loading...



दुनियाभर के कई देशों में लड़कियों के साथ जोर-जबरदस्ती और यहां तक की उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने तक की खबरें आती रहती हैं। लेकिन अफ्रीकी देश नाइजर में सबकुछ इसके उलट होता है।

- यहां जो़र-जबरदस्ती और जबरदस्ती संबंध बनाने की घटनाएं लड़कों के साथ होती है और ऐसा करती हैं लड़कियां।

- अफ्रीकी देश नाइजर में तुआरेग जनजाति की लड़कियां खुलेआम घूमती हैं और लड़के पर्दे में रहते हैं।

- यहां लड़के शादी के बाद लड़की के घर आते हैं। पुरुषों को काम करने के लिए महिलाओं की इजाज़त लेनी पड़ती है।

- लड़कियां लड़कों के साथ जबरदस्ती संबंध बना लेती हैं। यहां शादी से पहले भी महिला के किसी के भी साथ संबंध बना सकती है।

- शादी के बाद भी महिलाएं किसी से भी संबंध बनाने के लिए आजाद होती हैं।

- तुआरेग जनजाति की महिलाएं किसी भी व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बना सकती हैं और कभी भी तलाक ले सकती हैं।





सोर्स: न्यूज़२४
loading...



मुंबई,भाषा : भारतीय क्रिकेट बोर्ड की न्यायमूर्ति लोढ़ा पैनल के साथ महत्वपूर्ण बैठक से पहले बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारी कल यहां उच्चतम न्यायालय के फैसले पर चर्चा करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने बोर्ड में आमूलचूल परिवर्तन की समिति की अधिकतर सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। बोर्ड की कार्यकारिणी की आपात बैठक इस महत्वपूर्ण मसले पर चर्चा करने के लिये बुलायी गयी हैं जिसके कारण बीसीसीआई में ढांचागत बदलाव होना तय है। इसके अलावा इस महीने के आखिर में अमेरिका के फ्लोरिडा में वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रस्तावित दो मैचों की टी20 श्रृंखला पर भी विचार किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक के बाद उच्चतम न्यायालय के आदेश पर चर्चा करने के लिये ही पांच अगस्त को बीसीसीआई की एसजीएम बुलायी गयी है। इस फैसले ने बोर्ड के बड़े पदाधिकारियों को भी हिला कर रख दिया है क्योंकि इनमें से अधिकतर पर इसका असर पड़ेगा। उच्चतम न्यायालय से नियुक्त लोढ़ा पैनल ने बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को नौ अगस्त को दिल्ली में समिति से मिलने के लिये बुलाया है और ऐसे में कल की बैठक में निश्चित तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर ही मुख्य रूप से चर्चा होगी। मुंबई क्रिकेट संघ ने भी इस मसले पर अपनी प्रबंध समिति की बैठक बुलायी थी और उच्चतम न्यायालय के फैसले को अक्षरश: स्वीकार किया हालांकि वे एक राज्य एक मत के आदेश पर कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं। एमसीए सदस्यों का मानना है कि अधिकार क्षेत्र के मसलों के कारण रणजी ट्राफी जैसे टूर्नामेंटों के लिये टीमों के चयन करने का तरीका प्रभावित होगा। एमसीए अध्यक्ष शरद पवार ने बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वे इस मसले पर स्पष्टीकरण के लिये बीसीसीआई को लिखेंगे।
loading...



नई दिल्ली: WWE में द ग्रेट खली ने जो मुकाम हासिल किए हैं वो किसी से छिपा नहीं है WWE की इस यात्रा में द ग्रेट खली और केन के बीच कुछ ना भूलने वाली फाइट्स हुई हैं।

इस जोड़ी के बीच तीव्र प्रतिद्वंद्विता बनी रही केन के लिए शायद ये किसी पंजाबी की ताकत का पहल अनुभव था।एक चर्चित फाइट में दोनों ने अपने हाथों में कुर्सियों उठा रखी थीं और इसे देखकर प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर था।
केन ने खली पर एक कुर्सी का एक भरपूर वार किया जिससे खली कुछ ही सेंकेंड्स में उबर गया। खली ने केन के हाथ से कुर्सी छीनकर फेंक दी।
उसके बाद खली ने वो किया जिसने खली के प्रशंसकों को शॉक कर दिया।
आप भी देखें ये Video क्या हुआ इसके बाद--
साभार-यू ट्यूब
loading...



