loading...
गैजेट्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 At Reliance AGM, Mukesh launches JioPhone which is effectively free

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पचास तरह के काम करती है. लेकिन फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का सबसे जाना-पहचाना इंट्रो यही है कि वो जियो की मालिक है. तो जब रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी कंपनी की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग में बोलने खड़े हुए, पब्लिक कान की फ्रीक्वेंसी ‘जियो’ शब्द सेट कर के सुनने लगी.


अंबानी ने भी निराश नहीं किया. डाटा खपा-खपा कर अघा चुके लोगों के लिए उनका नया वरदान था, JioPhone. अब तक जीयो की Volte सर्विस के लिए आपके पास एक स्मार्ट फोन होना ज़रूरी था. JioPhone एक फीचर फोन होगा. आम भाषा में सादा फोन. जैसा स्मार्ट फोन के आने से पहले एक ज़माने में मोबाइल हुआ करता था.


इससे पहले आप चप्पल झाड़कर लाइन में लगने के लिए तैयार हों, जान लीजिए कि JioPhone है क्या बलाः

# JioPhone सितंबर से मिलना शुरू होगा. इसके लिए प्रीबुकिंग 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी.


# जियो की तरह ही JioPhone भी फ्री ऑफर के साथ आता है. आपको फोन खरीदने के लिए 1500 रुपए सेक्योरिटी डिपॉज़िट के तौर पर देने है. कंपनी 3 साल बाद इसे वापस कर देगी.


# जियो फोन पर वॉइस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेंगे.


# JioPhone 153 रुपए में अनलिमिटिड डाटा का ऑफर आएगा.


# जियो फोन को आप टीवी से जोड़ पाएंगे. इसमें ऐसा जुगाड़ होगा कि स्मार्ट टीवी से भी जुड़ जाए और पुराने डिब्बा टीवी से भी.



सोर्स:लल्लनटॉप
loading...



इस साल की शुरुआत में रिंगिंग बेल्स ने अपने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सबको हैरान कर दिया है. इसके बाद Docoss X1 भी बाज़ार में पेश किया गया था, जिसकी कीमत Rs. 888 थी और इसके बाद Rs. 501 की कीमत वाला ChampOne C1 भी बाज़ार में पेश हुआ था. लेकिन अब एक नया एंड्राइड स्मार्टफ़ोन बाज़ार में पेश किया गया है, इस स्मार्टफोन का नाम Vobizen Wise 5 है और इसकी कीमत Rs. 499 है.

 कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत वैसे तो Rs. 3,499 है, लेकिन कंपनी इस फ़ोन को Rs. 499 में बेच रही है. Vobizen कोयम्बटूर स्थित एक कंपनी है, इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन सेलर यूनिकोइड इलेक्ट्रॉनिक Ltd. के जरिये बेच रही है. कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिये भी इस फ़ोन के लिए ऑर्डर ले रही है और इसे 22 से 28 दिनों में यूजर तक पहुँचाने का वादा भी कर रही है. यह स्मार्टफ़ोन ग्रे, येलो और वाइट रंग में उपलब्ध है.


अगर Vobizen Wise 5 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 854x480 पिक्सल है. यह 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

 इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 200mAh की बैटरी के साथ आता है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है, इसमें 3G, ब्लूटूथ, वाईफाई, एक USB 2.0 पोर्ट, NFC, GPS/AGPS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. 



हालाँकि यहाँ गौर करने वाली बात है कि, ऐसी किसी कंपनी के बारे में हमने कभी पहले सुना नहीं है, तो अब अगर इस स्मार्टफ़ोन को ऑर्डर करते समय थोड़ी सावधानी बरतें. हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं कि इस फ़ोन को कैश ऑन डिलीवर के जरिये नहीं ख़रीदा जा सकता है.





सोर्स:डिजिट 



loading...


Mi note 2 with 6 gb ram



नई दिल्लीः शाओमी के अपकमिंग Mi नोट 2 स्मार्टफोन को लेकर लीक का सिलसिला तेज हो गया है. नई लीक खबर के मुताबिक इसके तीन वेरिएंट होंगे. पहले जानकारी मिली थी कि यह स्मार्टफोन 5.7 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा.


लीक के मुताबिक नोट2 के 4जीबी वैरिएंट की कीमत 2499 युआन (25,000 रुपये लगभग) और 6 जीबी रैम और 64 जीबी के मॉडल की कीमत 2,999 युआन (30,000 रुपये लगभग) हो सकती है.


लीक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी mi नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे होंगे. डुअल-कैमरा सेटअप हाइ-एंड डिवाइस का हिस्सा होगा और इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी.



इसके अलावा फोन में 3D टच फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा. यह फास्ट चार्ज़िंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा. एक पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 823 प्रोसेसर होने का दावा किया गया था.
इस स्मार्टफोन का नाम Mi5S भी हो सकता है.





सोर्स:ABP न्यूज़
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.