loading...
CT2017 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

 India vs pakistan

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2017 का फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। इसके शुरू होने से पहले ही मुकाबले में अहम निर्णय देने वाले अंपायर्स के नामों को घोषित कर दिय गया है। इसे आईसीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।


दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के मारियास इरासमुस और रिचर्ड केटेलबोरोग मैदानी अंपायर होंगे। वहीं थर्ड अंपायर आर. टकर, जबकि फोर्थ अंपायर कुमार धर्मसेना होंगे। भारत का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ था। इसके 10 सालों बाद फिर से ऐसा मौका आया है।



द ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। पीठ में दर्द की समस्या के कारण आमिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के टॉस से ठीक पहले पाकिस्तान की अंतिम एकादश से बाहर हो गए थे। हालांकि, टीम के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद का कहना है कि आमिर इस मैच के लिए फिट हैं, लेकिन उनके रविवार के मैच में खेलने पर संदेह अब भी बरकरार है।






 
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया भले ही टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 जून को 124 रनों से करारी मात दे चुका है लेकिन विपक्षी टीम को किसी भी हिसाब से कमतर नहीं आंका जा सकता। 



भारत और पाकिस्तान दोनों ही 4 में से 3 मैच जीतकर फाइनल तक पहुंचे हैं। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान ने एक भी मैच नहीं गंवाया। ये टीम इस वक्त जीत की लय में है। चैंपियंस ट्रॉफी की करें तो इन दोनों टीमों के बीच अबतक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत को 2 में जीत और इतने ही मैचों में हार मिली है।




सोर्स:जनसत्ता
loading...

Rohit Sharma - Shikha Dhawan

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गतविजेता भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच खेला गया. यह बड़ा और महत्वपूर्ण मुकाबला बर्मिंघम के मैदान पर खेला गया. जहाँ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर बांग्लादेशी टीम को पहले बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण दिया. 



क्या रहा मैच का हाल

Tamim Iqbal


दोनों टीमें यह बड़ा मैच जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी. मगर टॉस हारकर पहले खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रही. पहले ही ओवर में सोम्य सरकार बिना कोई रन बनाये आउट हो गये. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज़ तमीम इकबाल {70} और विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम {61} ने बनाये.


बांग्लादेश की टीम ने अपने 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर बनाया. भारतीय टीम के लिए स्विंग के सुल्तान भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और केदार जाधव ने दो दो विकेट अपनी झोली में डाले.




भारतीय टीम की शानदार जीत


Rohit Sharma -Tamim Iqbal


265 रनों का लक्ष्य गतविजेता भारतीय टीम के लिए कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था. भारतीय टीम ने तूफानी अंदाज़ में लक्ष्य का पीछा किया और एक बड़ी जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने यह लक्ष्य 40.1 ओवर में हासिल कर लिया. भारतीय टीम यह मैच 9 विकेट से जीती. टीम की जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया. 



फाइनल में होगा महा मुकाबला

सेमीफाइनल मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली हैं और अब रविवार, 18 जून को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का मुकाबला अपनी कट्टर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के साथ होगा.


आइये डालते हैं, एक नज़र मैच में बने रिकार्ड्स पर:-


Shikar Dhawan


1 . आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने शिखर धवन {680}. शिखर धवन ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के {665} रनों के स्कोर को पीछे छोड़ा.

2 . युवराज सिंह का भारत के लिए 300वां वनडे मैच रहा. यह उपलब्धि हासिल करने वाले युवराज सिंह पांचवें भारतीय, जबकि 19वें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बने.

3 . शिखर धवन ने वनडे क्रिकेट में अपने 400 चौके पूरे किये. 

4 . रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 450 चौके पूरे किये.


Team India



5 . आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ बने रविन्द्र जडेजा. रविन्द्र जडेजा अभीक 9 मैचों में 16 विकेट हासिल कर चुके हैं. इस मामले में रविन्द्र जडेजा ने पूर्व तेज गेंदबाज़ ज़हीर खान के {15} विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ा.

6 . तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में 123 रनों की साझेदारी निभाई. भारत के लिए बांग्लादेशी टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही.

7 . युवराज सिंह विश्व क्रिकेट के दूसरे और भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने 300 वनडे खेले हो, लेकिन एक बार भी देश के लिए कप्तानी नहीं की हो. इस मामले में पहला नाम श्रीलंका के मुरलीधरन {350} का आता हैं. 

Rohit Sharma - Shikha Dhawan

8 . मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी 384 रन जोड़ चुकी हैं. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली यह दूसरी जोड़ी बनी यह टीम.

