loading...
WWE लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

The Undertaker


अंडरटेकर रिटायर हो लिए हैं. आप ये खबर पढ़ रहे हो इसका मतलब कि जानते हो अंडरटेकर को. तो रेसेलमिनिया 33 मुकाबला हुआ. रोमन राइन्स से हार गए. और रिटायर हो गए. ये रेसेलमिनिया में अंडरटेकर की दूसरी हार थी. इससे पहले 2014 में 30वां मुकाबला हुआ था तो उसमें ब्रॉक लेसनर से हारे थे. ये दूसरी हार और अंडरटेकर बाहर. देखो कैसे हारे थे तीन साल पहले.





अंडरटेकर. ओरिजनल नाम मार्क कालावे. उम्र 52 साल. 80s-90s में WWE का दूसरा नाम ही अंडरटेकर था. जिस गद्दी पर जॉन सीना अभी विराजते हैं, उस पर अंडरटेकर तीन दशक से विराजते हैं. ये केन, शॉन माइकल, ट्रिपल एच, मार्क हेनरी, एज, रैंडी ऑर्टन वगैरह सब बच्चे थे उसके सामने. इन लोगों को पटक पटक कर पहलवान बनाया था. छुटपने में इन पहलवानों के छोटे छोटे चमकीले कार्ड आते थे. उसमें इन लोगों की हाइट, उम्र वगैरह का ब्योरा रहता था. इंडिया वालों का ब्लड प्रेशर तब उछला था जब उसकी लड़ाई ग्रेट खली से हुई थी. यहां अफवाहें चलती थीं कि खली ने अंडरटेकर को पटक दिया. लेकिन हराया नहीं था. केन के बारे में कुछ सयानों को ये टॉप सीक्रेट मालूम पड़ गया था कि वो अंडरटेकर का भाई है. बस इसी जानकारी से वो अपने साथ वालों को भौकाल में लिए रहता था.




अंडरटेकर जैसे रिंग में आता था वो भी याद रहने वाला मोमेंट होता था. नीले रंग की रोशनी वाला अंधेरा रहता था. हर तरफ धुंआं. उसमें से परछाई जैसा निकलता था. कितनी बार तो ताबूत से निकला. लोग सोच रहे होते थे ये तो मर गया. वापस कैसे आया. सबके मारने का स्टाइल लड़कों को याद रहता था. शॉन माइकल उछल के गर्दन पर लात मारता था. सामने वाला चारों खाने चित. लेकिन अंडरटेकर का स्टाइल अलग था. वो उठाकर पटकता था, सिर के बल. गर्दन की भजिया बन जाती थी. फिर वो उठता नहीं था. अपने अक्षय कुमार ने इंटरनेशनल खिलाड़ी में उसको मारकर शेर के दांत से टांग दिया था तो लोगों को 50-50 महसूस हुआ था. एक हिंदुस्तानी ने विदेशी पहलवान को मार दिया था इसमें खुशी की बात थी. अपना फेवरेट रेसलर मर गया था ये अफसोस वाली बात थी.


फिर भी पब्लिक उनकी रिटायरमेंट का इंतजार लंबे वक्त से कर रही थी. फैन्स की बात जाने दो. अपने देश में भी सचिन के रिटायरमेंट की बात आते ही कुछ लोग भड़क जाते थे. फैन्स का सब जगह एक ही हाल होता है. इस लास्ट लड़ाई में भी उन्होंने कई गलतियां कीं.


अंडरटेकर ने रेसेलमिनिया की 23 फाइट्स जीती हैं. 1984 से रेसलिंग की शुरुआत कर दी थी. थोड़ी सी पर्सनल लाइफ जान लो तो एक कीड़ा शांत हो जाएगा. तीन शादियां की हैं. चार बच्चे हैं. असली नाम जान चुके हो, रिंग के नाम दस हैं. लेकिन वही जानो जो कुख्यात है, यानी अंडरटेकर. अब जानो उनके बारे में कम जाने फैक्ट्स.


