समेत 19 देशों में इस गेम की वजह से खुदकुशी के कई मामले सामने आए हैं.


अब इन जान गंवाने वाले लोगों की लिस्ट में अपने देश का भी नाम शामिल हो गया है. 30 जुलाई को मुंबई में जिस 14 साल के लड़के ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी, बताया जा रहा है कि वो ब्लू वेल गेम खेल रहा था. इस गेम की आखिरी स्टेज में प्लेयर को खुदकुशी करने के लिए कहा जाता है और उस लड़के ने खुदकुशी कर ली. इंडिया में अभी इस तरह का कोई और मामला नहीं आया है.


पायलट बनना चाहता था, गेम खेलने में जान गंवा दी

14 Year Mumbai Boy Commit Suicide To Complete The Online Game Blue Whale Challenge
14 साल के बच्चे ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरी ईस्ट का रहने वाला मनप्रीत साहस 9वीं क्लास में पढ़ता था. शनिवार को उसने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. घर में वो अपने मम्मी-पापा और दो बड़ी बहनों के साथ रहता था. उसका सपना पायलट बनने का था और ट्रेनिंग के लिए रूस जाना चाहता था. जिस ब्लू वेल गेम को खेलते हुए उसने जान गंवाई, वो रूस में ही बनाया गया है.


इंटरनेट पर खोजा था छत से कूदने का तरीका

सुसाइड केस की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनप्रीत ने छलांग लगाने से पहले इंटरनेट पर सर्च किया था कि छत से छलांग कैसे लगाई जाती है. मनप्रीत ने शुक्रवार को ही दोस्तों को बता दिया था कि वो सोमवार को स्कूल नहीं आएगा. 


शनिवार को छलांग लगाने से पहले मनप्रीत ने करीब 20 मिनट तक घर की छत पर बैठकर अपने दोस्तों से बात की. मनप्रीत ने गेम के आखिरी टास्क को लेकर छत से छलांग लगाने का भी जिक्र किया. उसने चैटिंग में लिखा कि अब आप लोग मुझे सिर्फ तस्वीरों में ही देखोगे, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. बाद में पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली.


पड़ोसी ने कहा था, ‘नीचे उतरो’

जांच टीम में शामिल एक अफसर के मुताबिक मनप्रीत जब छलांग लगाने के लिए टेरेस पर गया था, तो दूसरी बिल्डिंग के एक शख्स ने उसे देख लिया था. उसने मनप्रीत से नीचे उतरने के लिए भी कहा था. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनप्रीत ने इस बात का जिक्र गेम के एडमिन से भी किया था, लेकिन एडमिन उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाने में सफल रहा.


50 स्टेज में पूरा होता है गेम

द ब्लू वेल गेम को 2013 में रूस से फिलिप बुडेकिन ने बनाया था. इस खेल में एक एडमिन होता है, जो खेलने वाले को अगले 50 दिन तक बताते रहता है कि उसे आगे क्या करना है. अंतिम दिन खेलने वाले को खुदकुशी करनी होती है और उससे पहले एक सेल्फी लेकर अपलोड करनी होती है.
अजीबो-गरीब होते हैं टास्क


blue whale challenge
आत्महत्या के लिए छत से कूदने के लिए कहा जाता है.

 
गेम खेलने वाले को हर दिन एक कोड नंबर दिया जाता है, जो हॉरर से जुड़ा होता है. इसमें हाथ पर ब्लेड से F57 लिखकर इसकी फोटो अपलोड करने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा हर रोज के खेल के लिए एक कोड होता है, जो सुबह चार बजे ही ओपन हो सकता है. 


इस गेम का एडमिन स्काइप के जरिए गेम खेलने वाले से बात करता रहता है. हर टास्क के पूरा होने पर हाथ में एक कट लगाने के लिए कहा जाता है और उसकी फोटो अपलोड करने को कहा जाता है. गेम का विनर उसे ही घोषित किया जाता है, जो अंतिम दिन जान दे देता है.


गेम छोड़ने पर मिलती है धमकी

अगर किसी ने एक बार गेम खेलना शुरू कर दिया, तो वो इसे बीच में नहीं छोड़ सकता. एक बार गेम शुरू हो जाने पर गेम खेलने वाले का फोन एडमिन हैक कर लेता है और फोन की सारी डिटेल उसके कब्जे में आ जाती है. अगर कोई बीच में गेम छोड़ना चाहे, तो एडमिन की तरफ से धमकी मिलती रहती है कि उसे या फिर उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा.


जेल में है गेम बनाने वाला

यह गेम 2013 में रूस में बना था, लेकिन सुसाइड का पहला मामला 2015 में आया था. इसके बाद गेम बनाने वाले फिलिप को जेल भेज दिया गया. जेल जाने के दौरान अपनी सफाई में फिलिप ने कहा था कि ये गेम समाज की सफाई के लिए है. जिन लोगों ने भी गेम की वजह से आत्महत्या की, वो बॉयोलॉजिकल वेस्ट थे.


ब्रिटेन में लॉन्च होने वाला है गेम

250 से अधिक मौतों के बाद भी इस गेम को दुनिया के किसी भी देश में बैन नहीं किया गया है. ये अभी तक ब्रिटेन में लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन अब वहां भी इसे लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. ब्रिटिश वेबसाइट metro.co.uk के मुताबिक बेसिलडोन के वुडलैंड्स स्कूल के प्रिंसिपल डेविड राइट ने बच्चों के माता-पिता को आगाह करते हुए एक पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा कि पुलिस की मदद से उन्होंने एक गेम का पता लगाया है, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. यह ब्लू वेल नाम का गेम है, जो कई सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खेला जाता है. इसमें खेलने वाले को आखिरी दिन जान देकर गेम जीतना होता है.


पोकेमॉन गो ने भी मचाया था हंगामा


pokemon go
2016 में पोकेमॉन गो बच्चों के साथ बड़ों में भी पॉपुलर हुआ था

पिछले साल गेम्स की दुनिया में पोकेमॉन गो ने हंगामा मचाया था. ये जानलेवा भले नहीं था, लेकिन बहुत सारे लोग काम-धाम छोड़कर पोकेमॉन पकड़ने के लिए निकल जाते थे. हालांकि, कुछ महीनों बाद इसके क्रेज में कमी आ गई है. भारत में अब भी ये गेम आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है.




सोर्स:लल्लनटॉप.कॉम
loading...

