loading...





हम जब भी अंतरिक्ष में जाने की बात करते हैं, हमारे जेहन में चांद पर जाने या फिर मंगल ग्रह पर जाने का ख्याल सबसे पहले आता है। ये दोनों धरती के सबसे करीब जो हैं। मगर, एक और ग्रह जो धरती के करीब है वो है शुक्र। वहां जाने की ज्यादा बात नहीं होती है। लेकिन अब अमरीका और रूस के अलावा यूरोपीय देशों की स्पेस एजेंसी भी शुक्र ग्रह पर मिशन भेजने की तैयारी कर रही है।

शुक्र ग्रह, हमारे सौर मंडल के सबसे भयानक माहौल वाले ग्रहों में से एक है। ये पूरी तरह से गंधक के एसिड के बादलों से ढका है। यहां औसत तापमान 460 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां कार्बन डाई ऑक्साइड का दबाव धरती से नब्बे गुना ज्यादा है। सीसा, जिंक और टिन जैसी धातुएं भी यहां पिघली हुई पाई जाती हैं।

कार्बन डाई-आक्साइड यहां इतनी भारी होती है, जितनी समंदर के एक किलोमीटर अंदर होती है। इतने दबाव में पनडुब्बियां भी तबाह हो जाती हैं। मगर, बरसों बाद एक बार फिर शुक्र ग्रह में इंसान की दिलचस्पी पैदा हुई है। जापान ने अभी हाल ही में अकात्सुकी मिशन भेजा था, जो पिछले साल दिसंबर से शुक्र का चक्कर लगा रहा है।
 

गर्मी से जलकर राख हो गया अंतरिक्ष यान

PC: science photo gallery

नासा और यूरोपीय स्पेस एजेंसी भी 2020 तक शुक्र पर अपना मिशन भेजने की तैयारी कर रही हैं। यहां तक कि रूस भी शुक्र पर स्पेसक्राफ्ट भेजने का इरादा किए हुए है। रूस ही वो पहला देश था जिसने सत्तर और अस्सी के दशक में शुक्र ग्रह पर वेनेरा और वेगा जैसे बेहद कामयाब मिशन भेजे थे। ये शुक्र का चक्कर लगाने के लिए भेजे गए थे। रूस इस बार भी शुक्र का चक्कर लगाने वाला अंतरिक्ष यान भेजने की तैयारी में है।

लेकिन, सिर्फ चक्कर लगाने वाले यान से बात नहीं बनेगी। शुक्र के माहौल को समझने के लिए एक अंतरिक्ष यान वहां उतारना होगा। यही सबसे बडी चुनौती है। क्योंकि शुक्र ग्रह इतना गर्म है, वहां का माहौल इतना भयानक है कि कोई भी अंतरिक्ष यान उस माहौल में घंटे-दो घंटे भी नहीं टिक पाएगा।

वैसे रूस के मिशन वेनेरा डी में एक स्पेसक्राफ्ट शुक्र के धरातल पर उतारने के लिए भी जाएगा। मगर ये वहां बमुश्किल तीन घंटे टिक पाए तो भी बडी बात है। इससे पहले भी सोवियत संघ ने 1982 में वेनेरा 13 लैंडर, शुक्र पर उतारा था। ये कुल 127 मिनट तक बच सका। शुक्र के बेहद गर्म माहौल में ये उसके बाद जलकर राख हो गया।







loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.