loading...



2050 तक दुनिया की आबादी बढ़कर 10 अरब हो जाएगी. बिजनेस इनसाइडर मैग्जीन के मुताबिक भारत के दो शहर दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर बन जाएंगे.


1. मुंबई 





आबादी और जनसंख्या के घनत्व के लिहाज से भारत की मायानगरी कही जाने वाली मुंबई टॉप पर रहेगी. 2050 तक मुंबई की आबादी 4.24 करोड़ हो जाएगी. यह दुनिया का सबसे व्यस्त शहर हो जाएगा.


2. दिल्ली







बाहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो दिल्ली की आबादी फिलहाल एक करोड़ है. लेकिन रोजगार और सुविधाओं की तलाश में हर दिन हजारों लोग दिल्ली आते हैं. 2050 तक दिल्ली 3.6 करोड़ लोगों को जगह देगी.


3. ढाका





बांग्लादेश की राजधानी ढाका भी जनसंख्या विस्फोट की गवाह बनेगी. अगले 34 साल में शहर की आबादी चार गुना बढ़ेगी. इसका मतलब होगा कि ढाका में 3.52 करोड़ लोग रहेंगे.

4. किनशासा





कांगो गणतंत्र की राजधानी किनशासा की जनसंख्या फिलहाल 1.01 करोड़ है. 2050 तक यह 3.5 करोड़ हो जाएगी. 

5. कोलकाता




जनसंख्या वृद्धि का सामना करने वाले शहरों में पांचवें नंबर पर कोलकाता है. 1.4 करोड़ आबादी वाले कोलकाता की आबादी भविष्य में दोगुनी हो जाएगी

6. लागोस



नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर लागोस भी अफ्रीकी महाद्वीप के लोगों को अपनी ओर खींचता रहेगा. आर्थिक विकास के चलते यहां की आबादी छह गुना बढ़ेगी. 2050 तक 3.26 करोड़ लोग खुद को लागोसवासी कहेंगे.


7. टोक्यो 






जापान की राजधानी टोक्यो की आबादी फिलहाल 1.3 करोड़ है. शोध कहता है कि 2050 तक टोक्यो की आबादी बढ़कर 3.26 करोड़ हो जाएगी.

8. कराची



पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में भविष्य में करोड़ों लोगों का मुख्य ठिकाना बन जाएगा. शहर की आबादी 3.17 करोड़ तक पहुंच सकती है.





9. न्यू यॉर्क 




कभी न सोने वाला अमेरिकी शहर न्यू यॉर्क भी अथाह आबादी का सामना करेगा. 84 लाख की आबादी न्यू यॉर्क शहर 2050 तक 2.48 करोड़ लोगों का बसेरा होगा.


10. मेक्सिको सिटी






मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी की आबादी फिलहाल 88 लाख है. लेकिन अगले 34 साल में यह आबादी तिगुनी बढ़ेगी. 2050 तक शहर में 2.4 करोड़ लोग रहने लगेंगे.






सोर्स:DW.com 
loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.