हिमानी बहुगुणा


हिमानी बहुगुणा

चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र जो कि एक एवरेज स्टूडेंट रहा हो अब वह गूगल में नौकरी करने जा रहा है और हर महीने उसकी तनख्वाह 12 लाख रुपए होगी। हम बात कर रहे हैं सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल से अभी आईटी स्ट्रीम से बारहवीं करने वाले हर्षित शर्मा की। 


हर्षित अपनी इस कामयाबी पर काफी खुश है लेकिन उसे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके जैसे एक एवरेज छात्र को गूगल में नौकरी मिली है। हर्षित ने कहा कि मैं बता नहीं सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरा सपना पूरा हो गया है। मेरी मेहनत रंग लाई है।


फिलहाल शुरुआत में एक साल हर्षित को ट्रेनिंग पर रखा जाएगा और उसके लिए उसे हर महीना 4 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद हर्षित को हर महीने 12 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। गूगल द्वारा हर्षित को ग्राफिक डिज़ाइनर के तौर पर नियुक्त किया गया है।


 चंडीगढ़ न्यूज़लाइन से अपनी इस कामयाबी की बात करते हुए हर्षित ने कहा कि जब वह दस साल का था तब से ही उसका झुकाव ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखने की तरफ हो गया था। इसके बाद उसने निर्णय किया कि वह गूगल में नौकरी करेगा और तब से ही उसने अपने सपने को सच करने के लिए मेहनत करना शुरु कर दिया। हर्षित शर्मा ने गुप्त रूप से अपने एक अंकल से ग्राफिक डिज़ाइनिंग की ट्रेनिंग लेने लगा। हर्षित 7 अगस्त को गूगल में ट्रेनिंग करने के लिए कैलिफोर्निया जाएगा।



हर्षित ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे गूगल द्वारा चुना जाएगा। मैंने अपने अंकल रोहित शर्मा से ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखना शुरु किया था। धीरे-धीरे यह मेरा जुनून बन गया और फिर मैं गूगल में नौकरी पाने का सपना देखने लगा। आज मुझे जो भी कुछ मिला है वो केवल मेरे अंकल की वजह से मिला है क्योंकि मैंने कभी भी ग्राफिक डिज़ाइनिंग सीखने के लिए किसी इंस्टीट्यूट में दाखिला नहीं लिया जो कुछ भी सीखा अपने अंकल से सीखा है। वहीं हर्षित के गूगल में जाने से खुश उसके स्कूल के प्रिंसीपल इंद्र बेनीवाल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और मुझे हर्षित पर काफी गर्व है।




सोर्स:जनसत्ता
loading...

 At Reliance AGM, Mukesh launches JioPhone which is effectively free

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पचास तरह के काम करती है. लेकिन फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का सबसे जाना-पहचाना इंट्रो यही है कि वो जियो की मालिक है. तो जब रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी कंपनी की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग में बोलने खड़े हुए, पब्लिक कान की फ्रीक्वेंसी ‘जियो’ शब्द सेट कर के सुनने लगी.


अंबानी ने भी निराश नहीं किया. डाटा खपा-खपा कर अघा चुके लोगों के लिए उनका नया वरदान था, JioPhone. अब तक जीयो की Volte सर्विस के लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन होना ज़रूरी था. JioPhone एक फीचर फोन होगा. आम भाषा में सादा फोन. जैसा स्मार्ट फोन के आने से पहले एक ज़माने में मोबाइल हुआ करता था.


इससे पहले आप चप्पल झाड़कर लाइन में लगने के लिए तैयार हों, जान लीजिए कि JioPhone है क्या बलाः

# JioPhone सितंबर से मिलना शुरू होगा. इसके लिए प्रीबुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी.


# जियो की तरह ही JioPhone भी फ्री ऑफर के साथ आता है. आपको फोन खरीदने के लिए 1500 रुपए सेक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर देने है. कंपनी 3 साल बाद इसे वापस कर देगी.


# जियो फोन पर वॉइस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेंगे.


# JioPhone 153 रुपए में अनलिमिटिड डाटा का ऑफर आएगा.


# जियो फोन को आप टीवी से जोड़ पाएंगे. इसमें ऐसा जुगाड़ होगा कि स्मार्ट टीवी से भी जुड़ जाए और पुराने डिब्बा टीवी से भी.



सोर्स:लल्लनटॉप
loading...

 here is the list of launched smartphones

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों Kodak, Alcatel और Ziox ने मोबाइल बाजार में कई हैंडसेट्स तीन हैंडसेट्स लॉन्च किए गए हैं। फोटोग्राफी के शौकीन यूजर्स के लिए Kodak ने Ektra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरु हो गई है। 


तो वहीं, Alcatel ने Idol 4 Pro पेश किया है जिसकी कीमत 419.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड यानि करीब 35,000 रुपये है। इसके अलावा Ziox ने S333 Wi-Fi मार्किट में उतारा है। इसकी कीमत 1,993 रुपये है।


Kodak Ektra की खासियत:

Kodak Ektra 

इसे खासतौर से फोटोग्राफर्स के लिए ही बनाया गया है। इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा फास्ट-फोकस कैमरा सेंसर, f/2.0 अपर्चर और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो PDAF और f/2.2 अपर्चर से लैस है। इसका कैमरा DSLR जैसे सीन सेलेक्शन डायल के साथ आता है। 


इसमें कस्टमाइज्ड कैमरा एप दी गई है। इसमें यूजर्स को सीन सेलेक्शन डायल के दौरान रीयल टाइम सेटिंग्स का मौका मिलता है। इसमें HDR, लैंडस्केप, पोट्रेट, मैक्रो, स्पोर्ट, नाइट टाइम और पैनोरामा आदि शामिल हैं।

अन्य फीचर्स:

इसमें 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 2.3 गीगाहर्ट्ज हेलियो एक्स20 डेकाकोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।


Alcatel Idol 4 Pro के फीचर्स:

Alcatel Idol 4 Pro  

इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 820 क्वाड-कोर चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 


यह फोन विंडोज 10 पर आधारित है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो टच फोकस और ड्यूल एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो रियल-टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन और एलईडी फ्लैश से लैस है।


बैटरी और कनेक्टिविटी:

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी क्विक चार्ज 2.0 तकनीक से लैस है। इसकी बैटरी 95 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। 


यह 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 420 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई (कैट 6.), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (ओटीजी सपोर्ट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Ziox S333 Wi-Fi:

Ziox S333 Wi-Fi: 

यह फोन वाई-फाई फीचर से लैस है। भारतीय मार्किट में इसकी कीमत 1,993 रुपये है। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1750 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें 32 जीबी के माइक्रोएसडी कार्ड से इंटरनेट मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में कई भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें एफएम रेडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है।




सोर्स:जागरण.कॉम
loading...

how to get free 3g internet on mobile and computerhow to get free 3g airtel internet on mobile and computer



आज तक फ्री इंटरनेट पाने के लिए आपने बहुत सी ट्रिक अपनाई होंगी। यहां तक की एयरटेल का वह विज्ञापन भी देखा होगा जिसमें फ्री इंटरनेट देने के वादे किए गए,लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी होगी। अब फ्री इंटरनेट पाने का आपका सपना एकदम सच होगा। 


आज हम एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे है जिसकी मदद से आप एयरटेल पर फ्री इंटरनेट चला सकेंगे, फिर चाहे मोबाइल हो या कंप्यूटर इस ट्रिक से दोनों डिवाइसेज पर आपको 3G इंटरनेट मिलेगा बिल्कुल फ्री:



एंड्रायड यूजर्स इस तरह पा सकते हैं फ्री 3G इंटरनेट:

1.सबसे पहले ड्रोइड वीपीएन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।

2.अब इस एप में अपना एक अकाउंट बनाएं।

3.बस अब अपने एंड्रायड फोन में आप आराम से फ्री 3G इंटरनेट चला सकते है।

वैसे ये ट्रिक दिल्ली, यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात,पंजाब,कोलकाता, एमपी व केरला में काम करेगी यानि देश के हर राज्य में नहीं।


कंप्यूटर में इस तरह चलाएं फ्री इंटरनेट

1.कंप्यूटर पर फ्री में इंटरनेट चलाना है तो पीडी-प्रॉक्सी सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।

2.इस सॉफ्टवेयर का साइज 2MB है और इसे आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें।


3.अब पीडी-प्रॉक्सी वेबसाइट में अपना अकाउंट बनाएं और और इस सॉफ्टवेयर को अपने यूजर नेम व पासवर्ड की मदद से रन कर दें।

4.इस ट्रिक से आप आपको प्रतिदिन फ्री इंटरनेट 100MB तक मिल सकता है,फिर चाहे वह 3G हो या 2G.



