ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय हॉकी टीम को मिला रजत पदक
विश्व हॉकी लीग में भारत को कांस्य पदक
सुल्तान अजलान शाह कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन से रजत पदक जीता
- सरदार सिंहः टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी। बेहतरीन मिडफील्डर। विपक्षी टीम के आक्रामक अटैक को मिडफील्ड में बेकार कर देने में महारथ।
- वीआर रघुनाथः बेहतरीन डिफेंडर हैं। पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में माहिर हैं। इनसे काफी उम्मीदें हैं।
- दानिश मुज्तबाः ये फार्वर्ड पोजीशन पर रहते हैं। पिछले कुछ समय से इनके बहतरीन प्रदर्शन ने उम्मीदें जगाई हैं।
- आकाशदीपः 22 साल का यह फार्वर्ड खिलाड़ी गोलकीपर को छकाने में होशियार है।
- श्रीजेशः यह गोलकीपर और भारतीय टीम के कप्तान हैं। जाहिर तौर पर इनसे बहुत उम्मीदें हैं।
06 अगस्त 2016- भारत बनाम आरयलैंड
08 अगस्त 2016- भारत बनाम जर्मनी
09 अगस्त 2016- भारत बनाम अर्जेंटीना
11 अगस्त 2016- भारत बनाम नीदरलैंड
12 अगस्त 2016- भारत बनाम कनाडा
ओलम्पिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सुनहरा इतिहास रहा है। भारती हॉकी ने ओलम्पिक खेलों में अभी तक कुल 11 मेडल जीते हैं। इन 11 में से 8 गोल्ड मेडल हैं। यानि भारतीय हॉकी टीम 1928, 32, 36, 48, 52, 56, 64 और 1980 में ओलम्पिक चैंपियन रहा है। पिछले 26 सालों से हॉकी ओलम्पिक के लिए तरसती रही है लेकिन इस बार हम एकबार फिर सुनहरे दिनों के लौटने की आस लगा सकते हैं।
एक टिप्पणी भेजें