9 . भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट में अपने 200,000+ रन पूरे किये. ऑस्ट्रेलिया के बाद यह उपलब्धि करने वाली भारतीय टीम दूसरी टीम बनी.

10 . शिखर धवन विश्व क्रिकेट के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ बने, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 300+ रन बनाये हो. शिखर धवन {2013 और 2017} की चैंपियंस ट्रॉफी में यह रिकॉर्ड बना चुके हैं.

11 . आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा शिकार {कैच और स्टंपिंग} करने वाले तीसरे विकेटकीपर बने. धोनी अभी तक {51} शिकार कर चुके हैं. 

12 . तमीम इकबाल और मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में शानदार शतकीय साझेदारी निभाई. वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए यह चौथा मौका रहा, जब इन दोनों ने चार बार शतकीय साझेदारी बनाई हो. बांग्लादेश के लिए इस मामले में इस जोड़ी ने मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन चार के रिकॉर्ड की बराबरी की.


MS Dhoni


13 . आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बिना खाता खोले आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने सौम्य सरकार. सौम्य सरकार से पहले सलमान बट 2004, शेन वाटसन 2006 और कोलिन इनग्राम 2013 यह शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुके हैं.

14 . आईसीसी के वनडे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले तमीम इकबाल पांचवें खिलाड़ी बने. तमीम इकबाल से पहले रिकी पोंटिंग {4}, मार्क वॉ, जैक कैलिस और स्टीव टिकोलो {3} यह शानदार रिकॉर्ड बना चुके हैं.

15 . रोहित शर्मा भारत के लिए आईसीसी वनडे इवेंट के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले सौरव गांगुली के बाद दूसरे बल्लेबाज़ बने.

16 . आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा का यह दूसरा शतक रहा. ख़ास बात यह रही हैं, कि यह दोनों ही शतक बांग्लादेश के विरुद निकले हैं.


Rohit Sharma



17 . भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 8000 रन पूरे किये. वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली. विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड अपनी 175वीं एकदिवसीय पारी में हासिल किया. इस मामले में विराट कोहली ने एबी डीविलियर्स के 182 पारियों को पीछे छोड़ा. 

18 . आईसीसी के नॉक आउट मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दुसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने रोहित शर्मा. रोहित शर्मा अभी तक नॉक आउट मुकाबलों में {2} शतक लगा चुके हैं. सौरव गांगुली {3} सबसे आगे.

19 . विराट कोहली भारत के लिए सबसे कम उम्र में आठ हज़ार रन बनाने वाले दुसरे बल्लेबाज़ बने. विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड {28 साल और 222 दिन} में हासिल किया.


Rohit Sharma - Shikha Dhawan



20 . भारतीय टीम 9वीं बार आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंची. यह रिकॉर्ड बनाने वाली भारतीय टीम दूसरी टीम बनी.

21 . यह सातवां मौका होगा, जब युवराज सिंह आईसीसी का फाइनल मैच खेलते हुए दिखाई देंगे. इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने इतने फाइनल मैच नहीं खेले हैं. 

22 . विश्व क्रिकेट के इतिहास में यह तीसरा मौका होगा, जब तीन एशियाई देश आईसीसी वनडे इवेंट का फाइनल खेलते हुए दिखाई देंगे.




सोर्स:स्पोर्ट्सवीकी 

loading...

sania mirza

आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला गया. यह मैच कार्डिफ के मैदान पर खेला गया. जहाँ पाकिस्तान की टीम के कप्तान सरफ़राज़ अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.



इंग्लैंड की टीम ने किया निराश


Cricket - England vs Pakistan



सभी को उम्मीद थी, कि मेजबान इंग्लैंड की टीम शानदार खेल दिखाएगी और फाइनल में प्रवेश करेंगी, लेकिन ऐसा ना हो सका. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पारी की पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 49.5 ओवर में 211 रनों के बेहद ही असंतोषजनक स्कोर पर ऑल आउट हो गयी.



इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 46 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज़ हसन अली ने सबसे ज्यादा तीन, जबकि रईस और जुनैद खान ने दो दो विकेट हासिल की.





पाकिस्तान को मिला आसान सा लक्ष्य


PAkistan Cricket


सेमीफाइनल मैच जीतने के लिए पाकिस्तान की टीम को बेहद ही आसान सा दिखने वाला 212 रनों का स्कोर मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. टीम के सलामी बल्लेबाज़ अजहर अली और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए शानदार 118 रनों की साझेदारी निभाई.



