loading...





आज देश की पहली महिला शिक्षक, समाज सेविका, कवि और वंचितों की आवाज उठाने वाली सावित्रीबाई ज्‍योतिराव फुले की पुण्यतिथि है. पेश हैं उनके बारे में दस खास बातें....


1. इनका जन्‍म 3 जनवरी, 1831 में दलित परिवार में हुआ था.


 2. 1840 में 9 साल की उम्र में सावित्रीबाई की शादी 13 साल के ज्‍योतिराव फुले से हुई.


 3. सावित्रीबाई फुले ने अपने पति क्रांतिकारी नेता ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए 18 स्कूल खोले. उन्‍होंने पहला और अठारहवां स्कूल भी पुणे में ही खोला.


 4. सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापक-नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं.


 5. उन्‍होंने 28 जनवरी 1853 को गर्भवती बलात्‍कार पीडि़तों के लिए बाल हत्‍या प्रतिबंधक गृह की स्‍थापना की.


 6. सावित्रीबाई ने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह और विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरुद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया.


 7. सावित्रीबाई फुले ने आत्महत्या करने जाती हुई एक विधवा ब्राह्मण महिला काशीबाई की अपने घर में डिलवरी करवा उसके बच्चे यशंवत को अपने दत्तक पुत्र के रूप में गोद लिया. दत्तक पुत्र यशवंत राव को पाल-पोसकर इन्होंने डॉक्टर बनाया.


 8. महात्मा ज्योतिबा फुले की मृत्यु सन् 1890 में हुई. तब सावित्रीबाई ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये संकल्प लिया.


 9. सावित्रीबाई की मृत्यु 10 मार्च 1897 को प्लेग के मरीजों की देखभाल करने के दौरान हुई.


 10. उनका पूरा जीवन समाज में वंचित तबके खासकर महिलाओं और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष में बीता.


उनकी एक बहुत ही प्रसिद्ध कविता है जिसमें वह सबको पढ़ने लिखने की प्रेरणा देकर जाति तोड़ने और ब्राह्मण ग्रंथों को फेंकने की बात करती हैं...

 जाओ जाकर पढ़ो-लिखो, बनो आत्मनिर्भर, 
बनो मेहनती काम करो-ज्ञान और धन इकट्ठा करो ज्ञान के बिना सब खो जाता है, 
ज्ञान के बिना हम जानवर बन जाते है इसलिए,
 खाली ना बैठो,जाओ, 
जाकर शिक्षा लो दमितों और त्याग दिए गयों के दुखों का अंत करो, 
तुम्हारे पास सीखने का सुनहरा मौका है इसलिए सीखो और जाति के बंधन तोड़ दो, 
ब्राह्मणों के ग्रंथ जल्दी से जल्दी फेंक दो.


 (मराठी कविता का हिंदी अनुवाद )






सोर्स:आजतक 
loading...



भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री दिन दोगुनी-रात चौगुनी स्पीड से तरक्की करती जा रही है. अब तो फ़िल्मों में आने के लिए भी नये-नये एक्टर्स सीरियल में काम करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से टीवी जगत की Fan Following काफ़ी तेज़ी से आगे बढ़ी है.

आज के समय में एक टीवी स्टार को भी बड़े पर्दे के स्टार से कम नहीं समझा जाता. ऐसे में कई टीवी स्टार्स ऐसे हैं, जो पब्लिक के बीच बन चुकी अच्छी ख़ासी इमेज की वजह से काम करने के लिए अच्छा-ख़ासा मेहनताना भी लेने लगे हैं.

साल 2016 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाले ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स की हम एक फ़ेहरिस्त लेकर आये हैं.


1. कपिल शर्मा



Source: pinterest

कपिल शर्मा आज एंटरटेनमेंट जगत के सबसे फ़ेमस नामों में से एक है. अपनी काबिलियत के दम पर बिना किसी गॉडफादर के होते हुए भी कपिल निरंतर सफलता के कीर्तिमान रचते जा रहे हैं.

आज कपिल 'द कपिल शर्मा शो' के हर एपिसोड के लिए 60 से 80 लाख रुपये तक लेते हैं. हाल ही में कपिल ने सोनी एंटरटेनमेंट के साथ एक और करार किया है, जिसके बाद उनकी सालाना आय 110 करोड़ पर ईयर तक पहुंच गई है.


2. सुनील ग्रोवर



Source: lifenlesson

कपिल के बाद टीवी जगत पर राज करते हैं, कपिल के ही नज़दीकी दोस्त सुनील ग्रोवर. सुनील हर एपिसोड के लिए 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं.


