loading...


Surya Grahan Solar  eclipse




वर्ष 2017 का पहला सूर्य ग्रहण आज शाम को लगेगा। सूर्य ग्रहण को भारत के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत अटलांटिक और हिंदमहासागर में दिखेगा।




Surya Grahan Solar  eclipse



भारत के स्थानीय समयानुसार खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार दिनांक 26.02.17 को शाम 17 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होकर रात 22 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। ग्रहण का सूतक रविवार दिनांक 26.02.17 को प्रातः 05 बजकर 40 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।




Surya Grahan Solar  eclipse



सूर्य ग्रहण की सदैव अमावस्या के दिन घटित होता है। पूर्ण ग्रहण के समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पूर्णत अवरुद्ध हो जाता है। 


ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है क्योंकि उनका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर होता है।




Surya Grahan Solar  eclipse



कब होगा अगला ग्रहण :

26 फरवरी के बाद साल 2017 में दो और ग्रहण देखें जाएंगे। इसमें एक चन्द्र ग्रहण होगा, तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 7-8 अगस्‍त को हमें भारत में आंशिक चन्द्रग्रहण देखने को मिलेगा। इसे यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्‍ट्रेलिया से देखा जा सकेगा। जबकि 21 अगस्‍त को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा।




Surya Grahan Solar  eclipse




कब लगता है सूर्यग्रहण :

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है और ये घटना तभी होती है जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। पृथ्वी से देखने पर सूर्य पूर्ण अथवा आंशिक रूप से चन्द्रमा द्वारा ढका हुआ प्रतीत दिखाई देता है।




Surya Grahan Solar  eclipse



क्या नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना नुकसानदायक है :

नंगी आंखों से सूर्यग्रहण देखना आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रहण के समय सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणें आखों को ज्यादा नुकसान करती हैं। इसलिए सूर्यग्रहण देखने के लिए काले धूप वाले चश्मे या एक्सरे का उपयोग करना चाहिए।




सोर्स:लाइव इंडिया 
loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.