पाकिस्तान की टीम ने यह मैच आठ विकेट के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया. इसी बड़ी जीत के साथ पाकिस्तान की टीम पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही.



मैच देखने पहुंची सानिया





मशहुर भारतीय टेनिस स्टार और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्ज़ा भी यह मैच देखने कार्डिफ के मैदान में पहुंची. यहाँ देखे वीडियो.



सानिया को देख सौरव गांगुली ने दिया विवादास्पद बयान 


sania mirza 

सानिया मिर्ज़ा को स्टेडियम में देखने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कमेंटरी बॉक्स में कहा, कि ”यह देखिये पाकिस्तानी समर्थक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा.”

 

सौरव गांगुली ने सानिया मिर्ज़ा को पाकिस्तानी समर्थक कहकर पुकारा. यह वाकई में एक विवादास्पद बयान बन सकता हैं. ख़ैर अब यह देखना बड़ा ही दिलचस्प रहेंगा, कि अगर भारतीय टीम बांग्लादेश को सेमीफाइनल में को हराकर फाइनल में जगह बनाती हैं, तो सानिया मिर्ज़ा किस टीम को सपोर्ट करेंगी और क्या वह मैच देखने स्टेडियम में आएँगी भी या नहीं.




 सोर्स:स्पोर्ट्सवीकी 
loading...

 bangladesh cricket fans mocks india in worst manner before Champions Trophy semifinal 2017

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम अपने खेल से जितना चौंकाती है, वहां के फोटोशॉपिए उतनी ही भद्द पिटवाते हैं. जब भी इंडिया-बांग्लादेश का मैच होता है, उसके एक-दो दिन पहले बांग्लादेश से ऐसी-ऐसी फोटो आती हैं कि देखकर मुंडा घूम जाए. तस्कीन अहमद के हाथ में महेंद्र सिंह धोनी के सिर वाली फोटो तो याद ही होगी. घटिया सा फोटोशॉप था और फिर भारत ने बांग्लादेश को मैदान पर लपेटा भी था. लेकिन फोटोशॉपिये कहां बाज आने वाले!



अभी चल रही चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप मैचों में बांग्लादेश को अपनी परफॉर्मेंस के अलावा मौसम का भी साथ मिला, जिससे वो सेमीफाइनल में पहुंच गई. वहां उसका मुकाबला भारत से होना है. मैच गुरुवार को है, लेकिन उससे पहले एक घटिया सी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में भागते हुए एक कुत्ते पर भारत का झंडा लगा है और उसका शिकार करने के लिए पीछे दौड़ रहे चीते पर बांग्लादेश का झंडा लगा है.

ये रही वो फोटो:


bangladesh cricket fans mocks india in worst manner before Champions Trophy semifinal 2017


इसके कैप्शन में लिखा है, ‘Mama khela jombe’, यानी ‘ये एक अच्छा खेल होगा.’ मैदान पर क्रिकेट भले जेंटलमेन गेम हो, लेकिन हर बार इसकी ऐसे ही छीछालेदर की जाती है. ये कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय टीम मैदान में इस फोटो का जवाब देगी, क्योंकि ये या ऐसी किसी भी फोटो की इतनी हैसियत नहीं कि कोई भी क्रिकेटर इनका जवाब दे.



लेकिन… ये देखना जरूर मजेदार है कि इससे पहले जब-जब बांग्लादेश फैन्स की तरफ से ऐसी फोटो आई हैं, तो इंडिया के साथ मैच में उसका क्या हाल हुआ. देखिए-

bangladesh cricket fans mocks india in worst manner before Champions Trophy semifinal 2017


ये फोटो 2016 में हुए ICC टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत-बांग्लादेश मैच से पहले वायरल हुई थी. इसमें बांग्लादेशी बॉलर तस्कीन अहमद के हाथ में धोनी का कटा हुआ सिर दिखाया गया था. धोनी उस समय कप्तान थे.