सोर्स:जागरण.कॉम
loading...

tech guide tips and triks to run free internet on your android smartphonetech guide tips and triks to run free internet on your android smartphone



आपका मोबाइल इंटरनेट यूसेज अगर ज्यादा है और आपको इंटरनेट डाटा के लिए खूब पैसे भरने पड़ते हैं| तो हम आपके लिए कुछ यूजफुल ट्रिक्स लेकर आये हैं| इन ट्रिक्स से आप फ्री इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल आकर पाएंगे| इससे आपका इंटरनेट का काफी खर्कग बच भी जाएगा|



 ये ट्रिक्स केवल एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए है| तो अब आपको सर्फिंग करने के लिए पैसे नहीं खर्चने पड़ेंगे| तो आइये आपको इस पोस्ट में बताएं की किस तरह आप फ्री इंटरनेट का आनंद उठा सकते हैं|



इस टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल कर के यूजर्स अपने फोन में फ्री इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं:
 


  • सबसे पहले, आपको गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में ओपेरा मिनी ब्राउजर डाउनलोड करना होगा|

opera mini browser 

  • ओपेरा ब्राउजर डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करें|

  • इसके बाद स्पीड डायल स्टार्ट स्क्रीन पर वोडाफोन इंटरनेट पास/ आईडिया इंटरनेट वेब पास पर क्लिक करें|

  • यहाँ आपको गेट फ्री ब्राउजिंग बाय फ्रीचार्ज का चयन करना होगा|

  • बस, इसके बाद आप पूरा दिन फ्री इंटरनेट का प्रयोग कर पाएंगे|


Tathering से भी फ्री डाटा का इस्तेमाल संभव:


tethering

इसके अलावा एंड्रायड यूजर्स अपने 3G या 4G फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ टेथर भी कर सकते हैं|


इसके लिए आपको वाईफाई टेथरिंग के लिए अपने फोन को रूट करना होगा| हालांकि, यूएसबी टेथरिंग में फोन को रूट करने की जरुरत नहीं है|


अगर आईफोन यूजर्स को इस ट्रिक का उपयोग करना है तो उन्हें पहले जेलब्रेक करना होगा|


इसके अलावा आप टेथरिंग एप्स भी डाउनलोड कर के फोन में फ्री इंटरनेट चला सकते हैं |



सोर्स:जागरण.कॉम


loading...

 nokia-all-set-to-launch-nokia-3-nokia-5-and-nokia-6-smartphones


Nokia भारत में शनिवार को तीन बेहद ही खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को कंपनी ने Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 नाम दिया है। नोकिया का मालिकाना हक HMD Global नाम की कंपनी के पास है और अब वह नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन्स का निर्माण करती है। बताया जा रहा है कि Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 की कीमत क्रमश: 9,000 रुपये, 12,000 रुपये और 15,000 रुपये होगी। आइए, आपको बताते हैं इस तीनों ही स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स के बारे में:



नोकिया 3 के प्रमुख फीचर्स: रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nokia 3 में 5 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम मौजूद होगा। इस फोन में 1.3 गीगीहर्ट्ज क्वॉड कोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि Nokia 3 में 16 जीबी इंटरनल मेमरी, ऑटोफोकस से लैस 8 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले फ्लैश मौजूद होगा और यह फोन सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसकी पॉलीकार्बोनेट बॉडी विद कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लैमिनेशन इसे अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी। इस फोन में 2,650mAh की बैटरी होगी। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी को सपॉर्ट करेगा।



नोकिया 5 के प्रमुख फीचर्स: Nokia 5 में 5.2 इंच IPS डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। इस फोन की इंटरनल मेमरी 16GB की है और इसमें सिंगल और डुअल सिम वैरिएंट का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। फोन की बॉडी मेटल की है और इसमें 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ल ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन का रियर कैमरा जहां 13 मेगापिक्सल का होगा वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल के साथ आएगा। नोकिया का यह फोन सिल्वर, ब्लैक, कॉपर और ब्लू कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। Nokia 5 में 3,000mAh की बैटरी दी गई है।



नोकिया 6 के प्रमुख फीचर्स: नोकिया का यह फोन ऐंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करेगा। इस फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जो गोरिल्ला ग्लास प्रॉटेक्शन के साथ आता है। Nokia 6 में 4GB रैम के साथ 64GB इनबिल्ट मेमरी होगी। यह एक डुअल सिम फोन होगा और इसकी बैटरी 3,000 mAh की होगी। Nokia 6 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन की अल्यूमिनियम बॉडी कईओ लोगों को आकर्षित कर सकती है। खास बात यह है कि Nokia 6 फिंगर प्रिंट सेंसर और डॉल्बी एटमस तकनीक के साथ लॉन्च किया जाएगा।




सोर्स:खबरइंडिया टीवी
loading...

India's most powerful rocket GSLV Mark-3 India's most powerful rocket GSLVmark-3


 देश का सबसे ताकतवर और अब तक का सबसे भारी उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 अपनी पहली उड़ान के लिए तैयार है। यह श्रीहरिकोटा के दूसरे लॉन्च पैड से सोमवार को शाम 5.28 बजे प्रक्षेपित किया जाएगा। यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण चार टन श्रेणी के उपग्रहों को प्रक्षेपित करने की दिशा में भारत के लिए नए अवसर खोलेगा।


 
वैज्ञानिक इस लॉन्चिंग को स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव लाने वाले मिशन के तौर पर देख रहे हैं। इसरो के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सलाहकार के. राधाकृष्णन ने कहा कि यह प्रक्षेपण बड़ा मील का पत्थर है क्योंकि इसरो प्रक्षेपण उपग्रह की क्षमता 2.2-2.3 टन से करीब दोगुना करके 3.5-04 टन कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर भारत को 2.3 टन से अधिक के संचार उपग्रह का प्रक्षेपण करना हो तो हमें विदेश जाना पड़ता है। 



