अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन हैं, तो दूसरे देशों के बारे में जानने के लिए जरूर उत्सुक रहते होंगे। चलिए आज आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताते हैं। इस देश का नाम है- ताइवान।
तो आइए जानते हैं, ताइवान के लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें-

1. आम तौर पर पढ़ाई लिखाई करने वाले स्टूडेंट्स एक क्लास की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी क्लास बदलते हैं। और अगली क्लास में प्रवेश लेते हैं और उसे छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में नए दोस्तों बनाने से लेकर एडजस्टमेंट में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ताइवान में व्यवस्था है कि वहां स्टूडेंट्स की जगह टीचर्स को क्लास स्विच करना होता है।

2. अक्सर लोग बारिश होने पर खुश होते हैं। बारिश के मौसम में फुहार में छतरी लेकर घूमना किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन ताइवान में लोग बारिश से डरते हैं। ऐसा वे लोग एसिड रेन की वजह से करते हैं।

3. ताइवान के लोग काफी मेहनती होते हैं। जापान, दक्षिण कोरिया जैसे आधुनिक देशों की तरह यहां के लोग भी लगातार पढ़ाई करते रहते हैं। इसके अलावा वे काफी काम करते हैं। एक सप्ताह में 70 घंटे काम करना यहां आम बात है।

4. टीनएज लड़के छोटी लड़कियों की तरह रोते हैं। जी हां, ये बात काफी हैरान करने वाली है। लेकिन ऐसा गौर किया गया है। कि यहां के बच्चे काफी भावुक होते हैं।
सोर्स:न्यूज़ २४
एक टिप्पणी भेजें