उस मैच में इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 146/7 रन बनाए थे और बांग्लादेश 145/9 रन बना पाया था. बांग्लादेश ये मैच आखिरी ओवर में अपने अति-उत्साह की वजह से हार गया था. ये वही मैच था, जिसकी आखिरी गेंद पर धोनी ने दौड़कर रन आउट किया था. आज भी भुलाए नहीं भूलता है. बांग्लादेश और जीत के बाद धोनी की वही दौड़ थी. ये है उस मैच का स्कोरकार्ड-


t20 world cup 



दूसरा वाकया 2016 के टी-20 एशिया कप का है, जिसमें भारत-बांग्लादेश मैच के पहले वायरल हुई फोटो में इंडियन प्लेयर्स का आधा मुंडा हुआ सिर दिखाया गया था. इस फोटो में धोनी, कोहली और अश्विन भी थे.


 bangladesh cricket fans mocks india in worst manner before Champions Trophy semifinal 2017



एशिया कप में इंडिया ने बांग्लादेश के साथ दो मैच खेले थे. ग्रुप स्टेज में हुए मैच में इंडिया ने 166 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को 45 रनों से हराया था. फिर फाइनल में भी इन्हीं दोनों टीमों का मुकाबला हुआ, जिसमें 121 रन का टारगेट इंडिया ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. 8 विकेट से जीते इस मैच में शिखर धवन मैन ऑफ दि मैच बने थे, जिन्हें उस फोटो में आधे मुंडे सिर के साथ दिखाया गया था. देखिए स्कोरकार्ड-


asia-cup


गुरुवार को इंडिया-बांग्लादेश का मैच है, बाकी आप समझदार हैं.





सोर्स:लल्लनटॉप
loading...

India vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान का मैच क्रिकेट जगत के बड़े मुकाबलों में से एक माना जाता है। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं दर्शकों को एक धमाकेदार और मनोरंजक मैच देखने को मिलता है। 


चैंपियंस ट्रॉफी में ये दोनों टीमें एक बार भिड़ चुकी हैं लेकिन दर्शक दोनों टीमों को फाइनल में फिर से एक दूसरे के खिलाफ खेलते देखना चाहते हैं। अगर भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच जाती है तो 18 जून के दिन लंदन में दो अलग-अलग मैदानों पर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।


  दरअसल 18 जून को ही लंदन में आयोजित हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए खेलेंगी।


एक ही दिन भारत और पाकिस्तान के दो बड़े मुकाबले दोनों देशों के दर्शकों को लिए यकीनन किसी त्योहार से कम नहीं होंगे। हालांकि इसके लिए पहले टीम इंडिया को सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को हराना पड़ेगा। वहीं पाकिस्तान के सामने तो और भी बड़ी चुनौती है। 



फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान टीम को पहले श्रीलंका को हराना होगा और फिर मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दर्ज करनी होगी।



हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल की बात करें तो ये 2018 हॉकी वर्ल्ड कप का क्वालिफायर टूर्नामेंट है। 18 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद भारत का मुकाबला 20 जून को नीदरलैंड से होगा। भारत ये मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना चाहेगा जो कि 22 जून से शुरू होंगे। इस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले 24 जून से होंगे और 25 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा।




सोर्स:क्रिकेटकंट्री
loading...

 icc-champions-trophy-2017-england-beat-new-zealand-reached-the-semi-finals-with-victory-read-match-report

इंग्लैंड ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में मंगलवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की. मेजबान टीम ने अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 87 रनों से करारी मात दी. इंग्लैंड ने किवी टीम के सामने 311 रनों का चुनौती पूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे किवी टीम हासिल नहीं कर पाई और 44.3 ओवरों में 223 रनों पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.



न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन कप्तान केन विलियमसन (87) ने बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा सका. अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने 39 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की तरफ से आठ ओवरों में 31 रन देकर दो मेडन सहित दो विकेट लेने वाले जैक बॉल को किफायती गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. इंग्लैंड के लिए लियाम प्लंकेट ने चार विकेट लिए.



इंग्लैंड ने जोए रूट (64), जोस बटलर (नाबाद 61) और ऐलक्स हेल्स (56) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत किवी टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था.



लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम की शुरुआत खराब रही. पहले ओवर की चौथी ही गेंद पर बॉल ने ल्यूक रोंची को बोल्ड कर उन्हें खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया. हालांकि इसके बाद विलियमसन ने अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (27) का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. बेन स्टोक्स ने गुप्टिल की पारी का अंत किया.



विलियमसन को इसके बाद टेलर का साथ मिला. दोनों जब तक मैदान पर रहे न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में लग रही थी. लेकिन मार्क वुड ने विलियमसन को विकेट के पीछे बटलर के हाथों कैच करा न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया. पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने टेलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया.



विलियमसन ने 98 गेंदों का समाना करते हुए आठ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. उनके जाने के कुछ देर बाद टेलर भी पवेलियन लौट गए. इसके बाद किवी टीम की पारी लड़खड़ा गई. नील ब्रूम (11), जिम्मी नीशम (18), कोरी एंडरसन (10), मिशेल सैंटनर (3), एडम मिलने (10) और टिम साउदी (2) विकेट पर टिक नहीं सके और एक के बाद एक पवेलियन लौट गए.