जीएसएलवी मार्क-3 के कामकाज शुरू करने के बाद हम संचार उपग्रहों के प्रक्षेपण में आत्मनिर्भर हो जाएंगे और हमें विदेशी ग्राहकों को लुभाने में भी सफल होंगे। 2000 में मंजूर जीएसएलवी मार्क-3 कार्यक्रम से करीबी रूप से जुड़े रहे राधाकृष्णन ने कहा कि यह भविष्य में इसरो का मजबूत प्रक्षेपण यान होने वाला है। इस अभियान के सफल होने से चार टन वजनी उपग्रहों का प्रक्षेपण करने वाले देशों की कतार में भारत भी शामिल हो जाएगा। इस सफलता से हम विदेशी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सफल होंगे।



साकार होगी अंतरिक्ष में मानव भेजने की योजना

India's most powerful rocket GSLVmark-3 

जीएसएलवी मार्क-3 की कल्पना करने वाले पूर्व इसरो चेयरमैन के. कस्तूरीरंगन ने कहा कि यह रॉकेट भविष्य में भारतीयों को अंतरिक्ष में ले जाने वाला यान साबित होगा। उल्लेखनीय है कि इसरो अंतरिक्ष में मानव भेजने की योजना पहले ही तैयार कर चुका है। यदि सरकार उसे तीन से चार अरब डॉलर तक राशि की मंजूरी देती है तो वह अंतरिक्ष में दो-तीन सदस्यीय चालक दल को भेजेगा। यदि यह योजना साकार होती है तो भारत रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा ऐसा देश होगा जिसका एक मानवीय अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम भी होगा।



भारत के लिए क्यों अहम है यह प्रयोग

तेजी से बदलते साइबर सुरक्षा के माहौल में भारत को तुरंत पूरी तरह से नई इंटरनेट सुविधा की आवश्यकता है। संचार क्रांति के इस दौर में देश ऑप्टिकल फाइबर, कॉपर आधारित टेलीफोन और मोबाइल सेलुलर सेवाओं पर ही निर्भर नहीं रह सकता। मौजूदा समय में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा संचार का एक मजबूत और सुरक्षित रूप है। इसरो चेयरमैन ए. एस. किरण कुमार ने कहा कि नए रॉकेट से नए संचार उपग्रहों के साथ यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण प्रयोग है।



जीएसएलवी मार्क-3 की खासियत

India's most powerful rocket GSLVmark-3 

- इसरो द्वारा विकसित किया गया यह अत्याधुनिक उपग्रह प्रक्षेपण रॉकेट है।
- इसकी वहनीय क्षमता मौजूदा जीएसएलवी मार्क-2 की दो टन की क्षमता से दोगुना है।
- यह दो ठोस, एक द्रव नोदक कोर और एक क्रायोजेनिक चरण वाला तीन चरणों का रॉकेट है।
- इसका वजन पांच पूरी तरह से भरे बोइंग जम्बो विमान या 200 हाथियों के बराबर है।
- यह भविष्य का स्वदेशी रॉकेट है जो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस में ले जाएगा।



जीसैट-19 की खूबियां

- अकेला जीसैट-19 पुराने किस्म के 6-7 संचार उपग्रहों के बराबर काम करेगा।
- जीसैट-19 का वजन तीन टन से अधिक है जो किसी हाथी के बराबर है।
- भारत में बना और प्रक्षेपित होने वाला अब तक का सबसे भारी उपग्रह है।
- आयतन के हिसाब से भारत में बना यह सबसे बड़ा उपग्रह है।
- पहली बार इसमें स्वदेशी लीथियम आयन बैटरियों का इस्तेमाल किया गया है।
- पहली बार नए तरीके की मल्टीपल फ्रीक्वेंसी बीम का भी प्रयोग हुआ है।
- इससे इंटरनेट की गति और कनेक्टिविटी दोनों बढ़ जाएगी।
- हीट पाइप, फाइबर ऑप्टिक जायरो, माइक्रो-मैकेनिकल सिस्टम्स एक्सीलेरोमीटर से लैस है।




सोर्स:अमरउजाला

loading...

5 best android hacking apps for android mobile


 android hacking apps for android mobile

 
दुनिया की आधी आबादी अपने सारे काम अपने स्मार्टफोन के जरिए पूरा कर लेती है। जो काम आप अपने डेस्कटॉप से करते थे, अब वो सारे काम एंड्रायड स्मार्टफोन्स के जरिए भी किए जा सकते हैं। 


स्मार्टफोन से केवल कॉलिंग और एसएमएस ही नहीं, बल्कि हैकिंग भी की जा सकती है। आज हम आपको ऐसे कुछ हैकिंग एप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके एंड्रायड स्मार्टफोन को हैकिंग मशीन या हैक बॉक्स बना सकती हैं।


1. Insider:

इस एप के जरिए आप अपने क्षेत्र में छुपे वाई-फाई के बारे में जान सकते हैं। अगर आप इस एप को डाउनलोड करते हैं, तो आप छुपी हुई एसएसआईडी वाई-फाई के सिग्नल देख सकते हैं और अपने क्षेत्र में कम श्रेणी के वाई-फाई सिग्नल का भी पता कर सकते हैं।



2. Install Backtrack on Android Mobile:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बैकस्ट्रेक एप सिक्योरिटी टेस्टिंग के लिए समर्पित है और सिस्टम में कमजोरियों का भी पता लगाता है। आप इस OS एप को अपने फोन में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।




3. Fing Networks Tools:

फिंग एक दूसरी एंड्रायड एप है, जो जिसके जरिए वाई-फाई को खोज सकते हैं। लेकिन यह एप दूसरे एप से थोड़ा अलग है। आप इस एंड्रायड हैकिंग एप के जरिए पूरे नेटवर्क को स्कैन कर सकते हैं। यह एप पूरी तरह से मुफ्त है और विज्ञापन के बिना आता है।



4. ZAnti Penetration Testing Android Hacking Toolkit:

यह सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हैकिंग एप है। इस एंड्रायड एप में आपको किसी भी वाई-फाई नेटवर्क को हैक करने से संबंधित लगभग सभी सिक्योरिटी टूल्स मिल जाएंगे।



5. WPS Connect:

अगर आप वास्तव में एंड्रायड मोबाइल फोन से किसी वाई-फाई का पासवर्ड हैक करना चाहते हैं, तो आपको डब्ल्यूपीएस कनेक्ट वाई-फाई पासवर्ड हैकिंग एंड्रायड एप को डाउनलोड करना होगा। ऐसा करके आप किसी भी वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट कर पाएंगे और आपको इसके लिए पासवर्ड डालने की भी जरूरत नहीं होगी।




सोर्स:दैनिक जागरण
loading...



