
17 फ़रवरी को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म इंडिया और पाकिस्तान के बीच हुई कई लड़ाइयों में से एक की कहानी है। लेकिन ये वो लड़ाई है जिसमें पाकिस्तान ने पटखनी खाई थी और मानने से इनकार कर दिया था। आज भी नहीं मानते। खैर उससे हमें क्या!
इंडियन नेवी ने अपना काम किया था। एकदम ताबड़तोड़ तरीके से। पाकिस्तान का प्लान था इंडिया के वॉरशिप INS विक्रांत को बर्बाद करने का। लेकिन लड़ाई उल्टी पड़ गई।
इंडियन नेवी ने पाकिस्तानी पनडुब्बी ग़ाज़ी को तहस-नहस कर दिया। इस लड़ाई के लिए इंडियन नेवी की पनडुब्बी S21 को 18 दिनों तक पानी के अंदर रह कर लड़ाई करनी पड़ी थी।
फिल्म का ट्रेलर एकदम ही टाइट लग रहा है। और शायद पाकिस्तानी कलाकारों की वजह से करन जौहर जो इतने दिनों से परेशान चल रहे हैं, ये फिल्म उन्हें उबार देगी। फिल्म में एक झलक ओमपुरी साहब भी दिखे हैं। साथ में राणा दगुबती, के के मेनन और तापसी पन्नू भी हैं।
पेश है ट्रेलर:
इंतज़ार करने लायक फिल्म मालूम हो रही है ट्रेलर से!
सोर्स:फिरकी.इन
एक टिप्पणी भेजें