बॉल और प्लंकेट के अलावा आदिल राशिद ने दो विकेट लिए. वुड और स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली. इससे पहले, धीमी शुरुआत के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंत में तेजी से रन बटोरते हुए 300 का आंकड़ा पार किया. अंत के पांच ओवरों में इंग्लैंड ने 49 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए.



जेसन रॉय 13 रन बनाकर इंग्लैंड की तरफ से पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. उनका विकेट 37 के कुल योग पर गिरा. दूसरे सलामी बल्लेबाज हेल्स (56) को रूट (64) का साथ मिला. दोनों ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. 118 के कुल स्कोर पर हेल्स, मिलने की गेंद पर बोल्ड हो गए. 62 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के मारने वाले हेल्स ने रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े.



कप्तान मोर्गन को एंडरसन ने पैर जमाने नहीं दिए और 13 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर रौंची के हाथों कैच करवाया. मोर्गन के बाद मैदान पर आए स्टोक्स (48) और रूट 54 रनों की साझेदारी कर अच्छी लय में नजर आ रहे थे कि एंडरसन ने रूट को अपना दूसरा शिकार बनाया. रूट ने 65 गेंदें खेलीं और चार चौके तथा दो छक्के लगाए.



स्टोक्स को ट्रेंट बाउल्ट ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. बाउल्ट की बाउंसर को छोड़ते-छोड़ते स्टोक्स ने अंतिम समय पर बल्ला लगाया और थर्ड मैन पर मिलने ने उनका कैच पकड़ा. मोइन अली 12 रनों का योगदान देकर इंग्लैंड के छठे विकेट के रूप में मैदान से बाहर गए.



अंत में बटलर ने 48 गेंदों में दो छक्के और इतने ही चौके लगाते हुए नाबाद 61 रनों की पारी खेली. किवी टीम के लिए मिलने और एंडरसन ने तीन-तीन विकेट लिए. टिम साउदी को दो विकेट मिले. बाउल्ट और मिशेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली.
 

चैम्पियंस ट्रॉफी का अगला मैच बुधवार को पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.




सोर्स:इंडिया.कॉम
loading...

hardik-pandya-narrates-how-he-was-told-to-bat-next-at-the-very-last-moment-against-pakistan-in-their-opening-game-of-champions-trophy-2017 Hardik Pandya


इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान. मैच खतम हुए डेढ़ दिन हो चुके हैं लेकिन माहौल अभी भी बना हुआ है. कहानियां अभी भी सुनाई जा रही हैं. पाकिस्तान में टीवीयां अभी भी कांप रही हैं. उन्हें डर है कि उन्हें कभी भी फेंका जा सकता है.


खैर, नई कहानी आई है. ये वाली कहानी है हार्दिक पंड्या के बारे में. हार्दिक पंड्या को प्रमोट करके धोनी के आगे भेजा था. पंड्या ने आखिरी में झमाझम गेम खेलते हुए तेज़ी से रन बनाये. पंड्या ने 6 गेंदों में 3 छक्के मारे और कुल 20 रन जोड़े.


पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पहले बल्लेबाजी करने के लिए आना भारतीय खेलप्रेमियों के लिए एक पहेली सा बन चूका है. मगर अब इस पहेली को खुद हार्दिक पंड्या ने सुलझा दिया है.


गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पंड्या को धोनी से पहले बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था. हालाँकि पंड्या ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों में 20 रन बना डाले थे. 



उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर इमाद वासिम को आखिरी ओवर की पहली तीन गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए थे. मगर इसके बाद भी पंड्या को धोनी से पहले बल्लेबाजी कराने के लिए कई सवाल उठे थे. मगर अब खुद एक इंटरव्यू में पंड्या ने इस रणनीति के पीछे भारतीय कोच अनिल कुंबले को बताया है.


इस इनिंग्स और उनके प्रमोशन के बारे में हार्दिक पंड्या ने अन्दर की बात बताई है. हार्दिक पंड्या बैठे हुए इनिंग्स देख रहे थे. उन्हें मालूम था कि अगला नम्बर धोनी का है. मैच पहले ही 48 ओवर का हो चुका था. 46 ओवर हो चुके थे. हार्दिक की बैटिंग आने के कम ही चान्सेज़ लग रहे थे.