किंगस्टन (जमैका): लोकेश राहुल के करियर के सर्वोच्च स्कोर से भारत ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन पांच विकेट पर 358 रन बनाकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर भेज दिया। राहुल ने 158 रन बनाये जिससे भारत अब तक 162 रन की बढ़त हासिल कर चुका है। 

दूसरे दिन हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और 88 ओवरों में उन्होंने केवल 232 रन बनाये। दिन का खेल समाप्त होने के समय अजिंक्य रहाणे 42 और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धमान साहा 17 रन पर खेल रहे थे। अब जबकि इस मैच में तीन दिन का समय बचा है तब भारत के पास कमजोर कैरेबियाई टीम के खिलाफ एक और जोरदार जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। 

राहुल निश्चित तौर पर दिन के नायक रहे और उन्होंने विदेशी सरजमीं पर अपना तीसरा शतक जमाया। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और तीन गगनदायी छक्के लगाये। इनमें से पहले छक्के से उन्होंने अपना शतक पूरा किया। यह एक बेजोड़ पारी थी जिसमें उन्होंने 303 गेंदों का सामना किया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिये 121 रन की साझेदारी की। पुजारा ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 159 गेंदों 46 रन बनाये जिसमें चार चौके शामिल हैं। 
राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ भी 69 रन जोड़े जिन्होंने 90 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। कोहली ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। राहुल को जब शैनोन गैब्रियल (50 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया तब तक वह भारत को बेहतर स्थिति में पहुंचा चुके थे। बेहतरीन फार्म में चल रहे कोहली तब आउट हुए जबकि लग रहा था कि वह स्पिनरों पर हावी होने लगे हैं। उन्होंने देवेंद्र बिशू (79 रन देकर एक विकेट) पर एक छक्का और दो चौके लगाये।
इससे पहले अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे राहुल वेस्टइंडीज में अपनी पहली पारी में भारत की ओर से सर्वोच्च स्कोर खड़ा करने में सफल रहे। वह कैरेबियाई सरजमीं पर अपनी पहली पारी में शतक जड़ने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं लेकिन वह पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है। मेजबान टीम को एक बार फिर गेंदबाजों ने निराश किया जो सुबह के सत्र में 26 ओवर में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए। भारतीय बल्लेबाजों ने भी हालांकि धीमी बल्लेबाजी करते हुए 59 रन ही जुटाए। 
दूसरे सत्र में भी वेस्टइंडीज को पुजारा के रन आउट होने से सिर्फ एक सफलता मिली लेकिन भारतीय टीम भी इस दौरान 28 ओवर में 74 रन ही जुटा सकी। इस तरह भारत ने दो सत्र में 54 ओवर में एक विकेट खोकर सिर्फ 133 रन बनाए। इससे पहले भारत ने दिन की शुरूआत एक विकेट पर 126 रन से की। पुजारा दिन के तीसरे ओवर में ही भाग्यशाली रहे जब गैब्रियल की गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया लेकिन दूसरी स्लिप में खड़े मार्लन सैमुअल्स के पास तक नहीं पहुंची।
राहुल ने इसके बाद चेज की गेंद को लांग आन पर छह रन के लिए भेजकर 182 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से अपना तीसरा शतक पूरा किया। इससे पहले वेस्टइंडीज में अपनी पहली पारी में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर अजय जडेजा के नाम था जिन्होंने 1996 में 97 रन की पारी खेली थी। राहुल ने चाय के बाद लेग स्पिनर बिशू पर एक रन के साथ 67वें ओवर में पुजारा के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। 
दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इसी ओवर में कवर्स के उपर से अपना दूसरा छक्का जड़ा और अपना निजी स्कोर 114 रन तक पहुंचाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रन (सिडनी में जनवरी 2015 में) के अपने सर्वोच्च टेस्ट स्कोर को पीछे छोड़ा। पुजारा हालांकि 46 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेलकर तेजी से एक रन के लिए दौड़े लेकिन चेज के सटीक निशाने से रन आउट हो गए। राहुल और कोहली ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। राहुल को पैर की मांसपेशियों में जकड़न के कारण परेशानी हो रही थी। उन्होंने होल्डर पर चौका जड़ा लेकिन इसके बाद फिजियो को मैदान पर उनके उपचार के लिए उतरना पड़ा।




सोर्स:ज़ी न्यूज़ 
loading...



आतंकी हाफिज सईद ने फिर एक बार हदें पार की हैं। उसने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे का विरोध किया है। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि पाकिस्तान, राजनाथ सिंह को वहां आने की इजाजत न दे। कश्मीर में हुई हिंसा को लेकर उसने यह बयान दिया है।

सूत्रों के मुताबिक हिजबुल प्रमुख की धमकी के बावजूद राजनाथ सिंह के पाक दौरे में कोई बदलाव नहीं है। गौरतलब है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस हफ्ते सार्क बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद जाने वाले हैं। इस बीच हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैय्यद सलाहुद्दीन ने एक रैली में सिंह को रोके जाने की धमकी दी थी। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ‘मेज़बान देश ने गृहमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान सरकार और लश्कर-ए-तैयबा का पूर्व चीफ हाफिज कश्मीर मुद्दे को भड़काने वाले बयान दे रहे हैं। गौरतलब है कि इस साल दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह 3 अगस्त को पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाने वाले हैं।

गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन में सिंह इस बात पर ज़ोर देने वाले हैं कि पाकिस्तान आंतकवाद को प्रायोजित करना बंद कर दे। इसके साथ ही सिंह पठानकोट और 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी कार्यवाही की धीमी गति को लेकर भी सवाल उठा सकते हैं।

आतंकी हाफिज सईद ने फिर एक बार हदें पार की हैं। उसने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पाकिस्तान दौरे का विरोध किया है। 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा है कि पाकिस्तान, राजनाथ सिंह को वहां आने की इजाजत न दे। कश्मीर में हुई हिंसा को लेकर उसने यह बयान दिया है।

भारत की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि सिंह और पाकिस्तानी नेताओं के बीच सार्क सम्मेलन के दौरान किसी तरह की द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी। बता दें कि 22 साल के हिजुबल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने हाल ही में कहा कि ‘कश्मीर एक दिन पाकिस्तान बन जाएगा। इस बयान पर सुषमा स्वराज ने कहा कि शरीफ का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।




loading...

पीटीआई-भाषा 


नयी दिल्ली,  भाषा : रियो ओलंपिक में भारतीय दल को खेल के मैदान पर ही नहीं बल्कि अपने आचरण से दुनिया का दिल जीतने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि उन्हें यकीन है कि 15 अगस्त को जब देश में आजादी की सालगिरह पर तिरंगा फहराया जायेगा तो उसी कालखंड में रियो में कहीं न कहीं तिरंगा जरूर लहरायेगा ।

पांच अगस्त से रियो दि जिनेरियो में शुरू हो रहे ओलंपिक में भारत के 119 सदस्यीय दल को शुभकामनाएं देने के लिये आज मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम तक ‘रन फॉर रियो’ को आज प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई ।

मोदी ने इस मौके पर कहा ,‘‘ जब विदेश में हमारा दल जाता है तो सिर्फ खेल के मैदान में हिन्दुस्तान नजर नहीं आता । पूरे ओलंपिक में उसका बोलना, चालना, उठना बैठना । मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी, हमारे भारत का यह दल पूरी दुनिया के दिल को अपने आचरण से जीतेगा । अपने आचरण से भारत की महान विरासत का परिचय करायेगा ।’’ उन्होंने देशवासियों की ओर से भारतीय दल को शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘मैं भारत के 119 खिलाड़ियों को कहना चाहता हूं कि दुनिया भर से बहुत से खिलाड़ी आये होंगे लेकिन आपके पीछे 125 करोड़ देशवासी जी जान से खड़े हैं । 
जब 15 अगस्त को हम हिन्दुस्तान में आजादी की 70वीं जयंती का तिरंगा फहरायेंगे, मुझे विश्वास है कि इसी कालखंड में रियो में हर दिन कहीं ना कहीं तिरंगा फहराने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।’’ इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में जमा स्कूली बच्चों और युवाओं से मोदी ने तोक्यो में 2020 में होने वाले ओलंपिक की उम्दा तैयारियां करने का आह्वान करते हुए सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का वादा किया । जारी
loading...





भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जानी वाली महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के साथ 2016-17 सत्र के लिए करार कर लिया है। थंडर्स ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की. इसी के साथ ही वह किसी विदेशी टी20 फ्रेंचाइजी से अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।


बताना चाहेंगे कि सिडनी थंडर ने शनिवार (30 जुलाई) को इसकी पुष्टि की। फ्रेंचाइजी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘कौर बिग बैश लीग से जुड़ने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी हैं। सिडनी थंडर की महाप्रबंधक निक कमिन्स ने कहा, ‘हम हरमनतप्रीत कौर जैसी खिलाड़ी से अनुबंध करके बहुत खुश हैं। वह हमारी सूची में सबसे ऊपर थी और हमें बहुत खुशी है कि बीसीसीआई ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने की अनुमति दे दी है।

ज्ञात हो कि भारतीय उप-कप्तान को ऑस्ट्रेलियाई लीग की तीन टीमों से प्रस्ताव मिला था, लेकिन थंडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की।


वही इस पुरे वाकये के बाद हरमनप्रीत ने कहा कि, “यह शानदार अहसास है. डब्ल्यूबीबीएल महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अच्छा मंच है. देश की तरफ से बीबीएल क्लब से करार करने वाली पहली खिलाड़ी बनना मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ पल है।


गौरतलब है कि हरमनप्रीत कौर ने अभी तक भारत के लिए सभी प्रारूपों में 118 मैच खेले हैं। उन्होंने इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे के एक मैच में 31 गेंद पर 46 रन की पारी खेली थी जिससे भारत सर्वाधिक लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा था।



हरमनप्रीत कौर यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहती थी जहां मैं अपनी प्रतिभा दिखा सकूं. इसलिए मैं सिडनी थंडर्स के लिए खेलना चाहती थी। मेरा लक्ष्य मेरी टीम को खिताब दिलाना होगा।




सोर्स:इंडिया.कॉम 
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.