शायद आप इस खबर की हैडिंग पढ़कर यह सोच रहे होंगे कि यह सिर्फ बकवास होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साल 2017 में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क की सौगात मिल सकती है। देश और दुनिय की मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां इसका परीक्षण कर रही हैं और जल्द ही यह भारत में भी सकता है।



जी हां, खबर है कि नए साल में सरकार देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए पहल करने की तैयारी कर रही है। 'मिंट' में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक दूरसंचार नियामक ट्राई देश में 5जी नेटवर्क के लिए जरूरी मापदंडऔर नियामकीय संरचना पर विचार-विमर्श संबंधी दस्तावेज जल्द जारी करेगा।



5जी तकनीक के जरिए यूजर भारी डाटा फाइल के साथ ही हाई क्वालिटी डिजिटल मूवीज बिना किसी लिमिटेशन के कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड कर सकेंगे। 5जी ग्राहक बड़ी सर्विसेज जैसे 3डी फिल्में, गेम्स, अल्ट्रा एचडी कंटेंट और रिमोट मेडिकल सर्विसेज का आनंद ले सकेंगे।



बता दें कि 5जी नेटवर्क अगली पीढ़ी का इंटरनेट नेटवर्क तकनीक है, जिससे इंटरनेट की स्पीड और बेहतर हो जाएगी। यह 4जी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा स्पीड वाला होगा।




सौर्स:न्यूज़24
loading...



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित हुए डिजिधन मेले में डिजिटल पेमेंट के लिए भीम ऐप लॉन्च की. ऐप की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐप की मदद से आपका लेनदेन आसान हो जाएगा, गरीब एंपॉवर होंगे, लेकिन इसके लिए आपको किसी फीचर फोन, स्मार्टफोन या इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. प्ले स्टोर पर आप ये ऐप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. लॉन्चिंग के मौके पर पीएम ने इस ऐप के जरिए खादी को एक पेमेंट भी किया. हालांकि, पीएम मोदी द्वारा दी जाने वाली ये जानकारी काफी भ्रामक है, क्योंकि बिना स्मार्टफोन के कोई ऐप डाउनलोड या यूज करना मुमकिन नहीं है.

खैर, शब्दों के इस हेरफेर से दूर हम आपको बताएंगे कि क्या है भीम ऐप और कैसे ये काम करेगी…

# BHIM (Bharat Interface for Money) ऐप UPI (Unified Payment Interface) और USSD (Unstructured Supplementary Service Data) का रीब्रांडेड वर्जन है.

# एंडॉयड यूजर्स के लिए ये ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जबकि आईफोन यूजर्स के लिए ऐप जल्द ही लॉन्च की जाएगी. सरकार का दावा है कि इस ऐप के जरिए लोग अपने मोबाइल फोन से कैशलेस पेमेंट कर सकेंगे, जो फास्ट, सिक्योर और रिलायबल होगा.

# ये आधार-बेस्ट पेमेंट ऐप है, जिसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डेवलप किया है. इसकी मदद से आप दूसरी UPI ऐप्स और बैंक अकाउंट के साथ जानकारी साझा कर सकेगा. यानी आप दूसरी ऐप्स पर जाए बिना BHIM की मदद से पेमेंट कर पाएंगे.

कैसे यूज करें भीम



# प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद यूजर को अपना बैंक अकाउंट रजिस्टर करना होगा और एक UPI पिन जेनरेट करना होगा. इसके बाद यूजर का फोन नंबर ही उसका पेमेंट एड्रेस बन जाएगा. एक बार रजिस्टर होने के बाद आप BHIM के जरिए ट्रांजैक्शंस कर सकते हैं.

ऐप के जरिए किस तरह पैसे भेजे और रिसीव किए जा सकते हैं



आप अपने मोबाइल नंबर (पेमेंट एड्रेस) के जरिए दोस्तों, परिवार या कस्टर्मस से पैसे ले सकते हैं और उन्हें भेज भी सकते हैं. इससे पैसा उन बैंक में भी भेजा जा सकता है, जो UPI सपोर्ट नहीं करते हैं. ऐसा MMID और IFSC कोड का इस्तेमाल करते हुए किया जा सकता है. जरूरत पड़ने पर यूजर रिक्वेस्ट भेजकर पैसे कलेक्ट कर सकता है और पेमेंट रिवर्स भी कर सकता है.

कौन से बैंक BHIM ऐप सपोर्ट करते हैं



सरकार द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक ये बैंक भीम ऐप सपोर्ट करते हैं:

इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, कैथलिक सीरियन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, DCB बैंक, देना बैंक, फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, IDFC बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, कर्नाटका बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, पंजाब नेशनल बैंक, RBL बैंक, साउथ इंडियन बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक.

अन्य जानकारी



ऐप में यूजर के पास अपना बैलेंस चेक करने और ट्रांजैक्शंस की जानकारी देखने का भी ऑप्शन है. इसके अलावा यूजर अगर अपने फोन नंबर के अलावा कोई कस्टम पेमेंट एड्रेस क्रिएट करना चाहे, तो कर सकता है. पेमेंट एड्रेस की तेजी से एंट्री करने के लिए QR कोड का भी विकल्प है. सरकार का कहना है कि व्यापारी आसानी से QR कोड प्रिंट कर सकते हैं. भीम ऐप अभी तक दो भाषाओं: हिंदी और अंग्रेजी में है. लेकिन सरकार के मुताबिक इसमें दूसरी भारतीय भाषाएं भी जल्दी ही जोड़ी जाएंगी.

भारत में अभी तक 40 करोड़ आधार नंबरों को बैंक खातों से जोड़ा जा चुका है. भारत में व्यस्कों की संख्या इसकी दोगुनी है. सरकार का उद्देश्य 2017 में सभी बैंक खातों को आधार से जुड़वाना है, जिससे सभी BHIM का इस्तेमाल करते हुए कैशलेस इकॉनमी की तरफ बढ़ सकें.
loading...



कंप्यूटर पर काम करते समय कीबोर्ड हमारा बहुत समय बचाता है इसमें दिए कई शॉर्टकट से हमारा काम आसान हो जाता है ! कीबोर्ड पर ऐसी ही शॉर्टकट keys दी होती है F1 से F12 तक जो हमारा काम बेहद आसान कर देती हैं ! लेकिन अधिकतर लोग इन सभी फंक्शन keys के इस्तेमाल से वाकिफ नहीं होते ! तो आइये आज आपको बताते हैं कीबोर्ड पर दिए इन F1 से F12 फंक्शन keys का असली इस्तेमाल !

F1 – लगभग हर प्रोग्राम के लिए help स्क्रीन ओपन करने के लिए काम आती है ये F1 Key !

F2 – किसी भी फाइल या फोल्डर का नाम बदलने के लिए (rename) उस फाइल/फोल्डर को सेलेक्ट कर F2 Key दबाएं !

F3 – किसी एप्लीकेशन में सर्च फीचर ओपन करने के लिए F3 Key दबाएं !

F4 – किसी भी विंडो को बंद करने के लिए Alt+F4 Key दबाएं !

F5 – किसी विंडो या पेज को रिफ्रेश करने के लिए F5 Key दबाएं !

F6 – इन्टरनेट ब्राउज़र की एड्रेस बार पर कर्सर ले जाने के लिए F6 Key दबाएं !

F7 – MS Word में “spell check and grammar check” फीचर का इस्तेमाल करने के लिए F7 Key दबाएं !

F8 – कंप्यूटर ऑन करते समय boot मेनू पर जाने के लिए F8 Key दबाएं !

F9 – MS Word में डॉक्यूमेंट को रिफ्रेश करने और Microsoft Outlook में ईमेल के “Send and receives” ऑप्शन के लिए F9 Key दबाएं !