#1


Undertaker in high school basketball team


रेसलिंग से पहले जब बालक थे तो बास्केटबॉल में धमाल मचाए थे. हाईस्कूल से शुरू हुआ करियर टेक्सस वेस्लेयान यूनिवर्सिटी की टीम तक गया. 1985-86 तक खेलते रहे. उसके बाद रेसलिंग में कदम रखा.



#2


जब रेसलिंग करियर शुरू हुआ तो नाम रखा ‘केन द अंडरटेकर.’ ये 90s की बात है. लेकिन इत्ता लंबा नाम अखर रहा था तो केन हटा दिया. फिर केन कौन हुआ ये तो जानते ही हो.



#3


1990 में WWE की दुनिया में एक बहुत सस्ता प्रयोग हुआ था. रिंग के अंदर एक कोने में बड़ा सा अंडा रखा था. उसमें से फोड़कर निकला एक आदमी नुमा मुर्गा या मुर्गा नुमा आदमी. पंखों की जगह मोजे लटकाए था. बड़ा ही भोंडा लगता था. गोबल्डी गूकर के नाम से उसका करियर बढ़ चला. लेकिन असल में ये प्लान अंडरटेकर के लिए रखा गया था. अंडे के अंदर से एगमैन बनाकर इनको निकलना था. जो बड़का सुपरस्टार बनता. लेकिन पब्लिक का ठंडा रेस्पॉन्स देखकर प्लान उड़ गया.





#4

अंडरटेकर का धंधा रेसलिंग के अलावा और कौन सा है? रियल स्टेट. जमीन जायदाद, बिल्डिंग्स का कारोबार है. कोलोराडो में द कालाहार्ट के नाम से एक करोड़ो डॉलर लगाकर एक बिल्डिंग बना रखी है. इसके अलावा भी बिजनेस के मामले में अव्वल हैं.


#5

Undertaker Harley Davidson


अंडरटेकर को गोल्फ खेलने का भी शौक है. हालांकि वो इसमें बहुत बेकार हैं फिर भी. उससे तगड़ा शौक है बाइक्स का. हर्ले डेविडसन और वेस्ट कोस्ट चॉपर बाइक्स जमा कर रखी हैं. 1991 में अपनी जिंदगी की पहली महंगी बाइक खरीदी थी.




सोर्स:लल्लनटॉप 
loading...



जॉन सीना WWE की आन बान शान हैं. नंबर वन पहलवान हैं. और अब वो दूल्हा इन वेटिंग भी हैं. भाई करेजा छील दिया अपनी करोड़ों लेडी फैन्स का. संडे की रात रिंग के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड निक्की बेला को प्रपोज कर दिया. रिंग के अंदर रिंग पहना दी.



ओर्लान्डो, फ्लोरिडा का कैंपिंग वर्ल्ड स्टेडियम. रेसेलमिनिया मुकाबला था. संडे की सुहानी रात थी. करीब 75 हज्जार लोग स्टेडियम में जमा थे. सीना अपने घुटनों पर बैठे और बोले
“मैं लंबे वक्त से तुमसे कहना चाहता था. स्टेफनी निकोल गार्सिया कोलास, मुझसे शादी करोगी?”
निक्की एकदम से इमोशनलिया गई. आंखों में आंसू भरकर हां बोलीं और फिर दोनों ने प्यार वाली किस्सी दी/ली. पूरी पब्लिक मारे खुशी के पगलाए जा रही थी.



जॉन सीना के बारे में तो सब जानते हैं. वो रेसलर और एक्टर हैं. अभी एक एनिमेशन फिल्म आने वाली है, फर्डीनेंड. उसमें सांड वाली आवाज इनकी ही है. इससे पहले इनकी मौत की खबर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली थी. फैन्स को याद होगी वो अफवाह. कुछ लंपटों ने फैलाई थी कि सीना की कार का एक्सीडेंट हो गया. सीना को अस्पताल ले जाया गया और उनकी मौत हो गई.