 इसके आगे की कहानी पंड्या ने सुनाई, भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इस रणनीति का खुलासा करते हुए कहा “मुझे माही भाई से पहले भेजने का फैसला हमारे कोच अनिल कुंबले सर का था. वो मेरे पास 46 वें ओवर में आये और मुझे बताया,कि ‘आप आगे जा रहे हैं, पैड पहन लो’ मैं इस बात से हैरान रह गया था. क्योंकि माही भाई और जाधव जैसे खिलाड़ी बाकि थे.”



कहा दबाव महसुस कर रहा था

हार्दिक पंड्या ने आगे खुलासा करते हुए कहा “ईमानदारी से कहू तो माही भाई और जाधव से पहले जाने के कारण मुझ पर दबाव जरुर था. क्योंकि हम सब जानते है कि वो दोनों ही कितने आक्रमक खिलाड़ी है. मगर फिर भी मैंने अपने आप पर भरोसा रखा और उसी भरोसे के कारण मैं एक अच्छी और आक्रमक पारी खेल पाया.”



कहा जरुर जीतेंगे चैंपियन ट्रॉफी

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने आगे भारतीय टीम की चैंपियन ट्रॉफी जीत को लेकर कहा “हमारी टीम इस चैंपियन ट्रॉफी की सबसे सन्तुलित टीम है. क्योंकि हमारे पास अच्छे बल्लेबाज है. और शानदार गेंदबाज भी है. हमारी टीम का बैलंस भी बहुत ही अच्छा है और इसी बैलंस के चलते इस बार हमारी टीम 2017 की आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जरुर जीतने में कामयाब रहेगी.”



खेली है पहले भी कई और ताबड़तोड़ पारिया पंड्या ने

ICC Champions Trophy - India Portrait Session :Hardik Pandya

पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से पहले भी पंड्या अपनी बल्लेबाजी में दम दिखा चुके है. जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ पांड्या ने सिर्फ 43 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए थे. 19 जनवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ पंड्या ने सिर्फ 9 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए थे. चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में भी पांड्या ने शानदार खेलते हुए सिर्फ 54 गेंदों का सामना करते हुए 80 रन बनाए थे.


मैच के बाद कोहली ने भी हार्दिक की खूब तारीफ़ की. “हार्दिक की बैटिंग कमाल की थी. उसकी बैटिंग 10 में 10 थी.”




सोर्स:स्पोर्ट्सवीकी


loading...

Champions trophy 2017 India beats Pakistan by 125 runs Champions trophy 2017 India beats Pakistan by 125 runs


 बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले तमाम तरह के दावे किए जा रहे थे. वैसे बड़े मुकाबले में हमेशा से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है.



 लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तानी टीम के साथ-साथ क्रिकेट के जानकार कड़ी टक्कर की बात कर रहे थे. वैसे भी भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला दोनों देशों के लोगों के लिए नाक का सवाल बन जाता है.



लेकिन अगर बर्मिंघम मैच में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो कभी उस टीम में वो जज्बा और जुनून नहीं दिखा, जिसके लिए टीम जानी जाती थी. इससे पहले भले ही भारत ने मैचों में पाकिस्तान को शिकस्त दी हो, लेकिन पाक की टीम आखिरी गेंद तक जीत के लिए मैदान में संघर्ष करती दिखती थी. जो एजबेस्टन मैदान में नजर नहीं आया. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लगा जैसा उनके कानों में किसी ने कह दिया हो कि जीत भारत की ही होगी और फिर उन्होंने हथियार डाल दिए.




पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. धारदार गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान की टीम जब मैदान पर उतरी तो लगा कि 28 महीने बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं तो मैच रोमांच से भरा होगा. लेकिन शुरुआत से ही कभी भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों में वो दम नहीं दिखा, जो भारत के खिलाफ खेल के मैदान पर देखने को मिलता था. 




एजबेस्टन का मैदान बल्लेबाजों के लिए माकूल था. लेकिन फिर भी जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज रन बटोर रहे थे, और पाकिस्तानी गेंदबाज मैदान पर त्रस्त नजर आ रहे थे. उसी से साफ हो गया कि इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए हैं.




अगर भारतीय बल्लेबाजों के विकेट गिरे भी तो उसे पाकिस्तानी गेंदबाजी की कामयाबी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि बल्लेबाजों ने अपनी गलती से विकेट गंवाए. चाहे वो शिखर धवन का विकेट हो या फिर कोहली, युवराज का आउट होना. 




