loading...





पिछले कुछ समय में WWE में रोमन रेन्स का निलंबन सबसे बेहतरीन चीज़ रही है। खास कर वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए ये एक बेहतरीन कदम ।था रेस्लिंग का सबसे बड़ा बेल्ट फिर से धीरे धीरे अपनी मजबूती हासिल कर रहा है। पर रोमन रेन्स के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ये और भी मजबूत हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विंस मैकहमैन ये चाहते हैं कि रेन्स मुक़ाबले के लिए तब तैयार हों जब वो उस निलंबन से वापसी करें। तब जाकर ऐसा लगेगा कि रेन्स काफी खतरनाक हो गए हैं और अपनी  खोई हुई जगह को वापस पाने के लिए रिंग में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

ऐसा इस लिए माना जा रहा है कि रेन्स इसमें कामयाब हो पाएंगे क्योंकि WWE के इतिहास में ऐसा इससे पहले हो चुका है। रेन्स मेन इवेंट सीन में आने से पहले काफी ऊंचाई पर होंगे। रेन्स को और भी खतरनाक बना सकता है स्टेफनी मैकमोहन का ये बर्ताव जो उन्होंने रेन्स के खिलाफ किया था, उन्हें शर्मिंदा करके वो भी उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी सेथ रोलिन्स के सामने।

रोलिन्स ने रेन्स आड़े हाथ लेकर ग़लती की है और उन्हे पहले से ज़्यादा खतरनाक बना दिया है। साथ ही साथ रेन्स को ट्रिपल एच के जरिये मार्क करानो द्वारा पूरे लौकर रूम से माफी मांगने के लिए ज़बरदस्ती की गई।

इन सब के बाद रेन्स काफी ग़ुस्से में हैं और WWE में वापसी करने पर वो एक अलग तरह का रोल निभा सकते हैं।





सोर्स:स्पोर्ट्सकीडा
loading...


 
आईसीसी ने सभी देशों से अपील की है कि टेस्ट मैचों को बढ़ावा देने के लिए डे-नाइट टेस्ट मैच कराए जाएं। जिसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच एडिलेट टेस्ट के दौरान हुई थी जिसे दर्शकों का भी भारी समर्थन हासिल हुआ था।

वेस्टइंडीज़ क्रिकेट बोर्ड भी चाहता है कि डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाए और इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज़ के सामने पेशकश भी की है और कहा है कि UAE में एक टेस्ट दुधिया रोशनी में पिंक बॉल के साथ खेला जाना चाहिए, जब वेस्टइंडीज़ टेस्ट दौरे के लिए पाकिस्तान के दूसरे घर UAE में खेलने जाएगी।

कैरेबियाई कोच फ़िल सिमंस को भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ये पहल सही लग रही है लेकिन साथ ही साथ उन्हें अपनी टीम से डर भी लग रहा है। एक क्रिकेट वेबसाइट से बातचीत के दौरान सिमंस ने कहा, "हमारे लिए आसान नहीं होगा क्योंकि UAE में हमने ज़्यादा डे-नाइट क्रिकेट नहीं खेली और हमें नहीं पता कि रात में वहां गेंद किस तरह गुल खिलाएगी, लेकिन जब ICC ने कहा है और वह चाहती है तो फिर हमारे पास दूसरा कोई विकल्प भी नहीं।"

"हमें इतंज़ार करना होगा और देखना होगा कि आगे क्या होता है, मैंने ऐडिलेड में ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ डे-नाइट टेस्ट नहीं देखा था, लेकिन ख़बरों के मुताबिक़ भीड़ काफ़ी हुई थी जो टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी बात है। हालांकि खिलाड़ियों ने ये भी कहा कि अभी भी कई चीज़ें हैं जिनपर ध्यान देने और सही करने की ज़रूरत है। जैसे कि गुलाबी गेंद जल्दी ही ख़राब हो जाती है, मुझे उम्मीद है ICC इन चीज़ों को ध्यान में रखते हुए ही कोई फ़ैसला लेगी।" : फ़िल सिमंस

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए उस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के बाद अब तक फिर कोई भी टेस्ट दुधिया रोशनी और पिंक गेंद से नहीं खेला गया है।





सोर्स:स्पोर्ट्सकीडा
loading...




