loading...


कैप्टन कूल के नाम से दुनिया भर में मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। हालांक धोनी वनडे और टी-20 में बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे। धोनी ने अपनी कप्तानी के दम पर ही टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है।


दुनिया के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अपने कार्यकाल में लगभग हर खिताब अपने नाम किया है। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने आईसीसी का हर खिताब अपने नाम किया। आइए जानते हैं वो 5 सबसे बड़े खिताब, जो धोनी की कप्तानी में भारत ने जीते:



टी-20 वर्ल्ड कप 2007



आईसीसी विश्व कप 2007 के पहले ही राउंड में बाहर होने के बाद भारतीय टीम और समर्थकों के मनोबल को बड़ा झटका लगा। मगर इसके बाद धोनी की कप्तानी में एक युवा टीम साउथ अफ्रीका पहुंची और सबको दिखाया की जीतने का जुनून इस टीम में किस हद तक है। 


आईसीसी टी-20 के पहले संस्करण को अपने नाम कर महेंद्र सिंह धोनी की सेना इतिहास में अमर हो गई।


कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2008


 


टीम इंडिया को अकसर कहा गया कि वो सिर्फ घर के शेर हैं और तेज पिचों पर यह टीम ढेर है। इस तंज को कड़ा जवाब देते हुए महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया की हवा टाइट कर दी।


3 फाइनल में से पहले ही दो जीतकर भारत ने दिखा दिया कि नए दौर में नए कप्तान ने टीम में नई जान फूंक दी है।


एशिया कप- 2010


 


महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने एशिया में अपना परचम लहराया। 2010 में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप में भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका के साथ ही था।


हालांकि टीम ने फाइनल में कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया, मगर यह धोनी की अक्लमंद कप्तानी का ही कमाल था कि भारत ने सम्मानजनक स्कोर की रक्षा भी सफलतापूर्वक की। इस जीत ने भारत को एशिया का चैंपियन बना दिया।


आईसीसी विश्व कप 2011


 


1983 में भारत ने कपिल देव की कप्तानी में विश्व कप जीता था। इसके 20 साल बाद 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल तक तो पहुंचा मगर जीत न सका।



2011 में अपने घर में भारत फिर फाइनल तक पहुंचा और कैप्टन कूल धोनी ने जीत के लिए खुद को आगे प्रमोट किया और छक्का लगा कर सवा सौ करोड़ देशवासियों को जीत का तोहफा दिया। 28 साल बाद भारत वर्ल्ड चैंपियन बना।


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013


 


धोनी ने आईसीसी की सभी ट्रॉफी अपने नाम कर चुके थे, सिवाय चैंपियंस ट्रॉफी के। यही एक खिताब था, जो भारत के नाम कभी नहीं रहा। 2002 में भारत फाइनल तो पहुंचा, मगर बारिश के चलते मैच रद्द कर भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।


 मगर इंग्लैंड में 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में बारिश भी धोनी के मंसूबों पर पानी न फेर सकी। बारिश से प्रभावित फाइनल में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को हरा खिताब अपने नाम किया।






सोर्स:अमरउजाला 
loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.