loading...



मुंबई में एक महिला ने बेहद अनूठे बच्चे को जन्म दिया है। मुंबई स्थित सायन अस्पताल में बुधवार को एक महिला ने करीब 4.5 किलोग्राम के सियामिस बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के 2 सिर, 3 हाथ, 2 पैर और 1 दिल है। डॉक्टरों के मुताबिक इस बच्चे का दूसरा सिर कंधे के पास है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की रहने वाली शाहीन इरशाद खान ने इस अनूठे बच्चे को जन्म दिया। इरशाद को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने सियामिस बच्चे को जन्म दिया। यह देखकर डॉक्टर्स भी चौंक गए। 


फोटो क्रेडिट-ucnews.ucweb.com
फोटो क्रेडिट-ucnews.ucweb.com
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जुड़वां बच्चे तो अक्सर जन्म लेते हैं, लेकिन दो सिर और एक दिल वाले ऐसे बच्चे 5 लाख में से 1 होते हैं। सायन अस्पताल के बाल चिकित्सक (सर्जरी विभाग) के विभागाध्यक्ष डॉ. पारस कोठारी ने कहा, फिलहाल बच्चे की स्थिति सामान्य है।

उसे निगरानी में रखा गया है। बच्चे का सिटी स्कैन किया गया है। अभी सभी विभाग के चिकित्सकों द्वारा बच्चे की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। चिकित्सकों के मुताबिक जब एक फर्टिलाइज्ड एग दो हिस्सों में बंटकर अलग-अलग हो जाता है, तो एक जैसे बच्चे (आइडेंटिकल ट्विन्स) या इस प्रकार का बच्चा पैदा होता है।



loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.