निक्की बेला का असली नाम तो ऊपर पढ़ ही चुके हो. निक्की उनका रिंग वाला नाम है. वो भी धाकड़ रेसलर हैं. एक्टर हैं. और बहुत कुछ हैं. अब वो सीना की होने वाली वाइफ हैं. दोनों की आने वाली मैरिड लाइफ हैप्पी हैप्पी हो. दोस्तों को न्योता दें तो एक पनीर टिक्का हमारी तरफ से भी खिलाएं.




सोर्स:लल्लनटॉप
loading...

john-cena-consoles-a-young-fan-after-elimination-chamber


एलिमिनेशन चैंबर में मैच जॉन सीना की हार के बाद उनसे एक फैन मिला जिसके नजीता से काफी दुख हुआ था लेकिन सीना ने उस फैन को बड़े ही प्यार से अपनी हार का दिलासा दिया। सीना ने रॉयल रंबल में चैंपियनशिप जीती उसके बाद एलिमिनेशन चैंबर में ब्रे वायट ने खिताब को जीत लिया।



सीना के सभी सपने साकार हुए जबसे उन्होंने WWE यूनिवर्स में कदम रखा, जो भी मांगा सीना ने लगभग पूरा हुआ है। सीना की फैन फॉलिंग इतनी है जिनती किसी भी रैसलर की नहीं है क्योंकि प्रोफेशनल रैसलिंग में सीना ने अपना अलग मुकाम हासिल किया है। 



वहीं सीना ने अपने कद को आज तक शानदार रखा है बल्कि हर वक्त अपने कद को सुधारा है। वहीं सोशल मीडिया पर एक फैन ने जॉन सीना के लिए अपना अनुभव बताया है।



"आज की रात मैंने अपनी बेटी का दिल टूटते हुए देखा है जब जॉन सीना एलिमिनेशन चैंबर में हार गए। हार के बाद वो बस रोती रही और यही कहती रही कि ये नहीं हो सकता सीना नहीं हार सकते ।"



जब ये परिवार मैच के बाद बैकस्टेज पहुचा तो फैमिली की छोटी बच्ची ने सीना को एक फोटो के लिए कहा जिसको सीना ने मना नहीं किया।



" सीना ने छोटी बच्ची की आखों में देखा और कहा ये सब चलता रहता है हर वक्त आप नहीं जीत सकते। लेकिन मैं लड़ता तो रहुंगा, मैं रीमैच करुंगा याद रखना। कभी हार मत मानों कभी उम्मीद मत छोड़ों और हालातों के साथ लड़ते रहो। "



विश्व भर में सीना ने कई छोटे बच्चों को अपने स्टाइल से प्रेरणा दी है। सीना ने खुद को साबित किया है कि आखिरी क्यों उन्हें बैबीफेस कहा जाता है सीना आज के ऐरा में असरदार है। 



सीना स्मैकडाउन में ब्रे वायट के खिलाफ चैंपियनशिप के लिए रीमैच लड़ने वाले है लेकिन अभी तक रैसलंमेनिया में सीना किसके खिलाफ भिड़ने वाले है इसकी तस्वीर साफ नहीं है।



ऐसा नहीं है कि सीना बच्चों की खातिर ये सब करते है लेकिन सीना जैसा सुपरस्टर सदी में एक बार आता है क्योंकि सीना कंपनी के स्टार है जबकि सीना को फैंस हद से ज्यादा पसंद करते है।



 सीना चाहे हारे या जीते वो हमेशा सभी के दिलों में अपनी जगह हर वक्त बनाएंगे साथ ही सीना के लिए कभी प्यार खत्म भी नहीं होगा।




सोर्स:स्पोर्ट्सकीड़ा 
loading...

john cena - has-no-plans-to-retire-anytime-soon


हाल में ही जॉन सीना ने ESPN को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका फिलहाल रिटायरमेंट लेने का कोई भी प्लैन नहीं है। 


