loading...




    इस साल की शुरुआत शुक्रवार के द‌िन हुआ है और नया संवत् भी शुक्रवार से आरंभ हुआ है। इसल‌िए इस साल राजा ग्रह शुक्र हैं। शुक्रवार का द‌िन देवी लक्ष्मी का माना गया है। इसल‌िए शुक्रवार के द‌िन धन और वैभव की इच्छा से बहुत से लोग शुक्रवार के द‌िन वैभव लक्ष्मी का व्रत और पूजन करते हैं। सौभाग्य से इस वर्ष शुक्रवार के द‌िन धनतेरस भी है इसल‌िए इस साल धनतेरस बड़ा ही शुभ संयोग लेकर आया है। ऐसे में धन वैभव की इच्छा रखने वालों को शुक्रवार धनतेरस के द‌िन इन पांच चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाह‌िए।


    dhanteras shopping and muhurta

      हीरा को ज्योत‌िषशास्‍त्र में शुक्र का रत्न कहा गया है। इस धनतेरस हीरे की खरीदारी आपके ल‌िए सौभाग्यशाली रहेगी। इससे आपका धन और यश बढ़ेगा। मह‌िलाओं के ल‌िए खास तौर पर खरीदारी शुभ रहेगी।

      dhanteras shopping and muhurta

      चांदी का स‌िक्का या बर्तन भी आपके ल‌िए शुभ रहेगा। लक्ष्मी पूजन के ल‌िए चांदी का बर्तन खरीदें और इसमें देवी लक्ष्मी की पूजा करें। चांदी के लक्ष्मी गणेश भी खरीदे जा सकते हैं। पूजन के बाद इन्हें अपनी त‌िजोरी में रखें और न‌ियम‌ित धूप दीप द‌िखाएं धन में वृद्ध‌ि होगी।

      dhanteras shopping and muhurta

      धनतेरस के द‌िन धन‌िया के बीज खरीदें। यह धन का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी पूजन के समय देवी को धन‌िया अर्प‌ित करने के बाद अपने बागीचे में कुछ बीज बो दें और कुछ को कौड़ी और गोमती चक्र के साथ त‌िजोरी में रखें।

      dhanteras shopping and muhurta

        इस धनतेरस पत्नी के ल‌िए लाल वस्‍त्र और श्रृंगार सामग्री खरीदकर उन्हें उपहार देना शुभ रहेगा। अव‌िवाह‌ित व्यक्त‌ि क‌िसी अन्य सुहागन स्‍त्री को उपहार दे सकते हैं।

            dhanteras shopping and muhurta

            त‌िजोरी और स्टील के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो यह भी खरीदे जा सकते हैं। लेक‌िन राहु की वस्तु होने के कारण एल्युम‌िन‌ियम और शीशे की वस्तु की खरीदारी धनतेरस के द‌िन नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।








              loading...

              एक टिप्पणी भेजें

              योगदान देने वाला व्यक्ति

              Blogger द्वारा संचालित.