किंग्स्टन :जमैका:, दो जुलाई : एएफपी : मौजूदा ओलंपिक और 100 मी के विश्व चैम्पियन उसेन बोल्ट हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जमैका के राष्ट्रीय ओलंपिक ट्रायल्स से हट गये हैं।

बोल्ट ने कल धीमी शुरूआत के बावजूद 100 मी की सेमीफाइनल हीट 10.04 सेंकेड से जीती।

बोल्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट में बयान में लिखा, ‘‘बीती रात पहले राउंड और आज सेमीफाइनल के बाद मेरी हैमस्ट्रिंग में परेशानी हो रही थी। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मुख्य डाक्टर के देखने के बाद पता चला कि मेरी हैमस्ट्रिंग में ग्रेड एक की चोट है। ’’ ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग की बहुत मामूली चोट होती है, जिसमें सिर्फ एक मांसपेशी में स्ट्रेन होता है और इससे उबरने के लिये उन्हें एक हफ्ते का समय लगेगा।

इन ट्रायल्स के फाइनल में भाग नहीं लेने से बोल्ट का अगले महीने ब्राजील में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर में लगातार तीसरा ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश का सपना नहीं टूटेगा।

लेकिन बोल्ट को रियो खेलों से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी होगी और जिससे वह लंदन में डायमंड लीग में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तुंरत इलाज करा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि रियो ओलंपिक खेलों में चयन हासिल करने के लिये 22 जुलाई को लंदन एनिवर्सिरी खेलों में अपनी फिटनेस साबित कर दूंगा। ’’
loading...



 
कनाडा:, दो जुलाई : भाषा : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम और बी साई प्रणीथ ने पुरूष एकल वर्ग में विपरीत जीत दर्ज करते हुए 55,000 डालर ईनामी राशि के कनाडा ओपन ग्रां प्री टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की।

शीर्ष वरीय जयराम ने हमवतन हर्शील दानी को 47 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 21-18 19-21 21-8 से शिकस्त दी।

दो बार के डच ओपन विजेता जयराम का सामना अब सेमीफाइनल में कोरिया के ली हुन द्वितीय से होगा।

चौथे वरीय प्रणीथ ने आठवें वरीय इस्तोनिया के रौल मस्ट को महज 33 मिनट में 21-14 21-16 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया।

अब वह सातवें वरीय फ्रांसिसी ब्राइस लेवरडेज से भिड़ेंगे जिन्होंने भारत के दूसरे वरीय एच एस प्रणय का अभियान समाप्त किया। प्रणय ने कड़ी मशक्कत की लेकिन वह लेवरडेज से 22-20 21-23 18-21 से हार गये।

महिलाओं के एकल वर्ग में रूथविका शिवानी गाडे और तनवी लैड की चुनौती समाप्त हो गयी।

रूथविका को बुल्गारिया की चौथी वरीय लिंडा जेचिरी से 16-21 12-21 से पराजय मिली जबकि तनवी लैड अमेरिका की तीसरी वरीय आयरिस वांग से 16-21 21-15 10-21 से हार गयीं।
loading...




लंदन, दो जुलाई : एएफपी : दुनिया की नंबर एक और गत चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में हमवतन अमेरिकी क्रिस्टिना मैकहाले को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 6-7 6-2 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

छह बार की विम्बलडन चैम्पियन सेरेना विम्बलडन में शुरूआती दौर से बाहर होने से बच गयीं, अब अंतिम 16 में जगह बनाने के लिये जर्मनी की अनिका बेक से भिड़ेंगी।

उनकी बहन और पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स बारिश बाधित मैच के बाद अंतिम 16 में प्रवेश करने में सफल रहीं, उन्होंने रूस की युवा दारिया कासातकिना को 7-5 4-6 10-8 से पराजित किया।

अब वह क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये स्पेन की आठवीं वरीय कार्ला सुआरेज नावारो से भिड़ेंगी। एएफपी नमिता खेल6 07021457 दि
loading...