F10 – किसी एप्लीकेशन में मेनू बार ओपन करने के लिए F10 Key दबाएं, जैसा की माउस का राईट क्लिक होता है !

F11 – इन्टरनेट ब्राउज़र को full screen mode पर करने और हटाने के लिए F11 Key का इस्तेमाल होता है !

F12 – MS Word में Save as… डायलॉग बॉक्स ओपन करने के लिए F12 Key दबाएं !
loading...



BHIM App Download: भीम ऐप सरकार के पुराने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और यूएसएसडी (अस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) का ही नवीनीकृत रूप है।

BHIM App: प्रधानमंत्री ने डिजी धन मेला कार्यक्रम के दौरान ऐप की घोषणा की। (Photo: Google Play)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नया पेमेंट ऐप भीम (BHIM या Bharat Interface for Money) लॉन्च किया है। ऐप का नाम डॉक्टर भीम राव अंबेडर के नाम पर रखा गया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने यह ऐप कैशलेस या लेस-कैश इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए शुरू की है। भीम ऐप सरकार के पुराने यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) और यूएसएसडी (अस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा) का ही नवीनीकृत रूप है। यहां हम आपको बताएंगे कैसे इस ऐप को डाउनलोड करें और कैसे इसका इस्तेमाल करें:

ऐसे करें BHIM App डाउनलोड:


– ऐप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं या फिर इस लिंक पर क्लिक करें।

– प्ले स्टोर पर bhim national payment डालकर सर्च कर सकते हैं।

– ऐप डाउनलोड करें और स्मार्टफोन में इस्टॉल करें।

– इसके बाद ऐप को ओपन करके अपने बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

– इसके बाद ऐप के जरिए पैसे मंगाए या भेजे जा सकते हैं।


ऐसे करें BHIM App इस्तेमाल:


– ऐप को ओपन करें और पासवर्ड सेट करें

– यहां आपको send, request, scan & Pay के विकल्प दिखाई देंगे।

– send पर क्लिक करें और जिसे पैसे भेजने है उसका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें व Verify करें।

– अगली स्लाइड में अमाउंड और रिमार्क डालें व PAY पर क्लिक करें।

– इसके बाद UPI पिन डालते ही पैसा ट्रांसफर हो जाएगा

– पैसे भेजने के लिए सिर्फ एक बार अपना बैंक अकाउंट नंबर रजिस्टर करें और UPI पिनकोड जनरेट करें

– इंटरनेट नहीं होने पर फोन से USSD कोड *99# डायल करके भी इस ऐप को ऑपरेट किया जा सकता है

स्क्रीनशॉट के जरिए समझिए प्रोसेस।


प्रधानमंत्री ने दिल्ली स्थित ताकटोरा स्टेडियम में डिजी धन मेला कार्यक्रम के दौरान ऐप की घोषणा की। पीएम ने लकी ग्राहक योजना के विजेताओं के नाम की भी घोषणा की। भीम ऐप के उद्घाटन पीएम मोदी ने खादी ग्रामोद्योग से खरीदारी करके की। भीम ऐप को एंड्रॉयड ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

माना जा रहा है कि ये ऐप प्लास्टिक कार्ड और पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन की जगह ले सकेगा और नकद-मुक्त अर्थव्यवस्था के निर्माण में योगदान दे सकेगा।






सौर्स:जनसत्ता
loading...



लोगों ने फ्री में मिल रहा रिलायंस जियो सिम ले तो लिया, लेकिन इसकी स्पीड को लेकर काफी बाते सामने आ रही है। 4जी होने के बावजूद इंटरनेट स्पीड ऐसी नहीं मिल रही, जैसी होनी चाहिए। हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से इस प्रॉब्लम को कुछ सेटिंग्स की मदद से दूर किया जा सकता है।



क्या है सेटिंग...




1: आपका स्मार्टफोन 4G VOLTE को सपोर्ट करता है या नहीं, इस बात की भी जानकारी होना चाहिए। इसके लिए आप http://willmyphonework.net/ पर जा सकते हैं। भारत में रिलायंस जिओ की सिग्नल 800MHz, 1800MHz और 2300MHz को सपोर्ट करता है।।


2: आपके स्मार्टफोन की LTE नेटवर्क सेटिंग गलत हो सकती है। इसके लिए Settings => Mobile Networks => Preferred Network Type => LTE को चुनें। यदि फोन डुअल सिम वाला है, तो हो सकता है एक स्लॉट 4G को सपोर्ट नहीं करता हो। ऐसे में जिओ सिम को पहले स्लॉट में लगाएं।


3: यदि आपके स्मार्टफोन में सिग्नल आ रहे हैं, लेकिन इंटरनेट नहीं चल रहा तो इसके लिए Ping-ON Test करना होगा। इस टेस्ट के लिए इन स्टेप को फॉलो करें।

- फोन से *#*#4636 #*# USSD कोड डायल करें।

- आपको Phone Info का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।

- अब Run Ping Test पर क्लिक करें। ध्यान रहे कि आपका रेडियो ऑप्शन ON हो।

- इसके बाद स्मार्टफोन को रिस्टार्ट करें।


4: इन सब के बाद भी नेटवर्क नहीं आ रहे हैं तो नेटवर्क को मैन्युअली सिलेक्ट करें। इसके लिए Settings => More Networks => Mobile Network => में WCDMA सिलेक्ट करें।


5: सिग्नल पूरे आ रहे हैं पर फिर भी इंटरनेट या कॉलिंग error आ रही है, तो सबसे अपना मोबाइल डाटा ऑफ करें। इसके लिए Settings => Mobile Networks => Jio 4G => Cellular Networks पर जाएं। यदि डाटा पहले से ही ऑफ है तो Setting => mobile network => network operators => search network => Jio 4G को चुनें। Registered on Network का मैसेज आते ही आप सिम को यूज कर सकते हैं।







सोर्स:न्यूज़ 24
loading...



इंटरनेट पर करोड़ों वेबसाइट्स उपलब्ध हैं और हर रोज हजारों नई वेबसाइट्स तैयार होती हैं। मगर वेबसाइट्स के इस महासागर में कुछ ही वेबसाइट्स ऐसी हैं, जो अलग सी सर्विसेज ऑफर करती हैं। हम लाए हैं 13 ऐसी ही वेबसाइट्स की लिस्ट, जो बहुत काम की हैं। आप कहेंगे कि काश! इनके बारे में पहले पता होता। आगे देखें...