3. Mishal Raheja



Source: pinterest


Mishal को आपने 'इश्क़ का रंग सफेद' में अपनी अदाकारी के रंग बिखेरते हुए ज़रुर देखा होगा. इस साल उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनकी कमाई भी अपनी बेहतरी की और बढ़ती नज़र आई. Mishal फ़िलहाल एक एपिसोड के लिए 1.6 लाख रुपये लेते हैं.


4. रोनित रॉय / राम कपूर





कई फ़िल्मों में अपना जलवा दिखा चुके ये दोनों ही नाम टीवी के साथ-साथ फिल्मी जगत में भी अपना अलग मुकाम रखते हैं. रोनित और राम दोनों ही मेहनताने के रूप साथ खड़े नज़र आते हैं. ये दोनों ही कलाकार हर एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपये चार्ज करते हैं.


5. हिना खान / करण पटेल





'ये रिश्ता क्या कहलाता' सीरियल में अपने जलवे बिखेर चुकी हिना अपने हर एपिसोड के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये चार्ज किया करती थी. फ़िलहाल वो अब इस सीरियल से नहीं जुड़ी हुई हैं. वहीं 'ये है मोहब्बतें' सीरियल से अपनी ख़ास पहचान बना चुके करण पटेल भी एक एपिसोड के लिए 1 से 1.25 लाख रुपये चार्ज करते हैं.


6. दिव्यंका / दृष्टि / मोहित रैना





टीवी जगत के ये तीनों ही कलाकार अपने जलवे बिखेरने के लिए एक एपिसोड के लिए 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं.


7. Devoleena Bhattacharjee



Source: sekho


'साथ निभाना साथिया' में अपने क्यूट से चेहरे से सबका मन मोह लेने वाली Devoleena एक एपिसोड में काम करने के लिए 90 हज़ार रुपये मेहनताना लेती है.


8. साक्षी तंवर



Source: all4ustarswallpaper


टीवी के जाने-माने चेहरों में से एक साक्षी हाल ही में आमिर के साथ दंगल मूवी में भी नज़र आई हैं. साक्षी छोटे पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए एक एपिसोड के लिए 80 हज़ार रुपये लेती हैं.


9. शब्बीर अहलुवालिया



Source: gebyndut


'कुमकुम भाग्य' सीरियल का यह रॉक स्टार अपने एक एपिसोड के लिए 75 हज़ार रुपये लेता है.


10. सृति झा / अनीता हस्सानंदानी





सृति 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से जुड़ी हुई हैं, वहीं अनीता 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल की शोभा बढ़ाती नज़र आती है. ये दोनों ही ब्यूटीफुल लेडीज़ अपनी अदाओं के जलवे बिखेरने के लिए हर एपिसोड के लिए 60 हज़ार रुपये लेती हैं.


किसी समय अपने आप को बैकफुट पर खड़ा समझने वाला टीवी जगत, आज किसी भी मायने में अपने आपको फ़िल्म इंडस्ट्री से कम नहीं आंकता है. 2016 तो इन कलाकारों के लिए बेहद शानदार गुज़रा, अब देखना है आने वाले नये साल में पब्लिक के ये चहेते कलाकार क्या जलवे दिखाते हैं.






सौर्स:गज़बपोस्ट
loading...



महाराष्‍ट्र की एक जगह है जहां खबरें भी नहीं पहुंचती। यह जगह है नंदुरबार की अकरानी तालुका में बना छोटा सा गांव रोशामल खुर्द। यहां रहने वाले ग्रामीण देश के पीएम मोदी को नहीं जानते और उनके लिए देश पर अब भी इंदिरा गांधी की बेटी सोनिया गांधी राज कर रही हैं।



यहां के लोगों से जब नोटबंदी को लेकर सवाल किए गए तो उन्‍होंने आश्‍चर्य जताया कि 500 और 1000 के नोट भी छपते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक जहां देशभर में नोटबंदी से बवाल मचा हुआ है वहीं इस गांव के लोगों ने तो अब तक 500 और 1000 का नोट देखा तक नहीं है। आदिवासी गांव में लोगों को लगता है कि देश पर अब भी इंदिरा गांध की बेटी सोनिया गांधी जो असल में उनकी बहू हैं का राज है।



कांग्रेस सत्‍ता में है और मोदी का नाम गांव में कोई नहीं जानता। इस गांव के लोगों को बैंक और एटीएम तो छोड़ सड़क और बिजली तक नहीं मिली है। गांव की महिला टुडकी बाई से जब नोटबंदी और दूसरी चीजों पर बात की गई तो उसने कहा उसे कुछ समझ नहीं आ रहा। गांव के ही देविदास यहां से 100 किमी दूर स्थित धडगांव में अपनी उपज बेचने नहीं जा रहे।



