loading...




 नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बंद होने के ऐलान के बाद जहां पूरे देश में हाहाकार मचा है। सब लोग नोट को लेकर एटीएम और बैंक के बाहर लंबी लाइन लगाए खड़े हैं।



वहीं, इस बीच ऐसी खबर सुनाई दी कि लोगों को नोट छोड़ नमक के पीछे दौड़ना पड़ा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं में नमक महंगा होने की अफवाह ने अफरा-तफरी मचा दी। लोगों ने धड़ाधड़ नमक के पैकेट खरीद रहे हैं।


अफवाह फैली कि बड़े नोट बंद होने के बाद अब नमक 200 से 300 रूपए प्रति किलो होने वाला है। जनरल स्टोरों से लोगों ने 5-5 पैकेट खरीद लिए। मुख्य बाजार में भी दुकानों में नमक की मांग अचानक बढ़ गई है।

छोटे दुकानों का स्टॉक हाथों हाथ खत्म हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा ही नजारा हल्द्वानी में देखने को मिला जहां प्रशासन को अफवाह ना फैलाने को कहते सुना गया। खरीदने वाले ये नहीं बता पा रहे हैं कि ये बात किसने कही, लेकिन सब नमक का पैकेट खरीद लेना चाहते हैं।

वहीं, अभी-अभी खबर आ रही है कि एनसीआर और दिल्ली के उत्तरी पूर्वी इलाकों में नमक अब 150 से 200 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। करावलनगर, मुस्तफाबाद विधानसभा का आलम ये है कि यहां नमक को लेकर दुकानदारों और ग्राहकों के बीच झड़प हो रही हैं। यहीं हाल भजनपुरा, गोकलपुरी जैसे आसपास के इलाको का है।

कानपुर से भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। यहां लोग अफवाह के बाद नमक 200 किलो तक में खरीद रहे हैं। 






 .
loading...






ट्रंप न केवल नया बि‍जनेस खोलने के लिए मशहूर हैं बल्कि उसे मैंनेज करने और राष्ट्रपति पद के लिए कैंपेन चलाने हुए लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप रियल स्टेट के बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके पास अरबों रुपए की संपत्ति है और मौजूदा वक्त में 100 से ज्यादा कंपनियों के मालिक हैं। उनके पास फ्लोरि‍डा और कैलि‍फोर्नि‍या में कई लग्जरी घर हैं।


इसी में शामिल है उनका सबसे आलिशान घर जिसका नाम मार-ए-लागो है। 17 एकड़ में फैले इस आलिशान महल में 126 कमरे हैं। 





 1927 में बने इस महल को ट्रंप ने 1985 में खरीदा था। डोनाल्‍ड ट्रम्‍प के लि‍ए मार-ए-लागो घर और काम दोनों के लि‍ए यूज होता है। ट्रंप ने यहां से 3 स्‍टेट प्रीमरि‍ज जीतने के बाद स्‍पीच भी दी थी। 

इस प्रॉपर्टी में प्राइवेट क्‍लब और स्‍पा है जि‍सकी कीमत करीब 20 करोड़ डॉलर है।

ट्रंप को इससे एक साल में 1.5 लाख डॉलर का प्रॉफि‍ट होता है। ट्रंप के न्यूयॉर्क के फेमस मैनहट्टन में स्थित उनके पेन्टहाउस की कीमत 650 करोड़ रुपए से अधिक है।








loading...



10 नवंबर यानी कल आप देशभर के तमाम बैंकों में अपने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदल सकेंगे। इसके लिए आपको बैंक में एक फॉम भरना होगा। जिसमें आपका पर्सनल डिटेल होगा। इसके साथ ही आपको अपने साथ आधार, पैन या फिर वोटर कार्ड भी ले जाना होगा। जिसके आपको 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बदलवाते वक्त पेश करना होगा।


बैंक जाते वक्त इन बातों को रखें ध्यान...

-एक आदमी एक दिन में सिर्फ चार हजार रुपए के 500,1000 के नोट बदल सकता है

-कैश का ट्रांजैक्शन सिर्फ कैश काउंटर पर होगा

- बैंक मैनेजर की केबिन या दूसरी किसी जगह लेन देन हुआ तो बैंक मैनेजर पर कार्रवाई होगी

-एक्सचेंज के लिए आपको अपना आईडी प्रूफ देना होगा (फार्म )


-बैंको में सुबह 10 बजे से नोट बदले जा सकेंगे

-दूसरे आदमी के खाते में रकम जमा करने के लिए खातेदार का अधिकृत करना जरुरी होगा

-दूसरे व्यक्ति के खाते में रकम जमा करने के लिए जमाकर्ता को अपना आईडी औऱ फोन नंबर देना होगा

-अपने खाते में पुराने नियमों के हिसाब से कितनी भी रकम जमा की जा सकती है















सोर्स:न्यूज़ २४ 

loading...



इस साल की शुरुआत में रिंगिंग बेल्स ने अपने फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सबको हैरान कर दिया है. इसके बाद Docoss X1 भी बाज़ार में पेश किया गया था, जिसकी कीमत Rs. 888 थी और इसके बाद Rs. 501 की कीमत वाला ChampOne C1 भी बाज़ार में पेश हुआ था. लेकिन अब एक नया एंड्राइड स्मार्टफ़ोन बाज़ार में पेश किया गया है, इस स्मार्टफोन का नाम Vobizen Wise 5 है और इसकी कीमत Rs. 499 है.

 कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस स्मार्टफ़ोन की कीमत वैसे तो Rs. 3,499 है, लेकिन कंपनी इस फ़ोन को Rs. 499 में बेच रही है. Vobizen कोयम्बटूर स्थित एक कंपनी है, इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन सेलर यूनिकोइड इलेक्ट्रॉनिक Ltd. के जरिये बेच रही है. कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिये भी इस फ़ोन के लिए ऑर्डर ले रही है और इसे 22 से 28 दिनों में यूजर तक पहुँचाने का वादा भी कर रही है. यह स्मार्टफ़ोन ग्रे, येलो और वाइट रंग में उपलब्ध है.


अगर Vobizen Wise 5 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की डिस्प्ले दी गई है और इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 854x480 पिक्सल है. यह 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 1GB की रैम से लैस है. इसमें 8GB की स्टोरेज भी दी गई है, स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के जरिये 32GB तक बढ़ाया भी जा सकता है. यह फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

 इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. यह 200mAh की बैटरी के साथ आता है. यह एक ड्यूल सिम स्मार्टफ़ोन है, इसमें 3G, ब्लूटूथ, वाईफाई, एक USB 2.0 पोर्ट, NFC, GPS/AGPS जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. 



हालाँकि यहाँ गौर करने वाली बात है कि, ऐसी किसी कंपनी के बारे में हमने कभी पहले सुना नहीं है, तो अब अगर इस स्मार्टफ़ोन को ऑर्डर करते समय थोड़ी सावधानी बरतें. हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं कि इस फ़ोन को कैश ऑन डिलीवर के जरिये नहीं ख़रीदा जा सकता है.





सोर्स:डिजिट 



loading...





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान कर दिया है कि आज आधी रात से अब तक चलन में मौजूद रहे 500 और 2000 रुपए के नोट नहीं चलेंगे. लोगों के मन में सवाल है कि इनकी जगह क्या आएगा, तो हम आपको दिखाए देते हैं दोनों नए नोटों की तस्वीरें. अब से यही वाले नोट लेना:



500 रुपए का नया नोट





2000 रुपए का नया नोट




ये भी पढ़ लो:

आज रात से 500 और 1000 के नोट बंद, जानें अब क्या करें










loading...




काले धन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कदम उठाया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं. देश के नाम संबोधन में पीएम ने जो बातें कहीं, उसकी कुछ खास बातें:

1. अब से 500 और 1000 रुपए के नोट अब नहीं चलेंगे.

2. 50 दिनों में यानी 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपए के नोट बैंकों और डाकघरों के पास जमा कराने होंगे.

3. हालांकि अस्पताल, ट्रेन या श्मशान जैसी कुछ जगहों पर पुराने नोट इस्तेमाल करने के लिए 1-3 दिन तक की ढील दी गई है.

4. 09-10 नवंबर को कुछ एटीएम बंद रहेंगे। शुरु में कुछ दिनों तक हर रोज 2000 रुपए से ज्यादा नहीं निकाले जा सकेंगे.

5. 09 नवंबर को सभी बैंक पब्लिक के कामों के लिए बंद रहेंगे.

6. चेक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

7. 500 और 2000 रुपए के नए नोट आएंगे.

8. 25 नवंबर तक 4000 रुपए के नोट बदले जा सकेंगे. 25 नवंबर के बाद इसकी सीमा बढ़ जाएगी.


अगर आपने रात 12 बजे से पहले ATM से 100-100 रुपए के नोट निकाल लिए तो आप खुशकिस्मत रहेंगे और आने वाले कुछ दिनों में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी.







सोर्स :लल्लनटॉप 
loading...





विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई रिकार्ड्स अपने नाम किए है, और साथ ही टीम मौजूदा समय में दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है. इंडियन टीम ने हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड की टीम को 3-0 से हरा कर उनका व्हाइटवाश किया था.





इंग्लैंड की टीम ही एकमात्र ऐसी टीम है जिन्होंने पिछले कुछ सालो में भारत में भारत को हराने का कारनामा अपने नाम किया हो. बुधवार को चयनकर्ताओ ने टीम का चयन मुंबई में एक बैठक के दौरान किया.


टीम पहले दो टेस्ट मैच के लिए ही चुनी गयी है. टीम में दो चौकाने वाले नाम शामिल है, जयंत यादव और हार्दिक पंड्या. इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने काफी समय से गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, जिसका तोहफा उन्हें भारत के लिए टेस्ट टीम में जगह दी गयी है.



हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना वनडे पर्दापण किया था और काफी अच्छा खेल भी दिखाया था. इसके साथ ही करुण नायर को भी टीम में चुना गया है, लेकिन गौतम गंभीर और मुरली विजय के होते हुए उन्हें अंतिम ग्यारह में शायद ही जगह मिले.







भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, करुण नायर हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमन साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जयंत यादव, अमित मिश्रा






सोर्स:स्पोर्ट्ज़विकी 
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.