1. Zamzar.com



एक फाइल को दूसरी फाइल में कन्वर्ट करना है तो इसे ट्राई करें। साइनअप करने की भी जरूरत नहीं है। 1200 तरह की फाइल्स को कन्वर्ट किया जा सकता है। अगर आपके पास ऐसा फॉरमैट है जो साइट पर कन्वर्ट नहीं हो रहा, आप उसे इन्हें ईमेल कर दीजिए और वे इसे कन्वर्ट करने की कोशिश करेंगे। 50 MB से बड़े साइज की फाइल फ्री वर्जन में आप अपलोड नहीं कर सकते, यह बात ध्यान रखनी होगी। फाइल बड़ी है तो पेड सर्विस लेनी होगी।


2. Mailinator.com



इन दिनों लगभग सभी वेबसाइट्स आपको साइन-अप करने के लिए ईमेल अड्रेस इस्तेमाल करने को कहती हैं। वे साइट्स आपकी ईमेल आईडी को अन्य सर्विसेज के साथ शेयर करेंगी या नहीं, इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। अगर उन्होंने शेयर कर दी तो आपके मेलबॉक्स में स्पैम्स की बाढ़ आ जाएगी। इसलिए Mailnator सर्विस का इस्तेमाल करके आप ऐसा ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, जो कुछ ही घंटों बाद नष्ट हो जाता है। आप टेंपररी ईमेल के जरिए साइनअप करके अपना अकाउंट ऐक्टिवेट कर सकते हैं। स्पैम की चिंता किए बगैर आप ऐसा कई बार कर सकते हैं। आप कितने ईमेल अड्रेस बना सकते हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके जरिए आप मेल सिर्फ रिसीव कर पाएंगे, सेंड नहीं।



3. PrivNote.com



कई बार आप किसी निजी जानकारी को किसी के साथ शेयर करना चाहते हैं, मगर सेफ्टी की चिंता होती है। जैसे कि मान लीजिए किसी को एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड या ईमेल अड्रेस वगैरह बताना हो। ऐसी स्थिति में SMS, चैट या ईमेल का इस्तेमाल करना पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। इसलिए आप PrivNote का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए आप ईमेल या चैट के जरिए टेक्स्ट नोट भेज सकते हैं, जो सामने वाले द्वारा पढ़ लिए जाने के बाद डिलीट हो जाता है। आप नोट को एनक्रिप्ट भी कर सकते हैं।


4. Disposablewebpage.com



ईमेल अड्रेस की ही तरह आप टेंपररी वेबपेज भी बना सकते हैं। जन्मदिन, शादी या रीयूनियन वगैरह के लिए पेज बनाना है तो टेंपररी वेबपेज बनाना ठीक रहता है। आपको बस साइनअप करके अपना पेज बनाना है। कोडिंग की भी जरूरत नहीं है, आइकॉन के जरिए आप पेज क्रिएट कर सकते हैं। टेक्स्ट, फोटो, विडियो और लोकेशन वगैरह आप इसमें ऐड कर सकते हैं। इसके बाद आप अपने दोस्तों वगैरह के साथ वेबपेज का लिंक शेयर कर सकते हैं। 90 दिन बाद यह पेज अपने आप डिलीट हो जाता है।


5. SimplyNoise & A Soft Murmur




किसी काम पर फोकस करना हो तो ये वेबसाइट्स आपकी मदद करेंगी। ये फ्री में आपको बहुत सारे ऐंबियंट साउंड ऑफर करती हैं। आप नॉइज़ सिलेक्ट करके ऑडियो लेवल और स्लीप टाइमर ऑप्शन वगैरह सेट कर सकते हैं। asoftmurmur पर आप बारिश, लहरों, पक्षियों और कॉफी शॉप तक के साउंड को चुन सकते हैं। दोनों वेबसाइट्स के ऐंड्रॉयड और iOS ऐप्स भी हैं।



6. ManualsLib.com




जब आप कोई नया प्रॉडक्ट खरीदते हैं, हो सकता है कि इसमें यूजर मैनुअल न हो। यह भी हो सकता है कि आपने वह फेंक दी हो या गुम हो गई हो। ऐसे में आप ManualsLib.com में जाकर विभिन्न डिवाइसेज की कैटिगरी में जाकर अपने डिवाइस या प्रॉडक्ट को सर्च कर सकते हैं। उसकी मैन्युअल आपके सामने होगी। आप उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।



7. Newsmap.jp




क्या आपको कभी ऐसे सिंगल पेज की जरूरत महसूस हुई है जहां पर आप लेटेस्ट और ट्रेडिंग न्यूज को एक ही जगह पा सकें?Newsmap यही काम करता है। यह आपको हेडलाइन्स दिखाता है और हर कैटिगरी के हिसाब से अलग रंग में दिखाता है। आप इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। हेडलाइन बॉक्स का साइज बताता है कि न्यूज कितनी ट्रेंड हो रही है। अगर आप कोई आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आपको किसी हेडलाइन पर क्लिक करना होगा और आर्टिकल नए टैब में खुल जाएगा।



8. AccountKiller.com




ज्यादातर सोशल नेटवर्क वेबसाइट्स अकाउंट क्लोज करने की प्रक्रिया को जटिल बनाकर रखती हैं। अगर आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करना चाहते हैं तो AccountKiller.com पर जाएं। यह आपको बताएगी कि कौन सी वेबसाइट से अकाउंट हटाना कितना मुश्किल है। क्लिक करने पर यह डिऐक्टिवेशन के लिए डायरेक्ट लिंक दे देता है।



9. TwoFoods.com




अगर आप अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं और यह देखना चाहते हैं कि आप कितनी कैलरीज़ ले रहे हैं, TwoFoods.com आपके लिए ही है। इसमें एक पेज का इंटरफेस है, जो अलग-अलग तरह के खाने की कैलरीज़ के बारे में बताता है। आप किसी डिश का नाम इनपुट कीजिए और यह उसमें मौजूद कैलरीज़, कार्ब, फैट्स और प्रोटीन की जानकारी दे देगा। भारतीय व्यंजनों के लिए यह मिलते-जुलते व्यंजनों को सजेस्ट करता है, जिससे आपको कुछ आइडिया मिल जाए।



10. Pdfunlock.com




कुछ PDF फाइल्स प्रॉटेक्टेड होती हैं। अगर आपके पास प्रॉटेक्टेड फाइल का पासवर्ड भी है, तब भी आप इसमें बदलाव नहीं कर पाएंगे। प्रॉटेक्शन को रिमूव करने के लिए PDUnlock पर जाएं, पासवर्ड डालकर अनलॉक करें और यह वेबसाइट आपको अनप्रॉटेक्टेड PDF डाउनलोड करने को दे देगी।

यह सर्विस फ्री है और आप इसे पेपाल के जरिए डोनेट कर सकते हैं। इसी तरह आप pdfmerge.com, splitpdf.com और pdfprotect.net को भी ट्राई कर सकते हैं।




11. Savr.com




हम सभी कई सारे डिवाइसेज पर काम करते हैं, मगर उनके बीच फाइल्स को शेयर करना आसान नहीं है। अगर आप चाहते हैं कि यूएसबी ड्राइव के बिना या खुद को ही ईमेल भेजे बिना फाइल्स शेयर की जा सकें तो Savr.com को ट्राई करें। यह आपको कॉमन क्लिपबोर्ड और कॉमन स्पेस देता है, जहां आप फाइल्स स्टोर कर सकते हैं। यह पीसी और मोबाइल पर भी काम होती है। 25 MB तक की फाइल्स शेयर की जा सकती हैं।