उनके अनुसार पहले जिस मक्‍का और ज्‍वार का भाव 13-15 रुपए किलो मिलता था अब वो 10 रुपए किलो बिक रहा है। गांव में आने-जाने के साधन नहीं हैं जिसके चलते बाइक या फिर कभी कभार आने वाली जीप से लोग सफर करते हैं। जब उनसे नोटबंदी को लेकर पूछा गया तो उन्‍होंने कहा लोगों को 2 हजार रुपए की क्‍या जरूरत है हमारे पूरे घर का खर्च 1500 रुपए है।



गांव के एक युवक के अनुसार हर चुनाव में यहां चुनाव की पर्ची के साथ 100 रुपए का नोट आता था और लोग उस चुनाव चिन्‍ह पर वोट दे देते थे। लेकिन अब यहां कई पर्चियां आती हैं जिनमें 100 के नोट होते हैं। यहां लोगों को यह तक नहीं पता की कांग्रेस के चुनाव चिन्‍ह की जगह कमल का फूल कैसे आ गया।



कुछ का मानना है कि इंदिरा गांधी ने नया चुनाव चिन्‍ह अपना लिया है। टुडकी बाई ने कहा कि वो बंद हो चुके पुराने नोट देखना चाहती है और सरकार को संदेश भेजा है कि वो पुराने नोट उनके पास भेजें ताकि वो देख सकें कि वो कैसे थे।




सौर्स:न्यूज़24
loading...



शायद आप इस खबर की हैडिंग पढ़कर यह सोच रहे होंगे कि यह सिर्फ बकवास होगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को साल 2017 में हाई स्पीड 5जी नेटवर्क की सौगात मिल सकती है। देश और दुनिय की मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियां इसका परीक्षण कर रही हैं और जल्द ही यह भारत में भी सकता है।



जी हां, खबर है कि नए साल में सरकार देश में 5जी नेटवर्क शुरू करने के लिए पहल करने की तैयारी कर रही है। 'मिंट' में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक दूरसंचार नियामक ट्राई देश में 5जी नेटवर्क के लिए जरूरी मापदंडऔर नियामकीय संरचना पर विचार-विमर्श संबंधी दस्तावेज जल्द जारी करेगा।



5जी तकनीक के जरिए यूजर भारी डाटा फाइल के साथ ही हाई क्वालिटी डिजिटल मूवीज बिना किसी लिमिटेशन के कुछ सेकेंड में ही डाउनलोड कर सकेंगे। 5जी ग्राहक बड़ी सर्विसेज जैसे 3डी फिल्में, गेम्स, अल्ट्रा एचडी कंटेंट और रिमोट मेडिकल सर्विसेज का आनंद ले सकेंगे।



बता दें कि 5जी नेटवर्क अगली पीढ़ी का इंटरनेट नेटवर्क तकनीक है, जिससे इंटरनेट की स्पीड और बेहतर हो जाएगी। यह 4जी के मुकाबले 100 गुना ज्यादा स्पीड वाला होगा।




सौर्स:न्यूज़24
loading...



समाजवादी पार्टी आजकल एकता कपूर के सीरियल को मात दे रही है. इतने उतार चढ़ाव. सबकुछ स्क्रिप्टेड लगता है. कभी कुछ फैसला तो कभी कुछ फैसला. इतने फैसले तो लॉटरी सिस्टम में भी नहीं बदलते. खैर अब बाप-बेटे की खिचड़ी से अलग ‘वो’ को सुनिए. ‘वो’ को जानते हो न. अरे वही जिसपर बार बार ठीकरा फोड़ा जाता है कि सपा में वो यानी अमर सिंह फूट डाल रहे हैं. अब अमर सिंह ने इशारों इशारों में वो बात कह दी है. जिससे लगता है कि हो न हो अमर सिंह के पास मुलायम सिंह की कोई सीडी है. जिसके बूते वो इतने आराम से बतिया रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह सच क्यों नहीं बता देते हैं.


सपा नेता अमर सिंह ने अपने आपको पाक-साफ बताते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव उन्हें जीने के लिए उनके हाल पर छोड़ दें और लोगों को सच बताएं. कुछ लोग गंदे पोस्टर मेरे नाम पे लगा रहे हैं. मेरे पुतले जला रहे हैं. कुछ लोग मुझे इतना ताकतवर बता रहे हैं कि मैं दुनिया में किसी कोने में रहूं, फिर भी बहुत बड़े शासन में उथल-पुथल करा सकता हूं. लोग मुझे समाजवादी पार्टी में हुई कलह के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. मुझे जीने दें. अगर मैं इसका कारण बताया जा रहा हूं तो मुलायम मेरा बलिदान करें. मुझे छुट्टी दें. मुझे माफ करें, अनावश्यक रूप से मुझे कलह की वजह बता के खलनायक बनाने की कोशिश से मुझे बचाएं.’


