loading...







डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बन गए हैं। कैपिटल हिल में हुए भव्‍य समारोह में ट्रंप ने पद की शपथ ली। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने ट्रंप को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्‍होंने बराक ओबामा की जगह ली, जो लगातार दो कार्यकाल से राष्‍ट्रपति रहे हैं। 70 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं।


ट्रंप ने नेशनल मॉल में सर्द मौसम के बीच करीब आठ लाख लोगों के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को पराजित किया था।


शपथ ग्रहण समारोह अमेरिकी कैपिटल बिल्डिंग के वेस्ट फ्रंट में हुआ। तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले उप राष्ट्रपति माइक पेंस शपथ ली और उनके बाद डोनाल्ड ट्रंप पद और गोपनीयता की शपथ ली।


यूएस कैपिटल की परंपरा के अनुसार ट्रंप ने ऐतिहासिक लिंकन बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। उन्‍होंने अपनी मां की बाइबिल का भी प्रयोग किया। उप राष्ट्रपति माइकल पेंस ने ‘द रीगन फैमिली बाइबल’ का इस्तेमाल किया।


शपथ से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बराक ओबामा से मुलाकात की। उन्होंने ओबामा का स्थान लिया है जो 2009 में राष्ट्रपति बने थे और अपने दो कार्यकाल पूरे किए हैं।


अमेरिका में 1789 में जॉर्ज वाशिंगटन के पहले राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के बाद से यह राष्ट्रपति पद का 58वां शपथ ग्रहण समारोह था।ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने व्हाइट हाउस में ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया का अभिवादन किया।




loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.