12. Printfriendly.com




कभी ब्राउजर से किसी वेबपेज को डायरेक्ट प्रिंट करने की कोशिश की है? अजीब सा प्रिंट आता है, जिसमें तस्वीरें, लिंक वगैरह नजर आते हैं। अगर आप चाहते हैं कि मुख्य टेक्स्ट ही प्रिंट हो, इसके लिए आपको उस पेज का URL लेकर Printfriendly.com में पेस्ट करना होगा। कुछ ही सेकंड्स में यह प्रिंटेबल पेज दिखा देता है, जहां से आप प्रिंट दे सकते हैं। Firefox, Chrome, Internet Explorer और Safari के लिए प्रिंटफ्रेंडली के एक्सटेंशन भी उपलब्ध हैं।




13. Spreeder.com


अगर आप जल्दी-जल्दी सबकुछ पढ़ना शुरू कर दें तो बहुत सी जानकारी जुटा पाएंगे। पढ़ने की स्पीड अभ्यास से बढ़ाई जा सकती है। Spreeder.com पर आप किसी टेक्स्ट का हिस्सा पोस्ट कीजिए। यह एक-एक शब्द आपके सामने डिस्प्ले करना शुरू कर देगा, जिसे आप पढ़ सकते हैं। आप टेक्स्ट वगैरह को कस्टमाइज कर सकते हैं और अपनी स्पीड माप सकते हैं। स्पीड वगैरह को भी अजस्ट कर सकते हैं। इस तरह आप किसी भी पैरा को जल्दी पढ़ सकते हैं।




सोर्स:नवभारतटाइम्स
loading...


आज यानी 1 दिसंबर को अखबारों की हेडलाइन थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी कुछ बड़ा ऐलान करने वाले थे. जियो यूजर्स को बेसब्री से इसका इंतजार था.

तो ऐलान हो गया है. बोले कि जनता ने हमको भरपूर प्यार दिया. लेकिन और टेलिकॉम ऑपरेटर्स ने नहीं. भारत सरकार और TRAI को थैंक्यू बोला. मुकेश की स्पीच की सबसे खास बातें यहां पढ़ो.

1.फेसबुक, व्हाट्सऐप और स्काइप से ज्यादा तेज बढ़ा है जियो लॉन्चिंग के तीन महीने में.

2. कॉल ब्लॉक कम हुए हैं.

3. 5 करोड़ से ज्यादा जियो ग्राहक बन चुके हैं.

4. eKYC से सिम पांच मिनट में एक्टिवेट होगा.

5. नए ग्राहकों को 31 मार्च तक मुफ्त सुविधाएं.

6. जियो का कन्ज्यूमर ब्रॉडबैंड के मुकाबले 25 गुना डेटा यूज कर रहा है.

7. हर मिनट एक हजार और हर दिन 6 लाख कस्टमर जोड़ने का रिकॉर्ड जियो के नाम है.

8. TRAI के नए नियम के मुताबिक 3 दिसंबर के बाद सिम खरीदने वालों को वेलकम ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा.





सोर्स:लल्लनटॉप
loading...




आईफोन खरीदने की तैयारी में हैं तो आपके लिए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट] शानदार मौका लेकर आई है। फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर में iPhone की खरीदारी पर 26,500 रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर iPhone के सभी मॉडल्स पर लागू है। अगर आप कम बजट में iPhone खरीदना चाहते हैं तो 20,999 रुपए वाला 5S मात्र 6,000 रुपए में मिल रहा है।


iPhone के इन मॉडल्स पर मिल रहा है डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट का एक्सचेंज ऑफर iPhone 5S से लेकर हाल में लॉन्च हुए iPhone 7 पर लागू है।
सबसे ज्यादा डिस्काउंट आईफोन 6एस पर मिल रहा है।

41,999 रुपए वाले इस स्मार्टफोन पर 26,500 रुपए का डिस्काउंट है।

यानी इस फोन को आप मात्रा 15,499 रुपए में खरीद सकते हैं।

आईफोन 6 पर ई-कॉमर्स कंपनी 22,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

इस फोन कीमत 33,990 रुपए है।

सबसे सस्ते आईफोन की बात करें तो 5एस को आप सिर्फ 6,000 रुपए में घर ले जा सकते हैं।
इसकी असल कीमत 20,999 रुपए हैं।

हाल में लॉन्च हुए आईफोन 7 पर 23,500 की छूट मिल रही है।


iPhone 6 की खास बातें

iPhone 6 में 4.7 इंच मल्टी टच डिस्प्ले है।
स्क्रीन की डेनसिटी 326 ppi है।

फोन iOS 9 पर चलता है।

इस फोन में 8MP का रियर व 5MP का फ्रंट कैमरा है।


iPhone 7 की कीमत

आईफोन 7 के 32 जीबी वैरिएंट की कीमत 60 हजार रुपए।

128 जीबी वैरिएंट की कीमत 70 हजार रुपए।

256 जीबी वैरिएंट की कीमत 80 हजार रुपए रखी गई है।

आईफोन 7 प्लस का 32 जीबी वैरिएंट 72 हजार रुपए।

128 जीबी वैरिएंट 82 हजार रुपए और 256 जीबी वैरिएंट 92 हजार रुपए में मिलेगा।


नोट: Flipkart] की बेवसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर यह खबर बनाई गई है। नियम और शर्तों को जानने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी की बेवसाइट विजिट करें।





सोर्स:खबरइंडियाtv
loading...



इस साल की शुरुआत में रिंगिंग बेल्स ने अपने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सबको हैरान कर दिया है. इसके बाद Docoss X1 भी बाज़ार में पेश किया गया था, जिसकी कीमत Rs. 888 थी और इसके बाद Rs. 501 की कीमत वाला ChampOne C1 भी बाज़ार में पेश हुआ था. लेकिन अब एक नया एंड्राइड स्मार्टफ़ोन बाज़ार में पेश किया गया है, इस स्मार्टफोन का नाम Vobizen Wise 5 है और इसकी कीमत Rs. 499 है.

 कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत वैसे तो Rs. 3,499 है, लेकिन कंपनी इस फ़ोन को Rs. 499 में बेच रही है. Vobizen कोयम्बटूर स्थित एक कंपनी है, इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन सेलर यूनिकोइड इलेक्ट्रॉनिक Ltd. के जरिये बेच रही है. कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिये भी इस फ़ोन के लिए ऑर्डर ले रही है और इसे 22 से 28 दिनों में यूजर तक पहुँचाने का वादा भी कर रही है. यह स्मार्टफ़ोन ग्रे, येलो और वाइट रंग में उपलब्ध है.


अगर Vobizen Wise 5 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 854x480 पिक्सल है. यह 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

 इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 200mAh की बैटरी के साथ आता है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है, इसमें 3G, ब्लूटूथ, वाईफाई, एक USB 2.0 पोर्ट, NFC, GPS/AGPS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. 



हालाँकि यहाँ गौर करने वाली बात है कि, ऐसी किसी कंपनी के बारे में हमने कभी पहले सुना नहीं है, तो अब अगर इस स्मार्टफ़ोन को ऑर्डर करते समय थोड़ी सावधानी बरतें. हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं कि इस फ़ोन को कैश ऑन डिलीवर के जरिये नहीं ख़रीदा जा सकता है.





सोर्स:डिजिट 



loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.