सपा में हो रही उठापटक के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है. अमर सिंह ने सफाई दी और कहा, ‘अगर सच में उनके अनुभवी, परिपक्व नेताओं को मैंने बरगलाया है तो वो छिपाएं नहीं, परिवार के सदस्यों को बता दें. अगर ऐसा है तो साफ-साफ कह दो कि अमर सिंह ने भड़काया है और अगर ऐसा नहीं है तो स्पष्ट कर दें.


अमर सिंह ने शायराना अंदाज़ में कहा, ‘मुझे तुमसे कुछ नहीं चाहिए. मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो. मेरा दिल अगर कोई दिल नहीं तो उसे मेरे सामने तोड़ दो. दर-दर की ठोकरों मुझे इतना बता दो मेरा कसूर क्या है, मुझे जीने दो.’

अखिलेश और रामगोपाल यादव को पार्टी से निकाले जाने पर अमर सिंह ने कहा था कि दोनों को पार्टी के खिलाफ काम करने की सजा मिली है. अमर सिंह ने कहा था, ‘आज तो कुछ ऐसा लग रहा है कि राम चंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा करेगा राज बेचारा बाप जंगल को जाएगा.’

https://twitter.com/ANINewsUP/status/815381619380920321


अमर सिंह इस वक्त परिवार के साथ लंदन गए हुए हैं. अब अखिलेश ने पार्टी का अधिवेशन बुलाकर खुद को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने और मुलायम सिंह को पार्टी का सिर्फ मार्गदर्शक बने रहने का प्रस्ताव रख दिया है. साथ ही शिवपाल यादव को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से और अमर सिंह को पार्टी से निकाले जाने का फरमान भी जारी कर दिया है. ये खबर सुनते ही जानकारी ये है कि अमर सिंह ने लंदन से दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली है.


अब देखो वो कौन सा सच है जो मुलायम सिंह नहीं बता पा रहे हैं. और अमर सिंह उसको बताने के लिए बोल रहे हैं. एकता कपूर के नाटकों में करैक्टर मरकर जिंदा होते हैं. सपा में बाहर जाकर अंदर आ रहे हैं.




सौर्स:लल्लनटॉप
loading...



समाजवादी पार्टी में मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। वहीं 5 जनवरी को मुलायम ने लखनऊ में अधिवेशन बुलाया।



- मुलायम ने रामगोपाल को तीसरी बार पार्टी से निकाला।



- रामगोपाल ने आज लखनऊ में अधिवेशन कर अखिलेश का पार्टी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।



- अधिवेशन में मुलायम को मार्गदर्शक बनाया गया।
loading...




नए साल के अवसर पर दुनिया के कोने-कोने में मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर दुनिया के कई हिस्सों में जश्न के लिए काफी तैयारियां की गई हैं।





चौथे बेवर्ली हिल्स चीनी नव वर्ष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित प्रदर्शन आकर्षक का केंद्र होंगे। बीजिंग परफॉरमेंस एंड आर्ट ग्रुप की प्रस्तु्ति लोगों का मन मोहेगी तो चाइना नेशनल एक्रोबेटिक ट्रुप के सदस्य अपनी कलाबाजी दिखाएंगे। ख्याति प्राप्त चेन जुन्हुरआ के पेकिंग ओपेरा के साथ अन्य बेजोड नृत्या एवं संगीत की प्रस्तुुति यहां देखने को मिलेगी। बीजिंग फॉरेन कल्च र एक्स चेंज सेंटर की ओर से लगने वाली कला प्रदर्शनी मेहमानों के लिए आनंददायी होगी।


  नव वर्ष आतिशबाजी: फिलाडेल्फिया

 फिलाडेल्फिया में ममर्स परेड नए साल पर अनोखी वेशभूषा और आतिशबाजी से सुसज्जित होगी। फिलाडेल्फिया का डेलावेयर नदी तट पर अधिकार है। नए साल का फ्री आउटडोर जश्नक मनाने के लिए झरनों के किनारे एकत्र होने वाले हजारों लोगों के साथ जुडेंगे जहां 31 दिसंबर की शाम 6 बजे आतिशबाजी का नजारा होगा।

  लास वेगास 

 नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न के लिए लास वेगास में कुछ सबसे अच्छेे पार्टी स्थल हैं। लोग अपने प्रियजनों के साथ नए साल और नई शुरुआत के स्वागत में पूरी रात सडकों पर बिताते हैं।

  नए साल के लिए पूरी तरह सजा ब्रसेल्स 


 ब्रसेल्स के पास हर किसी के मिजाज को भाने वाले अवसरों की भरमार है। खुशहाल ब्रसेल्स ऐसे ऑफर्स पाने का मौका देता है कि कोई इन सारी संभावनाओं का एक शानदार पार्टी से अगली शानदार पार्टी में जा कर पता लगा सके, और इन सबसे से ऊपर हमेशा नई खोजों से भरा रहने का।

loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.