कभी भी पाकिस्तानी गेंदबाजी में धार नहीं दिखी, और ना ही फील्डिंग करते खिलाड़ियों में वो जज्बा. एक दौर था जब पाकिस्तानी प्लेयर हर गेंद पर जोरदार अपील करते थे, मैच का रोमांच अपने चरम पर होता था. और आखिरी गेंद तक जीत के लिए लड़ाई जारी रहती थी.




केवल गेंदबाजी नहीं, जिस तरह से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आसान कैच छोड़े और फिर कई बार ऐसे रन भारतीय बल्लेबाजों को मिले जो पाकिस्तान खिलाड़ियों के मनोबल पर सवाल खड़े करते हैं. उसके बाद जब बल्लेबाजी की बारी आई तो लगा कि लक्ष्य का पीछा करने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी जी-जान लगा देंगे. लेकिन अजहर अली को छोड़कर कोई बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया. लगा ही नहीं वो भारत के खिलाफ जीतने के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं. एक-के-बाद एक विकेट गिरते चले गए और चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान को भारत के हाथों 124 रनों की शिकस्त खानी पड़ी.



चैंपियंस ट्रॉफी के चौथे मैच में भारत ने पाकिस्तान को 124 रन से हरा दिया. 289 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 33.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी. आखिरी बैट्समैन खेलने ही नहीं आया. जिसके बाद भारत ने ये मैच जीत लिया. भारत की ओर उमेश यादव ने 3/30 विकेट तो रवींद्र जडेजा ने 2/43 और हार्दिक पंड्या ने भी 2/43 विकेट लिए. भुवनेश्वर को 1/23 विकेट मिला.



इससे पहले भारत ने 48 ओवर में 319/3 रन बनाए थे. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 147 बॉल पर 136 रन की पार्टनरशिप की.भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 91, विराट कोहली ने 81*, शिखर धवन ने 68 और युवराज सिंह ने 53 रन की इनिंग खेली.हार्दिक पंड्या ने केवल 6 बॉल की अपनी इनिंग में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 20* रन बनाए.



इस टूर्नामेंट की 19 साल की हिस्ट्री में भारत की ये सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत की सबसे बड़ी जीत 98 रन की थी, जो उसने चैंपियंस ट्रॉफी 2004 में केन्या के खिलाफ हासिल की थी. मैच में शानदार बैटिंग करने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया.



विराट कोहली : विराट कोहली के मुताबिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दस में नौ अंक. फील्डिंग में छह अंक. अगर इसे आठ या नौ अंक तक ले जाते हैं, तो टीम टूर्नामेंट में बहुत मजबूत है.



युवराज सिंह मैन ऑफ द मैच: मैच के बाद युवराज सिंह ने कहा है कि रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. हम सबने अच्छी बैटिंग की. ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दी. विराट ने अच्छी बल्लेबाजी की. किस्मत साथ दी कि एक कैच छूटा और उसका फायदा उठाया. हमारे गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मैच से मिले भरोसा का फायदा श्रीलंका के खिलाफ मिलेगा.




सोर्स:आजतक
loading...

India vs Pakistan arch rivalry | 5 heart-stop beating momentssachin tendulkar sohaib akthar


चैंपियंस ट्रॉफी. भारत बनाम पाकिस्तान. दर्शकों में भारी उत्साह. मैदान से पहले क्रिकेट फैन्स के मन में रोमांच.


बर्मिंघम में रविवार को चैपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के तीन बजे से है.


भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच को दुनिया का सबसे रोमांचक मुकाबला कहना गलत नहीं होगा. मैच शुरू होता है तो दोनों मुल्कों की सड़कें खाली हो जाती हैं और लोग टीवी से चिपक जाते हैं.


दोनों देशों के लोगों के लिए ये 'मौका-मौका..' पल होता है. ऐसे में पेश है 5 ऐसे मौके, जब क्रिकेट फैन्स की धड़कनें रुक गईं-



जब मोइन खान ने की द्रविड़ की मदद



द्रविड़ और मोइन खान


1997 में मद्रास में खेले इंडो-पाक मैच मे राहुल द्रविड़ को शॉट खेलने के बाद पैर में खिचाव महसूस हुआ. ये देखकर पाकिस्तान के विकेट कीपर मोइन खान आए. राहुल के पैर पकड़कर स्ट्रैच करने लगे.



मिस्बाह ने बॉल को हिट किया



टी-20 वर्ल्डकप में मिस्बाह उल हक शॉट खेलते हुए


2007 में टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल  सबसे ग़ज़ब का मौका वो था, जब  मिस्बाह ने बॉल को हिट किया था. भारत भले ही वो मैच जीत गया था, पर उस क्षण को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.


