loading...





भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच रांची में खेला जाएगा और यह न्यूजीलैंड के लिए खतरे की घंटी है, क्योंकि रांची का मैदान पर विराट कोहली के बल्ले से हमेशा रन निकले हैं। ऐसे में पहले ही विराट के बल्ले की मार झेल रही न्यूजीलैंड का क्या हश्र होगा। साथ ही भारतीय टीम रांची के मैदान पर अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। सीरीज में 2-1 की बढ़त ले चुकी भारतीय टीम रांची में खेले जाने वाले चौथे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। यदि न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीतने में कामयाब हो जाती है तो वह सीरीज में बराबरी कर लेगी ऐसे में पांचवां मैच करो या मरो की स्थिति में पहुंच जाएगा।



रांची के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने इस मैदान पर कुल 3 मैच खेले हैं जिनमें उनको 2 पारियों में बल्लेबाज का मौका मिला है। सबसे खास बात यह है कि विराट को कोई भी विरोधी टीम इस मैदान पर आउट करने में असफल रही है। विराट ने इन दोनों मैचों में नाबाद 139 और नाबाद 77 का स्कोर बनाया है। ऐसे में विराट को रोकना कीवी गेंदबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

अगर महेन्द्र सिंह धोनी की बात करें धोनी अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से मात्र 10 रन निकले हैं।

अगर इस मैदान पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय टीम अभी तक रांची मैदान पर एक भी मैच नहीं हारी है। भारत ने इस मैदान पर कुल 3 वनडे मैच खेले हैं जिनमें 2 में उसे जीत हासिल हुई है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए सीरीज में बराबरी कर पाना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।







सोर्स:क्रिकेट काउंटी 
loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.