बांग्लादेश में भयावह आतंकी हमला




ढाका, दो जुलाई :भाषा: बांग्लादेश की राजधानी ढाका के उच्च सुरक्षा वाले राजनयिक क्षेत्र के एक लोकप्रिय रेस्तरां में बंधक संकट आज खत्म हो गया, जहां आईएसआईएस के आतंकवादियों के निर्मम हमले में 20 विदेशी नागरिकों की हत्या कर दी गई। बांग्लादेशी कमांडो ने छह आतंकवादियों को भी मार गिराया और एक को जिंदा पकड़ लिया।

सैन्य अभियान महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल नईम अशफाक चौधरी ने बताया कि सशस्त्र बलों के नेतृत्व में साझा अभियान शुरू होने से पहले ही आतंकवादियों ने 20 बंधकों की निर्मम हत्या कर दी। जिन लोगों को मौत के घाट उतारा गया उनमें से ज्यादातर का गला काटा गया था।

चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आर्मी पैरा कमांडो यूनिट-1 ने अभियान का नेतृत्व किया और 13 मिनट के भीतर छह आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बंधक संकट खत्म करने के लिए सेना को दखल देने का निर्देश दिया, जिसके बाद ‘ऑपरेशन थंडरबोल्ट’ अभियान शुरू किया गया।

मारे गए सभी 20 बंधक विदेशी नागरिक थे, जिनमें ज्यादा जापानी या इतालवी हैं। कल रात गोलीबारी शुरू होने के बाद दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मारे गए थे।

चौधरी ने कहा कि होले आर्टिजन बेकरी के परिसर में तलाशी के दौरान इन विदेशी नागरिकों के शव बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम और उनकी पहचान की पुष्टि के लिए संयुक्त सैन्य अस्पताल भेजा गया है।

बंधक संकट खत्म होने के बाद बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश से ‘आतंकवादियों और हिंसक चरमपंथियों का सफाया करने’ के लिए सबकुछ करने का संकल्प लिया।

हसीना ने टेलीविजन पर दिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘यह बहुत भयावह कृत्य है। ये लोग किस तरह के मुसलमान हैं? उनका कोई धर्म नहीं है।’’ आतंकवादियों की मुस्लिम पहचान को लेकर सवाल करते हुए हसीना ने कहा, ‘‘उन्होंने रमजान की तरावीह :खास नमाज: के असल संदेश का उल्लंघन किया और लोगों की हत्या है। जिस तरह से उन्होंने लोगों की हत्या की वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उनका कोई धर्म नहीं है..आतंकवाद ही उनका धर्म है।’’ हसीना के साथ सेना प्रमुख जनरल अबू बिलाल मुहम्मद शफीउल हक भी मौजूद थे।
loading...





लिली मेट्रोपोले में हुए इस मुकाबले में बेल्जियम को 1-3 से हराकर वेल्स ने पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल दौर में प्रवेश किया है।

मुकाबले की शुरुआत में हालांकि, 13वें मिनट में बेल्जियम की ओर से पहला गोल दागा गया था, जिसे रादजा नैगोलन ने डाला था।

इसकी प्रतिक्रिया ने वेल्स ने भी फुर्ती दिखाते हुए 31वें मिनट में गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर किया। टीम के लिए विलियम्स ने पहला गोल दागा।

मध्यांतर के बाद वेल्स ने बेल्जियम की टीम पर दबाव डालना शुरू किया और 55वें मिनट में कानू ने टीम के लिए दूसरा और 86वें मिनट में वोक्स ने तीसरा गोल दागा और 3-1 से जीत हासिल की।

इस जीत के साथ वेल्स ने पहली बार किसी बड़े स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

--आईएएनएस
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.