मिस्बाह ने जब गेंद को हिट किया तो दर्शकों को पल भर के लिए लगा कि ये छक्का है, लेकिन उन्हें कैच कर लिया गया और पाकिस्तान ऑल आउट हो गया.




भज्जी का मैच जिताऊ छक्का



छक्का जड़ने के बाद हरभजन सिंह

हरभजन सिंह ने जब पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर की बॉल पर छक्का जड़ा, भारत मैच जीत गया था, वो एक कमाल का मौका था.


हरभजन सिंह ने ये छक्का साल 2010 में श्रीलंका में एशियाकप के दौरान जड़ा था. मैच की सेंकेंड लास्ट गेंद पर जड़ा ये छक्का मैच जिताने वाला था.



जब सचिन आउट हो गए


 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए आउट होने के बाद सचिन


2003 में जब पाकिस्तान के ख़िलाफ खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी कर रहे सचिन तेंडुलकर शोएब अख्तर की गेंद पर 98 पर आउट हो गए थे और भारत को जीत के लिए अभी भी 100 रन की जरुरत थी .उस वक़्त यह पल धकड़नें रोकने वाला था .




चेतन की गेंद और जावेद मियांदाद का छक्का

जावेद मियांदाद भारत के खिलाफ खेलते हुए 

सन 1986 मैच की आखिरी गेंद थी. पाकिस्तान को जीत के लिए 5 रनों की ज़रूरत थी. चेतन शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे और जावेद मियांदाद बल्लेबाजी कर रहे थे. शर्मा की आखिरी गेंद फुलटॉस थी और मियांदाद ने जड़ा छक्का. एक पल के लिए लगा सब कुछ खत्म हो गया.



ये मैच साल 1986 में एशिया कप के दौरान शारजाह में खेला गया फाइनल मुकाबला था. ज़ाहिर है कि मैच में भारत हार गया था. सईद अहमद समेत कई लोगों ने इसी मैच का ज़िक्र किया.



सोर्स:बीबीसी हिंदी
loading...

team india for champions trophy declared gautam gambhir and Suresh Raina Out

 Indian Team Champions Trophy


बीसीसीआई के सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित CoA के निर्देश के बाद चैंपियन्स ट्रॉफ़ी के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया है. इस बार सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और गेंदबाज हरभजन सिंह को टीम में नहीं लिया गया है. शिखर धवन और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में ओपन करेंगे और अजिंक्य रहाणे बैक अप के रूप में टीम में रहेंगे. इस टूर्नामेंट के लिए सुरेश रैना का चयन नहीं हुआ है.



टीम इस प्रकार है : विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, मनीष पांडे, एमएस धोनी, केदारनाथ जाधव, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जस्प्रीत बुमरा, मोहम्म शमी.



इस 15 सदस्यीय टीम में युवराज सिंह को स्थान मिला है. भारत इस ट्रॉफी का डिफेंडिंग चैंपियन है. चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1 जून से हो रही हैं, जबकि भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को बिर्मिंघम के मैदान से चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ करेंगी. टीम इंडिया ग्रुप बी में है और इस ग्रुप में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका भी हैं. 



यूं तो 25 अप्रैल टीम चयन की आखिरी तारीख थी लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी के बीच चल रहे विवाद के चलते अभी तक टीम चयन नहीं हुआ था.



खैर इस सबसे अलग अगर भारतीय टीम के बारे में सोचे तो यूं तो ज्यादातर खिलाड़ी लगभग तय माने जा रहे थे. आईपीएल में कुछ युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नज़र अंदाज़ करना बेहद मुश्किल हुआ होगा.



बल्लेबाज़ों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह और केदार जाधव के नाम हैं. बाकि एक बल्लेबाज़ के स्लॉट में गौतम गंभीर, शिखर धवन और मनीष पांडे की बीच चुनाव होना था. इस गौतम को छोड़कर बाकी दोनों का चयन हो गया है. गेंदबाज़ों में आर अश्विन, आर. जडेजा, बतौर स्पिनर ऑलराउंडर टीम के लिए खेलेंगे. वहीं, तेज़ गेंदबाज़ों में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम है. बाकी मोहम्मद शमी को भी टीम में जगह दी गई है. 




ऑलराउंडर की लिस्ट में हार्दिक पांड्या को चैलेंज करना वाला कोई नज़र नहीं आ रहा था और इसलिए वह टीम में हैं. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज़ी की श्रेणी में धोनी टीम में है. 



सोर्स:NDTV
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.