रिटायरमेंट के सवाल पर बोलते हुए जॉन सीना ने कहा, "मैं अभी रिटायरमेंट लेने वाला नहीं हूंं। फिजीकली तौर पर भी काफी फिट हूं। ये बात किसी से भी नहीं छिपी है कि मैं रैसलिंग से कितना प्यार करता हूं"।



WWE के बाहर के काम में व्यस्त होने की वजह से जॉन सीना की रिटायरमेंट की काफी अटकलें लगी हैं।



 सीना ने ट्रेनरैक और सिस्टर्स मूवी में काम किया है, वहीं वो सैटर्डे नाइट लाइव जैसे बड़े शो को भी होस्ट कर चुके हैं।



जॉन सीना फिलहाल काफी हेल्थी नजर आ रहे हैं, ऐसे में उनका फिलहाल रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है। 



पिछले साल हुए रैसलमेनिया में सीना कंधे की चोट की वजह से मैच के लिए हिस्सा नहीं ले पाए थे। हालांकि वो रॉक के साथ एक छोटे से सैगमेंट के लिए जरूर नजर आए थे।




जॉन सीना से जब इंटरव्यू के दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, "मैं काफी हेल्थी और अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं लंबे समय तक WWE यूनिवर्स के लिए परफॉर्म करना चाहता हूं"।




कल होने वाले एलिमिनेशन चैंबर पे-पर-व्यू में जॉन सीना 5 दूसरे सुपरस्टार्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। अगर जॉन सीना कल जीत जाते हैं तो रैसलमेनिया 33 में उनका सामना रैंडी ऑर्टन के साथ होगा।




फैंस लंबे समय से जॉन सीना और अंडरटेकर के बीच होने वाले रैसलमेनिया मैच का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ये होना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है। 




जॉन सीना का सामना रैसलमेनिया 33 में किस सुपरस्टार के साथ हो सकता है, इस बात का अंदाजा कल होने वाले एलिमिनेशन चैंबर मैच के नतीजे से पता चल जाएगा। इससे रैसलमेनिया को लेकर भी तस्वीर साफ हो पाएगी।




सोर्स:स्पोर्ट्सकीड़ा 
loading...





पिछले कुछ समय में WWE में रोमन रेन्स का निलंबन सबसे बेहतरीन चीज़ रही है। खास कर वर्ल्ड हेवीवेट चैम्पियनशिप को ध्यान में रखते हुए ये एक बेहतरीन कदम ।था रेस्लिंग का सबसे बड़ा बेल्ट फिर से धीरे धीरे अपनी मजबूती हासिल कर रहा है। पर रोमन रेन्स के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से ये और भी मजबूत हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विंस मैकहमैन ये चाहते हैं कि रेन्स मुक़ाबले के लिए तब तैयार हों जब वो उस निलंबन से वापसी करें। तब जाकर ऐसा लगेगा कि रेन्स काफी खतरनाक हो गए हैं और अपनी  खोई हुई जगह को वापस पाने के लिए रिंग में और भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

ऐसा इस लिए माना जा रहा है कि रेन्स इसमें कामयाब हो पाएंगे क्योंकि WWE के इतिहास में ऐसा इससे पहले हो चुका है। रेन्स मेन इवेंट सीन में आने से पहले काफी ऊंचाई पर होंगे। रेन्स को और भी खतरनाक बना सकता है स्टेफनी मैकमोहन का ये बर्ताव जो उन्होंने रेन्स के खिलाफ किया था, उन्हें शर्मिंदा करके वो भी उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी सेथ रोलिन्स के सामने।

रोलिन्स ने रेन्स आड़े हाथ लेकर ग़लती की है और उन्हे पहले से ज़्यादा खतरनाक बना दिया है। साथ ही साथ रेन्स को ट्रिपल एच के जरिये मार्क करानो द्वारा पूरे लौकर रूम से माफी मांगने के लिए ज़बरदस्ती की गई।

इन सब के बाद रेन्स काफी ग़ुस्से में हैं और WWE में वापसी करने पर वो एक अलग तरह का रोल निभा सकते हैं।





सोर्स:स्पोर्ट्सकीडा
loading...

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.