loading...




गरीबी क्या होती है, वो ये अमीर बच्चे क्या जानते हैं जिनके बारे में हम बताने जा रहे हैं। इन बच्चों की संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हांलाकि अमीरी की बात हो रही है तो ये तो कनफर्म ही है कि ये बच्चे भारत के नहीं होंगे। क्योंकि ये आर्टिकल अगर भारत पर लिखा जाता तो हेडलाइन ‘दुनिया के सबसे ग़रीब बच्चे’ इस नाम से होती। ख़ैर भारत में भी ऐसे बच्चे हैं जिनकी संपत्ति करोड़ो में है। पर यहां बात पूरी दुनिया की हो रही है।
वैसे जिन बच्चों की बात करने जा रहे हैं हम उन बच्चों की न्यूनतम आयु 3 साल है और अधिकतम आयु 17 साल है। इनमें से कुछ बच्चे तो ऐसे हैं जो पैदा ही करोड़पति हुए थे। तो चलिए इनके बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं…
प्रिंस जॉर्ज अलेग्‍जेंडर लुईस
rs_1024x699-160929111641-1024.Prince-William-Kate-Middleton-Prince-George-Princess-Charlotte-J5R-092916
दुनिया के सबसे अमीर बच्चों की सूची में सबसे पहला नाम आता है ‘प्रिंस जॉर्ज एलेग्जेंडर लुइस का’। जॉर्ज वैसे ब्रिटिश रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और इनके माता-पिता ‘प्रिंस विलियम्स और केट मिडलटन’ हैं। इनके नाम कुल संपत्ति 6700 करोड़ रुपए है।

नॉक्स और विलियन जोली पिट
Vivienne-Knox-Jolie-Pitt1
हॉलीवुड एक्टर ‘ब्रैड पिट और एंजलीना जॉली’ के कुल 6 बच्चे हैं। जिनमें से चार बच्चे उन्होंने गोंद लिए हुए हैं।  2 बच्चे उनके खुद के हैं उन बच्चों के नाम कुल संपत्ति 452 करोड़ रुपए दर्ज़ है। जो इन्हें इस सूची में दूसरे स्थान पर लाती है।
निक ऐलोसियो
nick-daloisio-1
 निक ने मात्र 15 वर्ष की उम्र में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का बिज़नेस शुरू कर दिया था। 2001 में उन्होंने एक ऐप बनाया जिससे वो करोड़पति हो गए। आज के समय में उनके पास 201 करोड़ की संपत्ति है।

वैलेंनटीना पलोमा पिनॉल्ट 
author-745223-2015-08-11-11-11-13_list_image
वैलेंनटीना अमेरिकन एक्ट्रेस ‘सलमा हायेक’ की बेटी हैं। और इनके नाम करीबन 80 करोड़ की प्रॉपर्टी है जो

अबिगायल ब्रेसलिन 
960
अबिगायल वैसे सिंगर और एक्टर हैं। महज 3 साल की उम्र से उन्होंने स्टेज परफॉरमेंस देना शुरू कर दिया था जिसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा।  ख़ुद की मेहनत के बदौलत इनके नाम 80 करोड़ की संपत्ति है।

जेडन स्मिथ 
epress_425939_019-630x420
जाने मने एक्टर ‘विल स्मिथ’ के बेटे ‘जेडन’ स्मिथ भी पेशे से एक्टर हैं। और इनके नाम भी 53 करोड़ की संपत्ति है।

रिको रॉड्रिग्ज 
Rico_Rodriguez_at_2015_PaleyFest-683x1024
इन्होंने ने बहुत छोटी उम्र में ही काम शुरू कर दिया था और इनके नाम भी 26 करोड़ की संपत्ति है।

जेलन ब्लेडसो 
2015_Jaylen-Headshot
इन्होंने मात्र 12 वर्ष की उम्र में आईटी कंपनी शुरू की थी। आज के समय में वो करोड़पति बन चुके है उनके नाम करीबन 23 करोड़ की संपत्ति है।

तो ये लोग हैं दुनिया के सबसे अमीर और खुशनसीब बच्चे। इनसे मिलकर कैसा लगा आपको..




सोर्स:फिरकी.इन 
loading...

एक टिप्पणी भेजें

योगदान देने वाला व्यक्ति

Blogger द्वारा संचालित.